PATNA- गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव सहित बिहार और उत्तर प्रदेश के उपचुनाव को लेकर मतगणना का कार्य जारी है। बिहार में आठवें राउंड की गिनती तक भाजपा उम्मीदवार कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र से आगे चल रहे हैं। वहीं गुजरात विधानसभा में लगभग तय हो चुका है कि भारी बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनाने जा रही है।

अगर हिमाचल प्रदेश की बात करें तो आरंभिक रुझान में कांग्रेस बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा चुनाव सीट से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जाता है कि सपा उम्मीदवार डिंपल यादव 54,797 मतों से आगे चल रही है। एक तरह से कहा जाए तो अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव की जीत लगभग तय है।

सपा उम्मीदवार डिंपल यादव 54,797 मतों के अंतर से आगे, मतगणना जारी

मैनपुरी लोकसभा सीट वही क्षेत्र है जहां से हमेशा मुलायम सिंह यादव सांसद बनते रहे हैं और समाजवादी पार्टी का यह सबसे सेफ सीट है।बताते चलें कि मैनपुरी लोकसभा सीट से पहली बार 1996 में मुलायम सिंह यादव सांसद बने थे और लोकसभा का चुनावी यात्रा यहीं से आरंभ किया था। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा सीट के अंदर 5 विधानसभा सीट शामिल है। आज तक मुलायम सिंह यादव को छोड़कर कोई भी विपक्षी नेता यहां से चुनाव नहीं जीत पाया है। आसान भाषा में कहा जाए तो 1996 से लेकर अब तक मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से सांसद रहे हैं।

2014 में मुलायम सिंह यादव ने आजमगढ़ और मैनपुरी दोनों जगह से चुनाव लड़ा था। हालांकि दोनों सीट पर जीत दर्ज करने के कारण आखिरकार उन्होंने मैनपुरी सीट छोड़ दिया। बाद में 2014 में हुए उपचुनाव में मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी से अपने भतीजे तेज प्रताप यादव को सपा के टिकट पर चुनाव लड़ाकर लोकसभा भेजा...

अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... WHATTSAPP और FACEBOOK