स्कूलों में रविवार के बदले शुक्र्वार को छुट्टी : भाजपा नेता का आरोप— संविधान की धज्जियाँ उड़ रही है

Edited By:  |
lok sabha mey boley bjp leader sanjay jaiswal sunday key badley friday ko ho rahi chhutti lok sabha mey boley bjp leader sanjay jaiswal sunday key badley friday ko ho rahi chhutti

PATNA- भाजपा सांसद सह बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने आज लोक सभा में बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून नाम की कोई चीज है। उनके अनुसार सभी सरकारी स्कूलों के लिए साफ नियम है कि रविवार को बंद होंगें और उर्दू स्कूल शुक्रवार को बंद रहेंगे। इसपर मेरी आपत्ति नहीं है, लेकिन आज पूरे सीमांचल क्षेत्र चाहे वह किशनगंज हो, पूर्णिया, अररिया सभी जगहों पर शुक्रवार को ही छुट्टी की जा रही है।

भारत सरकार शुक्रवार को भी मध्याह्न भोजन देती है, लेकिन उस दिन बंटता ही नहीं है। छुट्टी के द्वारा पूरा के पूरा पैसे का घोटाला होता है। संविधान से ऊपर व्यक्ति कैसे हो सकता है।

मेरे लोकसभा क्षेत्र के मंझरिया में उर्दू स्कूल है, एक भी अल्पसंख्यक बच्चा वहाँ नहीं पढ़ता है फिर भी जबरदस्ती वहाँ शुक्रवार को छुट्टी कराई जा रही है। यह कहा जाता है कि ये उर्दू स्कूल, जबकि एक भी अल्पसंख्यक बच्चा नहीं पढ़ता है।

वहीं सीमांचल के क्षेत्र में पूरी साजिश के तहत, एक इलाके में बांग्लादेशी घुसपैठिए के कारण शुक्रवार को ही सभी स्कूलों की छुट्टी कराई जा रही है। और उस दिन का मध्याह्न भोजन के पैसे का घोटाला हो रहा है। इसपर बिहार सरकार अभीतक पूरी तरह से चुप है।

अभी पीरपैंती में भी नीलम देवी जी की जघन्य हत्या हुई है। वहाँ का पुलिस अधीक्षक कहता है कि यह मामला उधार लेने का है। पूरे अल्पसंख्यक समाज को अपमानित कर रहे हैं। एक महिला की इस तरह से हत्या की जाती है और आप इसे उधार से जोड़ रहे हैं। यह बहुत ही शर्मनाक बात है।"

अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... WHATTSAPP और FACEBOOK


Copy