छठ में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे का फैसला, 11से21नवंबर तक होगा परिचालन;पटना,आरा,बक्सर समेत कई स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव
पटना: छठ महापर्व पर घर आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने बड़ा तोहफा दिया है। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए राजेन्द्रनगर और नई दिल्ली के बीच एक जोड़ी पूर्णतः एसी पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन संख्या02309/02310 का परिचालन निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा।

राजेन्द्रनगर से कब खुलेगी ट्रेन?
ट्रेन संख्या02309 राजेन्द्रनगर-नई दिल्ली एसी पूजा स्पेशल11 से20 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को राजेन्द्रनगर से रात8:10 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अगले दिन दोपहर3 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

वापसी में इस समय होगा परिचालन
वापसी में ट्रेन संख्या02310 नई दिल्ली-राजेन्द्रनगर एसी पूजा स्पेशल12 से21 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार, शनिवार और सोमवार को चलेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से शाम7 बजे खुलेगी और अगले दिन दोपहर2 बजे राजेन्द्रनगर पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
यात्रियों की सुविधा के लिए इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, डीडीयू, प्रयागराज और गोविंदपुरी स्टेशनों पर दिया गया है।

छठ यात्रियों को मिलेगी राहत
छठ महापर्व के दौरान बिहार आने और वापस लौटने वाले यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को अतिरिक्त एसी ट्रेन की सुविधा मिलेगी और नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

पटना से नीरज उपाध्याय की रिपोर्ट