पटनाःबिहार के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए छठ महापर्व से पहले अच्छी खबर सामने आ रही है। राज्य सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA)में3फीसदी की बढ़ोतरी करने की तैयारी में है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद कर्मचारियों का डीए60फीसदी से बढ़कर63फीसदी हो जाएगा। इससे करीब9.5लाख सरकारी कर्मचारियों और लगभग3लाख पेंशनभोगियों को लाभ मिलने की संभावना है।

कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा गया प्रस्ताव
मिली जानकारी के अनुसार,बिहार सरकार के वित्त विभाग ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेज दिया है। फिलहाल राज्य के पात्र सरकारी कर्मचारियों को60फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है। प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर लगने के बाद डीए बढ़कर63फीसदी हो जाएगा। हालांकि,अभी इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है।

1जुलाई2026से लागू होने का प्रस्ताव
प्रस्ताव के अनुसार,महंगाई भत्ते में3फीसदी की बढ़ोतरी1जुलाई2026से प्रभावी करने की तैयारी है। इसका मतलब है कि कर्मचारियों को जुलाई से बढ़ी हुई दर के हिसाब से डीए का लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही जुलाई,अगस्त,सितंबर और अक्टूबर यानी चार महीने का एरियर भी दिया जाएगा।

दिसंबर में बढ़ी सैलरी के साथ मिल सकता है एरियर
जानकारी के मुताबिक,सरकार दिसंबर में नवंबर महीने के बढ़े हुए वेतन के साथ चार महीने का बकाया एरियर भुगतान करने की तैयारी कर रही है। हालांकि,भुगतान की अंतिम तारीख कैबिनेट की मंजूरी और आधिकारिक आदेश के बाद ही स्पष्ट होगी।

किस कर्मचारी की कितनी बढ़ेगी सैलरी?
डीए में3फीसदी की बढ़ोतरी का लाभ कर्मचारियों को उनके मूल वेतन के आधार पर मिलेगा।
यानी मूल वेतन जितना अधिक होगा,डीए बढ़ोतरी से मिलने वाला लाभ भी उतना ही अधिक होगा।

3लाख पेंशनभोगियों को भी मिलेगा फायदा
इस प्रस्ताव का लाभ केवल सरकारी कर्मचारियों तक सीमित नहीं रहेगा। करीब3लाख पेंशनभोगियों को भी महंगाई राहत (DR)में बढ़ोतरी का लाभ मिलने की संभावना है। इससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मासिक पेंशन में भी इजाफा होगा।

सरकारी खजाने पर1200करोड़ रुपये से अधिक का बोझ
महंगाई भत्ते में3फीसदी की बढ़ोतरी से बिहार सरकार के खजाने पर सालाना1200करोड़ रुपये से अधिक का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ने का अनुमान है।

अब कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार
फिलहाल बिहार के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की नजर कैबिनेट के फैसले पर टिकी है। यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है तो छठ महापर्व से पहले कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की राहत मिल सकती है।

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट