रांचीःसेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची के भौतिकी विभाग में32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस (NCSC)-2026 के तहत जिला स्तरीय शॉर्टलिस्टिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में करीब25 स्कूलों के150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
पांच विषयों पर छात्रों ने प्रस्तुत किए शोध और नवाचार
इस वर्ष की थीम'सस्टेनेबिलिटी के लिए साइंस और इनोवेशन' रखी गई है। विद्यार्थियों ने अपशिष्ट प्रबंधन, ऊर्जा, जल, खाद्य एवं स्वास्थ्य तथा भारतीय ज्ञान प्रणाली से जुड़े विषयों पर अपने शोध और नवाचार प्रस्तुत किए।
मौलिक विचारों और वैज्ञानिक जिज्ञासा पर दिया गया जोर
इस अवसर पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने छात्रों को वैज्ञानिक सोच और मौलिक विचार विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आसान से लगने वाले सवालों में भी गहरी वैज्ञानिक बातें छिपी हो सकती हैं। उन्होंनेAI का उपयोग केवल सहायक उपकरण के रूप में करने और अपने मौलिक विचारों पर काम करने की सलाह दी।
विशेषज्ञों की टीम ने किया छात्रों के प्रोजेक्ट का मूल्यांकन
कार्यक्रम में विशेषज्ञों की टीम ने छात्रों के प्रोजेक्ट का मूल्यांकन किया। चयनित विद्यार्थियों के नाम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए भेजे जाएंगे।
कार्यक्रम में कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल डॉ. स्वरत चौधरी, डॉ. फादर अजय अरुण मिंज सहित कई शिक्षाविद और विशेषज्ञ मौजूद रहे। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
रांची से राजेश पाठक की रिपोर्ट

