वन विभाग की लापरवाही के खिलाफ लोगों में गुस्सा

LATEHAR:जंगली हाथियों के झुंड का आतंक लातेहार जिला में बदस्तूर जारी है।बीती रात जंगली हाथियों ने 2 ग्रामीणों की कुचलकर जान ले ली।यह घटना जिले के बालूमाथ वन प्रक्षेत्र के हेबना गांव की है।मिली जानकारी के अनुसार लखन उरांव और रेवा उरांव बाजार से अपने गांव लौट रहा था।इस बीच वह हाथियों के झूंड के बीच आ गया।हाथियों के झूंड ने दोनो को पटक-पटक कर कुचल दिया जिससे दोनो की मौके पर ही मौत हो गयी।
दोनो की मौत के बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकजुट होकर हाथियों को खदेड़ने में सफलता पायी ..पर अभी भी स्थानीय लोगों को हाथियों के झुंड के फिर से सड़क पर आने का भय सता रहा है।स्थानीय ग्रामीण में वन विभाग अधिकारियों के प्रति काफी आक्रोश है।इनलोगों के अधिकारियों की लापरवाही के खिलाफ रात भर शव के साथ सड़क पर बैठे रहे।इसके बाद भी वन विभाग के अधिकारी सुस्त दिखाई पड़ रहें हैं।
बताते चलें कि महज दो माह में हाथियों के झुंड ने जिले के बालूमाथ के साथ बारियातू, हेरहंज व चंदवा वनक्षेत्र में जमकर तांडव मचाया है। जिसमें सबसे ज्यादा चंदवा वनक्षेत्र में 6 ग्राणीणों को कुचलकर जान ले चुके हैं। इसके बाद बालूमाथ में 3, बारियातू में एक और हेरहंज में दो लोगों की जान जा चुकी है,यानी अभी तक कुल 11 लोगों की जान हाथियों के कुचलने की वजह से हो चुकी है।स्थानीय ग्रामीण वन विभाग के अधिकारियों से गश्ती करवाने की मांग काफी दिनों से कर रहें हैं ताकि हाथियों के झुड को सड़कों या बस्ती की तरप जाने रोका जा सके,,पर वन विभाग के अधिकारी मौक ककी सूचना के कई घंटे बाद परिजनों को संतावना और मुआवजा प्रदान कर महज खानापूर्ति कर लेतें हैं।इससे वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ ग्राणीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

लातेहार से मनोज मेहता की रिपोर्ट