SAHARSA:-मवेशी का चारा लाने जा रही चाची-भतीजी की मौत कोसी नदी में डूबने से हो गयी।यह हादसा सहरसा जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र के मुरलीपुर मेथाही टोला की की है। मिली जानकारी के अनुसार मुन्नी कुमारी अपनी चाची काली देवी के साथ नाव पर सवार होकर मवेशी का चारा लाने मेथाही बांध जा रही थी।इसी दौरान पैर फिसल जाने की वजह से मुन्नी कुमारी नाव से कोशी नदी में गिर गई।नाव से नदी में गिरते ही वह कोशी नदी की उफनाती तेज धारा में बहने लगी, जिसे बचाने के लिए चाची कारी देवी भी नाव से ही कोशी नदी में छलांग दी,जिससे मौके पर ही चाची-भतीजी दोनो डूब गयी।।घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
स्थानीय लोगों की मदद से कोशी नदी से कारी देवी का शव निकाल लिया गया है जबकि मुन्नी कुमारी का शव अभी भी लापता है,जिसकी खोजबीन की जा रही है।घटना के काफी देर बाद तक सिविल प्रशासन और पुलिस पदाधिकारी के मौके पर नहीं आने की वजह से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोशित हैं।

सहरसा से शौकत अली की रिपोर्ट