RANCHI:- कहतें हैं कि शराब का नशा जब किसी पर चढ़ता है तोउसे खुद नहीं पता होता कि वह किस दुनिया में है और क्या कर रहा है.. नशे की हालत में कुछ गड़बड़ करने वाले पर ध्यान रखने और कार्रवाई करने की जिम्मेवारी पुलिसकर्मियों की रहती है पर अगर पुलिसकर्मी ही नशा की हालत में बीच सड़क पर अश्लील हरकत करने लगे तो फिर क्या होगा ....इसका सहज अनुमान लगाया जा सकता है।
राजधानी रांची में ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें नशे में धुत पुलिस जवान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें सड़क किनारे के दुकानदारों के समक्ष वह अश्लील हरकत कर रहा है।पुलिसकर्मी के इस हरकत से आक्रोशित स्थानीय लोग ने विरोध जताते हुए बीच सड़क पर ही उसकी जमकर पिटाई कर दी।अश्लील हरकत के साथ ही बीच सड़क पर पुलिस जवान की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में अश्लील हरकत करने वाला पुलिस जवान रांची पीसीआर मे प्रतिनियुक्त है।शहर के हृदयस्थली अलबर्ट एक्का चौक यह जवान शराब के नशे में बीच सड़क पर भटक रहा है और सड़क किनारे सब्जी और फल बेचने वाली महिलाओ के सामने अश्लील हरकत भी कर रहा है।उसकी इस हरकत का विरोध करने पर वह पुलिसिया रौब भी दिखा रहा है।पुलिस जवान की इस हरकत से आक्रोशित कुछ युवाओं ने उसकी पिटाई कर दी।पिटाई के बाद घायल जवान सड़क पर गिर पड़ा..उसके बाद भी कुछ युवक उसकी पिटाई करते नजर आये।
अपने पुलिस जवान की पिटाई की सूचना पर अलबर्ट एक्का चौक पर तैनात पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और अपने जवान को वहां से हटाकर ले गये।पुलिस के अधिकारी पिटाई करने वाले युवक को भी गिरफ्तार करना चाह रहे थे पर स्थानीय भीड़ ने विरोध करते हुए ऐसा करने से रोक दिया।
रांची पुलिस के शराबी पुलिसकर्मी की हरकत का वीडियो वायरल होने के बाद इसकी चर्चा चारो तरफ हो रही है और अपने एक जवान की इस तरह हरकत पर पुलिस अधिकारी भी कुछ बोलने से परहेज कर रहें हैं।
रांची से नैयर की रिपोर्ट