BETTIAH:-बड़ी खबर बेतिया से आ रही है जहां नशे में धुत सेना के जवान ने अपनी पत्नी समेत तीन महिलाओं को गोली मार दी।गोली उसकी पत्नी के अलावा पड़ोस की एक महिला और एक 15 लड़की को लगी है जिन्हें ईलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
यह पूरा मामला जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवत गांव की है।बताया जा रहा है कि नशे में धुत सेना का जवान अपनी पत्नी अनिता के साथ मारपीट कर रहा था जिसके बाद वह भागकर घर से बाहर निकल गई और गांव की महिलाओ के बीच जाकर छुप गई।जिसके बाद नशे में धुत जवान का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया..उसने गुस्से में अपनी लाईसेंसी दोनाली बंदूक निकाल कर महिलाओ पर गोली चला दी जिसमें उसकी पत्नी अनिता के साथ पड़ोसी पालमती देवी और एक लड़की काजल को भी गोली लगी है।सभी घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।गोली चलने की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी।
इस सनसनीखेज घटना घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना की पुलिस ने आरोपी सेना के जवान को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
आरोपी जवान नरेश साह की पत्नी अनिता ने बताया कि उनके पति अक्सर उसके साथ मारपीट करतें है..कल वे शराब के नशे में धुत होकर उसके साथ मारपीट कर रहे थे जिसके बाद गोलीबारी की यह घटना घटी है।
बता दे कि आरोपी जवान नरेश साह दिल्ली में पोस्टेड हैं और छुट्टी में घर आया है हुआ है।मुफ्फसिल थाना ने जहां आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया हैं वहीं जवान की लाईसेंसी बंदुक को भी जब्त कर लिया हैं।
बेतिया दीपक कुमार

