NTPC ने एचआईवी संक्रमित बच्चों के बीच स्कूली बैग किया वितरण
हजारीबाग : बड़कागांव के पंकरी बरवाडीह एवं बादम कोयला खनन परियोजना की स्वयंसेवी संस्था जागृति महिला संघ के द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय बनहप्पा, हजारीबाग में बच्चों के बीच स्कूली बैग का वितरण किया गया. इस स्कूल में सैकड़ों की संख्या में एचआईवी संक्रमित बच्चे पढ़ते हैं जिन्हें प्रोत्साहित करते हुए महिला संघ के द्वारा बैग वितरण किया गया. बैग मिलने के बाद बच्चों के चेहरे पर ख़ुशी की झलक दिखाई दी और उत्साहित होते हुए सभी ने कहा कि हम और मेहनत से पढ़ाई करेंगे.विद्यालय प्रबंधन के द्वारा शिक्षा के साथ-साथ इन बच्चों के लिए रहने खाने की व्यवस्था की गई है जहां उनका देखभाल भी किया जाता है. आवासीय ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए जागृति महिला संघ ने आज विद्यालय प्रबंधन को बहुतायत मात्रा में राशन सामग्री मुहैया करवाया जिससे बच्चों का बेहतर पौष्टिक आहार मिल सके.शुक्रवार को मुहैया करवाए गए सामान पकरी बरवाडीह परियोजना की नैगमिक सामाजिक विभाग के सहयोग से जागृति महिला संघ की सदस्यों ने विद्यालय की प्राचार्या को सौंपा. हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब जागृति महिला संघ के द्वारा एचआईवी संक्रमित बच्चों के लिए इस तरह के सामान या अन्य सहयोग दी गई है.इससे पहले भी महिला संघ की सदस्यों के द्वारा कई मौकों पर बच्चों के लिए खाद्यान्न,घरेलू सामान जैसी कई चीजें विभिन्न अंतराल पर दी जाती रही है. इस मौके पर जागृति महिला संघ की अध्यक्ष तजी़न फैज़,उप अध्यक्ष मीनाक्षी श्रीवास्तव एवं संघ के अन्य वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहीं. उक्त आशय कि जानकारी एनटीपीसी के पीआरओ दिलीप ठाकुर ने दी.
