

शनिवार, 19 सितंबर 2026
Live
हजारीबाग: हजारीबागरेंज के डीआईजी अंजनी कुमार झा ने सभी एसपी को नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने का निर्देश दिया है. साथ ही उन्होंने आम लोगों से भी नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग करने की अपील की है. डीआईजी ने कहा कि आज नशा युवाओं के लिए गंभीर समस्या और अभिशाप बनता जा रहा है. नशे की लत से युवा न केवल अपना भविष्य खराब कर रहे हैं,बल्कि इसका असर परिवार और समाज पर भी पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस विभाग लगातार सक्रिय है. नशे के कारोबार पर रोक लगाने और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. हालांकि, केवल पुलिस की कार्रवाई से इस समस्या को पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सकता.डीआईजी ने कहा कि इस अभियान में आम लोगों की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण है. अभिभावकों को अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देना चाहिए और उन्हें नशे के दुष्परिणामों के बारे में समझाना चाहिए. बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए घर, स्कूल और समाज में लगातार जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है.उन्होंने झारखंड के लोगों से अपील की है कि वे नशे के खिलाफ एकजुट होकर काम करें.यदि कहीं नशे की बिक्री या अवैध कारोबार की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना पुलिस को दें. सामूहिक प्रयास से ही नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है.
हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग की दो युवा एथलीट पृथ्वी उरांव और अनौखी कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. दोनों खिलाड़ियों का चयन अंडर-17 विश्व विद्यालयीन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए झारखंड की टीम में हुआ है. प्रतियोगिता आगामी 3 से 8 दिसंबर तक ब्राजील में आयोजित होगी.पृथ्वी उरांव लंबी कूद और अनौखी कुमारी400मीटर बाधा दौड़ में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी. प्रतियोगिता के लिए झारखंड के कुल11खिलाड़ियों का चयन किया गया है.किसान परिवार से आती हैं दोनों खिलाड़ीगुमला की रहने वाली पृथ्वी उरांव पिछले करीब तीन वर्षों से हजारीबाग में रहकर लंबी कूद का प्रशिक्षण ले रही हैं. उनके पिता किसान और मां गृहिणी हैं. वहीं रांची की अनौखी कुमारी के पिता कृषि कार्य से जुड़े हैं और मां गृहिणी हैं. दोनों खिलाड़ियों ने सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है.दोनों खिलाड़ियों की सफलता में उनके प्रशिक्षक नीरज रॉय और अनुकंपा रूंडा की भी अहम भूमिका रही है. प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने तकनीक,फिटनेस,गति और प्रदर्शन को लगातार बेहतर किया.गोवा में होगा विशेष प्रशिक्षण शिविरब्राजील रवाना होने से पहले दोनों खिलाड़ियों के लिए गोवा में करीब ढाई महीने का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा. यहां अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता को ध्यान में रखते हुए उनकी फिटनेस,तकनीक और प्रदर्शन को और निखारा जाएगा.हर्ष अजमेरा ने किया सम्मानितहजारीबाग ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सह युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा ने अपने कार्यालय परिसर में दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि हजारीबाग में प्रशिक्षण लेकर दो बेटियों का अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन होना पूरे जिले के लिए गर्व की बात है.उन्होंने कहा, “हजारीबाग की बेटियों का ब्राजील तक पहुंचना गर्व की बात है. उनके सपनों को पूरा करने में हरसंभव सहयोग करेंगे.”हर्ष अजमेरा ने कहा कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती. जरूरत है प्रतिभाओं को सही दिशा,बेहतर प्रशिक्षण और प्रोत्साहन देने की. उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं.पृथ्वी की लंबी छलांग और अनौखी की बाधा दौड़ की रफ्तार अब ब्राजील के अंतरराष्ट्रीय ट्रैक पर नजर आएगी. दोनों खिलाड़ियों का लक्ष्य शानदार प्रदर्शन कर देश और झारखंड का नाम रोशन करना है.राजीव मोहन श्रीवास्तव की रिपोर्ट-
हजारीबाग: कटकमसांडी थाना क्षेत्र के तोरार गांव में अवैध संबंध के आरोप में हुई जगेश्वर भुइयां की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना 6 सितंबर की रात हुई थी. मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है. पुलिस की पूछताछ में कथित अवैध संबंध का खुलासा हुआ है.पुलिस ने डिबल बांध गांव के मंगरा कच्छप उर्फ गुमन कच्छप और रतन कुजूर को गिरफ्तार किया.दोनों कटकमसांडी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं.घटना को लेकर मृतक की पत्नी फुलमति देवी के लिखित आवेदन पर कटकमसांडी थाना में कांड संख्या 140/26, 7 सितंबर 2026 को धारा 103(1)/3(5) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मुख्यालय डीएसपी ज्ञान रंजन के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई थी.पुलिस के मुताबिक,पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जगेश्वर भुइयां के गांव की ही एक महिला के साथ कथित अवैध संबंध था. इसी को लेकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है. हालांकि,पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए लाठी-डंडे और मोबाइल बरामद किए हैं. मंगरा कच्छप उर्फ गुमन कच्छप के पास से स्मार्टफोन भी बरामद किया गया है. पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.छापेमारी टीम में मुख्यालय डीएसपी ज्ञान रंजन, पेलावल अंचल के पुलिस निरीक्षक सपन महथा, कटकमसांडी थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश, पुलिस अवर निरीक्षक फिलीप बारला, सहायक अवर निरीक्षक योगेन्द्र मेहता और कटकमसांडी थाना के सशस्त्र बल शामिल थे.
हजारीबाग: जिले के पदमा प्रखंड के सूर्यपूरा में एक सेवानिवृत्त शिक्षक रामजय महथा को गोली मार कर घायल कर दिया गया. घायल शिक्षक को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है. बताया जा रहा है कि उसके कमर में गोली लगी है. बताया जा रहा है कि रामजय महथा सुबह करीब 8:30 बजे सूर्यपूरा मेडिकल चौक के पास दाढ़ी बनवाने गए थे. दाढ़ी बनवाने के बाद वह पैदल अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान पीछे से एक बाइकसवार वहां पहुंचा और उन पर गोली चला दी. गोली मारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया. बाइकसवार बिना नंबर प्लेट के हैल्मेट लगाए हुए आया था और रामजय महथा पर गोली चलाई और मौके से फरार हो गया.घटना की जानकारी मिलते ही पदमा ओपी प्रभारी श्रवण कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. घटनास्थल पर लगासीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.वहीं, हमलावर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
हजारीबाग:झारखंड में JPSC और JSSC की भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रही ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’ के तहत जेएलकेएम नेता एवं छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो हजारीबाग पहुंचे. हजारीबाग पहुंचने पर समर्थकों और छात्रों ने उनका स्वागत किया.देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रिया को लेकर लंबे समय से छात्र अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं. इसी को लेकर JPSC और JSSC की भर्ती व्यवस्था में सुधार,पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग के साथ 24 जिलों की यात्रा की जा रही है.उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों के बीच पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर संवाद करना और उनकी आवाज को मजबूत करना है. यात्रा के दौरान विभिन्न जिलों में छात्रों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना जाएगा.देवेंद्र नाथ महतो ने छात्रों और अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि भर्ती व्यवस्था में सुधार के लिए चलाए जा रहे. इस अभियान से अधिक से अधिक संख्या में जुड़े. उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सभी को एकजुट होकर अपनी आवाज उठानी होगी.उन्होंने कहा कि JPSC-JSSC की परीक्षाओं में पारदर्शिता, समय पर परीक्षा, निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया और अभ्यर्थियों के हितों की सुरक्षा बेहद जरूरी है. युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए भर्ती प्रक्रिया में किसी भी तरह की अनियमितता की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए.हजारीबाग में यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में छात्र और समर्थक मौजूद रहे. इस दौरान भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर आवाज बुलंद की गई.देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि यह यात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं,बल्कि छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़ा अभियान है. उन्होंने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने अधिकार और भविष्य की लड़ाई में लोकतांत्रिक तरीके से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें.भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा अब झारखंड के अन्य जिलों की ओर आगे बढ़ेगी,जहां छात्रों और अभिभावकों से संवाद कर JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रिया में सुधार की मांग को मजबूती देने का प्रयास किया जाएगा.
हजारीबाग: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने केंद्र सरकार के एमएसएम ई.मंत्रालय,बिरसा मुंडा जन कल्याण योजना प्रचार अभियान दिल्ली एवं महादेव स्मारक खादी ग्राम उद्योग मंडल रांची के सहयोग से आयोजित जनजातीय गौरव उत्सव के दौरान खोरठा साहित्यकार,कवि,फ़िल्मलेखक,निर्देशक एवं गीतकार विनय तिवारी को खोरठा गीत संगीत साहित्य एवं सिनेमा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया.राज्यपाल ने कहा कि झारखंड में गीत,संगीत एवं सिनेमा के विकास के लिए स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर देना जरूरी है. स्थानीय भाषा, कला और कलाकारों को प्राथमिकता देकर झारखंड की कला एवं संस्कृति को वैश्विक मंच तक पहुंचाया जा सकता है.विनय तिवारी लंबे समय से खोरठा गीत-संगीत,सिनेमा एवं साहित्य के संरक्षण-संवर्द्धन,विकास एवं प्रचार प्रसार में लगे है. विगत तीन दशकों से खोरठा गीत,संगीत,सिनेमा एवं साहित्य को प्रतिष्ठा दिलाने के लिए निरंतर बहुविध संघर्षरत हैं.विभिन्न स्तर के खोरठा सिलेबस में इनकी रचनाओं को पढ़ाया भी जाता है. इनके लिखे गीत एवं कविताओं पर शोध हो चुका है एवं अभी भी जारी है. आकाशवाणी एवं दूरदर्शन पर इनकी वार्ता एवं गीत प्रसारित होते रहते हैं. विनय तिवारी झारखंड के पहला व्यक्ति है जो विलुप्त प्रायः भाषा बिरहोर एवं खोरठा के संरक्षण-संवर्द्धन के लिए भित्तिचित्र के माध्यम से प्रचार-प्रसार में लगे हुए है.कार्यक्रम में पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम, मशहूर एक्टर रमन गुप्ता,डॉ.अनिल कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष,बिरसा मुंडा जन कल्याण योजना प्रचार अभियान, किशोर सावन प्रदेश अध्यक्ष, राजमनी जी, समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.
हजारीबाग: जिले के इचाक थाना क्षेत्र के बोंगा गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान करीब 40 वर्षीय वीरेंद्र प्रजापति के रूप में हुई है. घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पत्नी संजू देवी पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर रही.परिजनों के अनुसार,शुक्रवार शाम तक परिवार में सब कुछ सामान्य था. शनिवार देर रात में वीरेंद्र प्रजापति और उसकी पत्नी संजू देवी एक ही कमरे में सो रहे थे. परिवार का आरोप है कि शनिवार करीब तीन बजे वीरेंद्र की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिली. जब परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो उसके चेहरे और गर्दन पर नाखून जैसे निशान पाए गए. इसके बाद परिजनों ने गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई.मृतक के भाई राहुल कुमार ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है.उन्होंने कहा कि जब घटना के समय कमरे में पति-पत्नी दोनों मौजूद थे,तो आखिर यह घटना कैसे हुई.इसकी पूरी सच्चाई पुलिस जांच से सामने आनी चाहिए.उन्होंने दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.वहीं,पड़ोसी प्रदीप प्रजापति ने बताया कि सुबह करीब तीन बजे घर से रोने की आवाज सुनाई दी. बाहर निकलकर जानकारी लेने पर वीरेंद्र की मौत की घटना का पता चला. उन्होंने मृतक के शरीर पर गर्दन और चेहरे के आसपास निशान होने की बात कही और पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की.इचाक थाना प्रभारी गौतम कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. परिवार की ओर से पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया गया है. पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है.पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत के वास्तविक कारण का खुलासा होने की उम्मीद है.परिजनों ने बताया कि वीरेंद्र और संजू की शादी करीब 12 वर्ष पहले हुई थी.दोनों के तीन बच्चे हैं. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है और बच्चों समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि वीरेंद्र की मौत हत्या है या किसी अन्य कारण से हुई है.
नई दिल्ली: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने सोमवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन, JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था, संगठित अपराध एवं खनिज संपदा की कथित लूट सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की.JPSC-JSSC-CGLसीटों की खरीद-बिक्री के गंभीर आरोपसांसद ने गृह मंत्री को बताया कि JPSC एवं JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर अनियमितता और सीटों की खरीद-बिक्री के गंभीर आरोप सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कराई जा रही CID जांच की निष्पक्षता और प्रभावशीलता को लेकर छात्रों एवं अभ्यर्थियों के बीच गंभीर सवाल हैं। ऐसे में पूरे प्रकरण की CBI से निष्पक्ष जांच कराना आवश्यक है,ताकि सच्चाई सामने आए और प्रत्येक दोषी की जवाबदेही तय हो सके।झारखंड के 5 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों के भविष्य पर जतायी चिंताउन्होंने कहा कि यह केवल एक भर्ती परीक्षा का मामला नहीं,बल्कि झारखंड के 5 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के भविष्य और उनके विश्वास से जुड़ा गंभीर विषय है। अपने अधिकारों और न्याय की मांग को लेकर आंदोलनरत छात्रों की मांगों को भी उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा।सांसद ने झारखंड की गिरती कानून-व्यवस्था पर की चिंता व्यक्तमनीष जायसवाल ने झारखंड की गिरती कानून-व्यवस्था पर भी चिंता व्यक्त करते हुए राज्य में बढ़ते संगठित अपराध, खनिज संपदा की बड़े पैमाने पर कथित लूट और हजारीबाग, रामगढ़ समेत विभिन्न क्षेत्रों में फैल रहे अवैध नशे के कारोबार से संबंधित विषयों से गृह मंत्री को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि झारखंड के युवाओं के भविष्य, राज्य की कानून-व्यवस्था और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। इन गंभीर विषयों पर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के साथ विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।
हजारीबाग पुलिस को झारखंड सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिली है. रांची पुलिस मुख्यालय ने जिले को 30 नई डायल-112 वाहन उपलब्ध कराई है. इन वाहनों को अपराध नियंत्रण,कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, महिलाओं की सुरक्षा और नशे के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न थानों में रवाना किया गया. हजारीबाग जिले की पुलिस व्यवस्था अब और मजबूत होगी.अपराधों पर होगी त्वरित कार्रवाईइन सभी वाहनों को शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न थानों में तैनात किया गया है,ताकि अपराध नियंत्रण,विधि-व्यवस्था बनाए रखने,महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर त्वरित कार्रवाई और नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके.सभी डायल-112 वाहनों को दिखाई हरी झंडीपुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने अपर पुलिस अधीक्षक अभियान अमित कुमार,पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय ज्ञान रंजन, सदर एसडीपीओ रूपक कुमार सिंह,विष्णुगढ़ एसडीपीओ फैजान अहमद, सीसीआर डीएसपी मोहम्मद अरमानुल हक और पुलिस केंद्र के अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में सभी डायल-112 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर संबंधित थानों के लिए रवाना किया.नई पुलिस वाहनों की तैनाती सेआम जनता को मिलेगा फायदापुलिस का कहना है कि नई पुलिस वाहनों की तैनाती से आपातकालीन पुलिस सेवा की प्रतिक्रिया और तेज होगी साथ ही आम जनता को समय पर सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी.
हजारीबाग: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से सांसद मनीष जायसवाल ने बुधवार को हजारीबाग के डाक बंगला स्थित एक होटल में प्रेस-कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपने दो सालों के रिपोर्ट कार्ड को मीडिया के माध्यम से जनता के समक्ष प्रस्तुत किया. मनीष जायसवाल के संसदीय कार्यालय के दो साल पूरा हो चुके हैं. इस दौरान उन्होंने रिपोर्ट पुस्तिका का विमोचन भी किया. इस प्रेस वार्ता के माध्यम से हजारीबाग के बीजेपी जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने करते हुए कहा कि सांसद मनीष जायसवाल जननेता हैं और जनहित में उनका प्रयास देश के सर्वोच्च सदन संसद से लेकर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की सड़कों तक सराहनीय है.दो वर्षों मेंसंसद में अपनी 96% उपस्थिति बताईज्ञात हो कि साल 2026 में आने वाले 24 जून को उनके संसद में बतौर सांसद शपथ लिए दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो गया. दो साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर सांसद मनीष जायसवाल ने अपना रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया. जिसमें उन्होंने अपने बीते दो वर्षों में संसद में अपनी 96% उपस्थिति बताई. जो स्टेट एवरेज में 86% और नेशनल एवरेज में 85% है. उन्होंने संसद भवन के विभिन्न सत्रों में कुल 211 सवाल उठाए है. जो स्टेट एवरेज में 126 और नेशनल एवरेज में 103 है. उन्होंने जनहित और राष्ट्रहित के मामलों में डिबेट में कुल 31 डिबेट में भाग लिया,जिसमें स्टेट एवरेज 23.8% और नेशनल एवरेज 20.4% है.रेलवे की आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने की दिशा में किया सकारात्मक पहलहजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में सांसद मनीष जायसवाल ने रेलवे कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने और रेलवे की आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने की दिशा में कई सकारात्मक पहल किया। जिसका नतीजा हुआ कि हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन से रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, आसनसोल- हटिया इंटरसिटी, गया-मुंबई एलएलटी सुपरफास्ट और कोडरमा- बरकाकाना पेसेंजर ट्रेन सुचारु हुआ। हजारीबाग टाउन को वंदे भारत कनेक्टिविटी और पटना एवं रांची तक तेज यात्रा सुविधा होने से यहां व्यवसाय एवं पर्यटन को बढ़ावा मिला। कोडरमा-हजारीबाग- बरकाकाना रेलखण्ड पर इलेक्ट्रिक ट्रेक्शन के कारण तेज एवं किफायती संचालन शुरू हुआ। डीजल निर्भरता में कमी आई और माल परिवहन क्षमता में वृद्धि हुई। हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन में कोचिंग डिपो का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। इसके पूर्ण होने से यहां रेणुका रखरखाव स्थानीय स्तर पर होगा, नई ट्रेनों के संचालन की संभावना बढ़ेगी, रेलवे में स्थानीय रोजगार के अवसर बनेंगे और हजारीबाग एक महत्वपूर्ण रेलवे परिचालन केंद्र के रूप में विकसित होगा।बरकाकाना जंक्शन अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत बनाआधुनिक स्टेशनवहीं,कोडरमा बरकाकाना दोहरीकरण परियोजना में लगभग 133 किलोमीटर रेलखण्ड में कार्य चल रहा है जो लगभग 3,000 करोड़ से अधिक की परियोजना है। इस परियोजना के पूर्ण होने से कोयला परिवहन और यात्री ट्रैफिक दोनों को लाभ मिलेगा और भविष्य में अधिक ट्रेनों के संचालन की क्षमता बढ़ेगी। इसके अलावा बरकाकाना जंक्शन को अमृत भारत स्टेशन स्कीम के अंतर्गत विकसित करते हुए इसे आधुनिक स्टेशन बनाया गया, यहां बेहतर प्रवेश द्वार, विस्तृत प्रतीक्षालय, दिव्यांगजन सुविधा, लिफ्ट एवं एस्केलेटर, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग एवं सर्कुलेटिंग एरिया, स्थानीय संस्कृति को दर्शाने वाला आकर्षक डिजाइन में इसे तब्दील किया गया।सांसद सामूहिक उत्सव में बेटियों का कन्यादान कर रचा इतिहाससांसद मनीष जायसवाल ने अपने लोकसभा क्षेत्र में सांसद सामूहिक विवाह उत्सव का आयोजन कर साल 2024-2025 में हजारीबाग के कर्जन ग्राउंड में 101 जरूरतमंद परिवार की बेटियां और साल 2025-2026 में सिद्धू-कान्हू मैदान रामगढ़ में कुल 101 जरूरतमंद बेटियों का कन्यादान कर इतिहास रचा है. इन 202 बेटियों का न सिर्फ घर बसाया बल्कि इनके घर चलाने की भी व्यवस्था करायी. ये बेटियां समाज की ऐसी जरूरत परिवार की थी जिन्हें ऐसा शाही शादी सपने में भी मुनासिब नहीं थी, लेकिन उन बेटियों के अरमान को सांसद मनीष जायसवाल ने पंख देकर उड़ान दी.सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से विभिन्न खेलों का प्रतियोगिता करायासांसद शौर्य परंपरा जागरण अभियान के तहत हजारीबाग की ऐतिहासिक और पारंपरिक रामनवमी महापर्व के दौरान यहां की पारंपरिक डंड कला-कौशल को जीवंत बनाए रखने के उद्वेश्य से लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में साल 2025 में कुल 2,394 अखाड़ा को और 2026 में 2073 अखाड़ों तक डंड पंहुचाया गया. सांसद वधु सम्मान अभियान के तहत वर्ष 2024-25 में कुल 12790 और वर्ष 2026 में अबतक कुल 9324 यानी दोनों मिलाकर कुल 22,114 बहनों तक लहंगा पहुंचवाया और लहंगा पहनकर शादी करने के अरमान को पूरा किया. सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से विभिन्न खेलों का व्यापक स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन कर साल 2024-2025 में 21 सितंबर से 25 दिसंबर 2025 तक फुटबॉल, क्रिकेट, आर्चरी, कबड्डी और चेस का सफल प्रतियोगिता का आयोजन कराया.हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के16 मंदिरों का सौंदर्यीकरण किया गयाइसी प्रकार पांचों विधानसभा क्षेत्र के चार जगहों पर सांसद कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें कुल 30 टीम के कुल 450 खिलाड़ियों ने भाग लिया। सांसद आर्चरी प्रतियोगिता का आयोजन हजारीबाग और रामगढ़ जिला में दो जगहों पर हुआ जिसमें कुल 141 खिलाड़ियों ने भाग लिया। सांसद धार्मिक उत्थान कार्यक्रम के तहत हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में कुल 24 विभिन्न मंदिरों में देव प्रतिमा समर्पण किया गया और 16 मंदिरों के सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार में टाइल्स एवं पेभर बब्लॉक सहयोग स्वरुप भेंट किया यानी कुल मिलाकर 40 मंदिरों के निर्माण एवं उन्नयन में सहयोग किया.सांसद मनीष जायसवाल ने जनसेवा के हित में गिनवाया उपलब्धियांसांसद मनीष जायसवाल ने बताया कि सांसद निधि की राशि का शत प्रतिशत अनुशंसा करते हुए हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में विकास को एक नई गति प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि बीते दो वर्षों में स्थानीय क्षेत्र के विकास निधि के अंतर्गत कुल 196 विकास योजनाओं के लिए 9.80 करोड़ रुपए की अनुशंसा की गई है और इन योजनाओं के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सामुदायिक भवन, सड़क, खेल एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं का विस्तार तेजी से किया जा रहा है। जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के माध्यम से हजारीबाग और रामगढ़ जिले में विकास कार्यों को विशेष गति प्रदान की जा रही है। हजारीबाग में लगभग 446 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत एवं क्रियान्वित किए गए हैं वहीं रामगढ़ जिला में 466 विकास कार्यों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य,पेयजल, सड़क एवं जन सुविधाओं का विस्तार कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हजारीबाग में 93 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण किया गया और रामगढ़ जिला में 66 किलोमीटर सड़क तथा तीन पुलियों का निर्माण कराया गया। इन परियोजनाओं से ग्रामीण क्षेत्र की कनेक्टिविटी और आवागमन की सुविधा बेहतर हो रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत हजारीबाग में 10,854 परिवारों को और रामगढ़ जिला में 6,622 परिवारों को आवास उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाया गया। पीएम-2 कुसुम योजना के तहत वर्ष 2024 से 2026 के बीच रामगढ़ में 2,015 सोलर पंप स्थापितकिए गए वहीं हजारीबाग में 3,023 सोलर पंप स्थापित किए गए। इससे किसानों को सिंचाई के लिए स्वच्छ किफायती एवं निर्वात ऊर्जा उपलब्ध हो रही है, जिससे कृषि लागत में कमी आई है। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के लाखों नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिला। वित्तीय वर्ष 2024 -25 में दोनों जिले में लाखों लोगों का बीमा एवं पेंशन योजना से जुड़ाव सुनिश्चित किया गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 में भी नामांकन एवं सक्रिय लाभार्थी की संख्या में निरंतर वृद्धि दर्ज की गई। अटल पेंशन योजना में हजारीबाग में लगातार निर्धारित लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल की है। विभिन्न कंपनियों के सर गतिविधि के तहत हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के जनता के हितार्थ निरंतर जमीन पर कार्य किया जा रहे हैं ।सांसद मनीष जायसवाल ने क्षेत्र के लोगों को दिलाया भरोसासांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि मैं कोई समाजसेवी नहीं बल्कि जनसेवक हूं और समाजसेवा और जनसेवा में इतना ही अंतर है कि समाजसेवी सिर्फ समाज को देते हैं बदले में कुछ लेते नहीं लेकिन हम जनसेवक समाज को अपनी सेवा देते हैं बदले में लोगों से मत मांगते हैं, उनका समर्थन और सहयोग भी समय- समय पर प्राप्त करते हैं। बतौर एक जनसेवक जनता के बीच हमेशा रहकर उनके हितार्थ सेवारत रहा हूं और भविष्य में भी पूरी शिद्दत से जनसेवा में खुद को खपाता रहूंगा। हजारीबाग में एयरपोर्ट के मामले पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार से लगातार इस मामले को लेकर वार्ता हो रही है। केंद्र सरकार हजारीबाग में एयरपोर्ट निर्माण के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन राज्य सरकार द्वारा भूमि उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण या महत्ती परियोजना आगे नहीं बढ़ पा रही है।जनहित में कार्य करने को लेकर महामहिम से लेकर मुख्यमंत्री तक से संवाद कियासांसद ने कहा कि राज्य के विकास के लिए कोयला और बालू की चोरी पर प्रभावी रोक लगाना आवश्यक है इससे सरकारी राजस्व बढ़ेगा और विकास कार्यक्रम को गति मिलेगी। उन्होंने अपने दो वर्षों के दौरान देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के रामगढ़ जिला अंतर्गत रजरप्पा में आयोजित होने वाले महोत्सव में आने का न्यौता देने, पीएम नरेंद्र मोदी से मिलकर झारखंड के विकास के लिए विशेष ध्यान आकृष्ट करने और झारखंड में बढ़ते तेजी से नशा के गिरफ्त से युवाओं को मुक्ति दिलाने के लिए केंद्र स्तर पर विशेष योजना बनाने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर झारखंड राज्य में लॉ एंड ऑर्डर दुरुस्त कराने के लिए विशेष पहल करने सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों और कई विभागों के सचिवों एवं पदाधिकारियों, झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री से लेकर अन्य मंत्री एवं राज्य अधिकारियों से मिलकर संबंधित मामले पर जनहित और क्षेत्रहित में कार्य करने को लेकर लगातार संवाद स्थापित किया।सांसद नेमीडिया के सभी सवालों का दिया जवाबमनीष जायसवाल ने यह भी बताया कि कुछ लोग विपक्षी दलों और विपक्षियों द्वारा प्रायोजित तरीके से उनके खिलाफ भ्रामक और दुष्प्रचार कर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जाता रहा है, लेकिन हम जनता के चुने हुए नुमाइंदे हैं और जनता मेरे सेवा, कार्य, व्यवहार और उपलब्धता को देख-समझ रही है और समय आने पर उनके निर्णय भी आएंगे. सांसद मनीष जायसवाल ने इस दौरान मीडिया के सभी सवालों का जवाब दिया.
हजारीबाग:जिले के कोषागार से करोड़ों रुपये के गबन मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मामले में संलिप्त तीन सिपाहियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि इन लोगों ने करीब 15.41 करोड़ की अवैध निकासी कर सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाया है.वित्त विभाग ने डाटा एनालिसिस के दौरानमामले का खुलासा किया है.जिसमें संदिग्ध ट्रांजेक्शन सामने आए है. जांच में पता चला कि आरोपियों ने अस्थायी पे आईडी बनाकर सरकारी कोषागार से रकम निकाली और उसे अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया.जांच एजेंसियों ने कार्रवाई करते हुए 21 संदिग्ध बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है. इन खातों में मौजूद करीब 1.60 करोड़ रुपये की राशि को भी सुरक्षित कर लिया गया है.इस संबंध में जिला कोषागार पदाधिकारी ने लोहसिंगना थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.यह मामला केवल तीन सिपाहियों तक सीमित नहीं दिख रहा है, बल्कि पूरे प्रशासनिक सिस्टम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है. करीब आठ वर्षों तक इतनी बड़ी राशि की अवैध निकासी होती रही और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी, यह अपने आप में जांच का विषय है.गौरतलब है कि बोकारो जिले में भी इसी तरह का मामला सामने आया था, जहां पुलिस अधीक्षक कार्यालय की लेखा शाखा में पदस्थापित एक लेखपाल ने सेवानिवृत्त हवलदार के नाम पर करीब 4.28 करोड़ रुपये की अवैध निकासी की थी.
हजारीबाग: जिले के विष्णुगढ़ में 12 साल की बच्ची के साथ हुई निर्मम हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में पुलिस ने भीम राम, भगतिन शांति देवी और बच्ची की मां रेशमी देवी को गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले झारखंड की डीजीपी तादाशा मिश्रा देर रात हजारीबाग पहुंचीं और अनुसंधान की समीक्षा की.जिसके बाद पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया. इधर, पोस्टमार्टम में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है.साक्ष्य छुपाने के लिए अलग रूप देने की कोशिशहजारीबाग पुलिस प्रशासन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की पूरी जानकारी दी. अष्टमी की रात को जब पूरा गांव उत्सव में डूबा था, तब एक घर के अंदर बच्ची की हत्या कर दी गई. बच्ची की मां ने इस घटना को तांत्रिक के कहने पर अंजाम दिया है. बच्ची के पिता कई सालों से बाहर काम करते हैं. बच्ची की मां ने इस घटना को आरोपी भीम राम के सहयोग से अंजाम दिया है. भीम राम के सहयोग से ही पहले बच्ची की हत्या की गई फिर उसके शव को साक्ष्य छुपाने के मकसद से बगीचे में फेंक दिया गया. यहां तक की शव के साथ दरिंदगी भी की गई थी. तांत्रिक महिला की बातों में आई मांपुलिस के अनुसार विष्णुगढ़ के कुसुंभा गांव में अंधविश्वास में घटना हुई है. बच्ची की मां और एक तांत्रिक महिला के क्रूर इरादों की वजह से बच्ची की जान गयी है. बच्ची की मां रेशमी देवी अपने बेटे की बीमारी ठीक कराने के लिए तांत्रिक के झांसे में आ गई थी. उसका बेटा मानसिक व शारीरिक रुप से कमजोर है. उसे ठीक करने के लिए मां ने बेटी कू बलि चढ़ा दी.हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए इसे अलग रंग देने की कोशिश की गई. बच्ची की हत्या अंधविश्वास में गई थी.
हजारीबाग: जिले में प्राइवेट स्कूलों द्वारा हर वर्ष ली जाने वाली री-एडमिशन फीस को लेकर एक बार फिर अभिभावकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है. अभिभावकों का आरोप है कि पहले से पढ़ रहे बच्चों से दोबारा एडमिशन के नाम पर मोटी रकम वसूली जा रही है. जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है. राहत की बात ये है किजिला शिक्षा अधीक्षक ने अभिभावकों को आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी.शुक्रवार को बड़ी संख्या में अभिभावक जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और अपनी शिकायतें दर्ज कराई. उन्होंने आरोप लगाया है कि कई प्राइवेट स्कूल नियमों की अनदेखी करते हुए हर साल री-एडमिशन के नाम पर मोटी रकम वसूलते हैं. अभिभावकों ने यह भी बताया कि फीस नहीं देने पर रिजल्ट नहीं देने की बात बता कही जाती है. आरोप है कि अभिभावकों को इस कदरधमकी दी जाती है,जिससे वे मानसिक तनाव में हैं. उन्होंने इस मामले में सख्त कार्रवाई करने और फीस पर नियंत्रण लगाने की मांग की है.
धनबाद:नगर निगम चुनाव में महापौर पद पर पहले राउंड में संजीव सिंह करीब 3000 वोट से आगे चल रहे हैं. कई वार्ड पार्षदों ने जीत दर्ज कर ली है.वार्ड-46 से रीना देवी ने दर्ज की जीतवार्ड-36 से सुमन अग्रवाल ने जीत दर्ज कीवार्ड-16 से अरुणा कुमारी यादव ने दर्ज की जीतवार्ड-01 से डॉक्टर मधुबाला ने दर्ज की जीतवार्ड-06 से कल्पना महतो ने दर्ज की जीतसोमवारी सोरेन बनी नई अध्यक्षवहीं, जमशेदपुर में चाकुलिया नगर पंचायत की मतगणना भी समाप्त हो गई है. सोमवारी सोरेन नई अध्यक्ष बनी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने घोषणा कर दी है. सोमवारी सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा से समर्थित प्रत्याशी थी. 1071 वोट से जीत हासिल की. सोमवारी सोरेन 2292 मत प्राप्त कर निकटतम प्रत्याशी चन्दना मुर्मू से 1071 मतों के अंतर से बढ़त बनाए हुए है.गोड्डा नगर पंचायत, (वार्ड पार्षद)वार्ड संख्या-01नैना झा, विजय प्रत्याशीवार्ड संख्या-02 बच्चू झा,विजय प्रत्याशीवार्ड संख्या-03 गुलाब नंद झा,विजय प्रत्याशीवार्ड संख्या-04 राजकुमारी देवी,विजय प्रत्याशीवार्ड नंबर- 05 तालिब हुसैन,विजय प्रत्याशीवार्ड नंबर-06 ऋषभ जायसवाल,विजय प्रत्याशीवार्ड नंबर- 07 पूजा कुमारी, निर्विरोध शानदार जीत दर्ज की हैवार्ड नंबर- 09, लक्ष्मी कुमारी,विजय प्रत्याशीवार्ड नंबर-10, अनु देवी,विजय प्रत्याशीवार्ड नंबर- 11, उषा देवी,विजय प्रत्याशीवार्ड नंबर-12, खुशबू कुमारी,विजय प्रत्याशीवार्ड नंबर-13 प्रियंका सिंह,विजय प्रत्याशीवार्ड नंबर-14 साहिल मेहरा,विजय प्रत्याशीवार्ड नंबर-15 कमली मुर्मू, चौथी बार शानदार चुनाव जीत दर्ज कीवार्ड नंबर- 19 तहसाना खातून,विजय प्रत्याशीवार्ड नंबर-16 मोहम्मद इदरीश, विजय प्रत्याशीवार्ड नंबर-17 मुन्नी खातून,विजय प्रत्याशीवार्ड नंबर-18 सलमा आगा,विजय प्रत्याशीवार्ड नंबर-20 हारूना खातून,विजय प्रत्याशीवार्ड नंबर- 21वेद प्रकाश ठाकुर, चौथी बार लगातार शानदार जीत दर्ज की है.हजारीबाग नगर निगम के वार्ड संख्या-33 में मुन्नी देवी जीतीं है. 14 नंबर वार्ड से प्रभा गुप्ता विजयी हुई. वार्ड नंबर-9 से बैजनाथ राम, वार्ड नंबर 31 पर सुधा कुमारी ने मारी बाजी.
हजारीबाग: झारखंड के चर्चित राजनीतिक दंपती पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और पूर्व विधायक निर्मला देवी को पुलिस ने हिरासत में लिया है. दोनों नेताओं को एक पुराने मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.जानकारी के अनुसार, संबंधित मामले में पहले से जांच चल रही थी और हालिया घटनाक्रम के बाद पुलिस ने दोनों से विस्तृत पूछताछ करने का फैसला लिया. हिरासत में लिए जाने की खबर फैलते ही उनके समर्थकों में हलचल मच गई और बड़ी संख्या में लोग थाने के बाहर एकजुट हो गए.पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई कानून के तहत की गई है और मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है.वहीं, योगेन्द्रसाव और निर्मला देवी के समर्थकों का आरोप है कि यह कार्रवाई राजनीतिक दबाव में की गई है.फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जांच के आधार पर तय की जाएगी.
हजारीबाग :इस वक्त की बड़ी खबर हजारीबाग से है जहां हबीबी नगर,बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र में भीषण बम विस्फोट होने से 3 व्यक्तियों की मौत हो गई.बताया जा रहा है कि हजारीबाग के हबीबी नगर स्थितबड़ा बाजार ओपी क्षेत्र में भीषण बम ब्लास्ट होने से 3 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में दो महिला और एक पुरुष शामिल है. मृतकों में रशीदा परवीन,सद्दाम और नन्ही परविन बताये जा रहे हैं. किस तरह का बम था और विस्फोट कैसे हुआ,इसको लेकर जांच जारी है.चार थाना प्रभारी और दो डीएसपी मौके पर मौजूद हैं. स्वान दस्ता व पुलिस की टेक्निकल टीम भी जांच में जुटी हुई है. घटना के बाद इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल है. सैकड़ों लोग घटना स्थल पर जमा हैं. फिलहाल किसी भी अधिकारी ने विस्फोट के कारणों को लेकर आधिकारिक बयान नहीं दिया है.हजारीबाग से धीरज कुमार की रिपोर्ट--
हजारीबाग: बड़ी खबर हजारीबाग से है जहांलोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा से तीन कैदी सुरक्षा घेरा को तोड़ते हुए फरार हो गए. यह तीनों कैदी धनबाद के हैं. इसकी पुष्टि जेल अधीक्षक चंद्रशेखर सुमन ने की है. इस घटना से पूरे प्रशासनिक तंत्र को सकते में ला दिया है.बता दें कि हजारीबाग में यह हाई सिक्योरिटी जेल माना जाता है. जहां खूंखार कैदी और नक्सलियों को रखा जाता है. इसके साथ ही कई विचाराधीन हाई प्रोफाइल कैदी भी जेल में बंद हैं. ऐसे में तीन कैदी के फरार होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाना शुरू हो गया है.तीनों फरार कैदी चार नंबर गुमटी से एक रस्सी के सहारे फरार हुए हैं. जेल के पिछले हिस्से में रस्सी भी देखा जा सकता है. टेंट हाउस में उपयोग में ले जाने वाला कपड़े के टुकड़े से बनाया गया रस्सी से कैदी फरार हुए हैं. घटना स्थल को देखकर यह बताया जा सकता है कि रस्सी पहले अंदर से बाहर फेंका गया है. वह रस्सी किसी समान से हाई सिक्योरिटी जेल के चारों तरफ बिजली के तार से फंसा है. वहीं से यह तीनों कैदी फरार हुए हैं. प्राप्त सूचना के अनुसार यह घटना रात के1से2:00बजे के बीच की है. शौचालय जाने के बहाने तीनों कैदी बाहर निकले हैं और शौचालय के खिड़की से फरार हुए हैं.जेल के बाहरी हिस्से में भी तार का फेंसिंग है. वह फेंसिंग भी टूटा हुआ है. बताया जाता है कि फेंसिंग पहले से ही टूटा हुआ था.हजारीबाग से धीरज कुमार की रिपोर्ट--
Ranchi : झारखंड के हजारीबाग जिले से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है,जिसने स्थानीय पुलिस प्रशासन के कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. प्रकाश शुक्ला जिन्होंने खुद को'राहुल दुबे/अमन साहू गैंग'से संबंधित बताया है,ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर हजारीबाग जिला प्रशासन और थाने पर गंभीर आरोप लगाए हैं.प्रकाश शुक्ला के अनुसार 7 दिसंबर 2025 को दिन के समय उरीमारी क्षेत्र से उनके 6 लड़कों को पुलिस ने उठाया था और 12 दिसंबर 2025 हो चुकी है,लेकिन युवकों को न तो थाने से छोड़ा गया है और न ही उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. जब पुलिस के पास उन युवकों के खिलाफ कोई सबूत नहीं है,तो उन्हें 24 घंटे से अधिक समय तक थाने में क्यों रखा गया है. इसके साथ ही विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि युवकों को थाने में रखकर'3rdडिग्री जैसा टॉर्चर'किया जा रहा है. वहीं विज्ञप्ति में प्रशासन को सीधी चुनौती देते हुए कहा गया है कि अगर युवकों की किसी कांड में संलिप्तता लगती है,तो उन्हें तुरंत न्यायालय में पेश किया जाए.रांची से राहुल कुमार की रिपोर्ट---
हजारीबाग: बड़ी खबर झारखंड के हजारीबाग से है जहां एनआईए की टीम ने गुरुवार को अहले सुबह पेलावल थाना क्षेत्र में छापेमारी की. टीम ने पेलावल स्थित एक घर में रेड की है. टीम ने घर के सदस्यों से बंद कमरे में पूछताछ शुरु की.बताया जा रहा है कि एनआईए की टीम ने पेलावल थाना क्षेत्र में एक आवास पर सुबह करीब 5 बजे अचानक छापा मारा. इस कार्रवाई में एनआईए के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल रहे. वहीं इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल और एटीएस की टीम भी तैनात रही.सूत्रों के अनुसार यह छापेमारी संदिग्ध आतंकी शाहनवाज आलम से जुड़े नेटवर्क की जांच के तहत की जा रही है. शाहनवाज को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अक्टूबर 2023 में पुणे में आईएसआईएस मॉड्यूल मामले में गिरफ्तार किया था. वह मूल रुप से हजारीबाग का निवासी है.हजारीबाग से धीरज कुमार की रिपोर्ट---