कैमूर में सहयोग शिविर का आयोजन : मुख्यमंत्री ने कहा - मुंडेश्वरी माता मंदिर का जल्द होगा जीर्णोद्धार, रोपवे का भी होगा शिलान्यास
कैमूर: मुख्यमंत्री बनने के बाद मंगलवार को सम्राट चौधरी पहली बार कैमूर पहुंचे. उन्होंने सबसे पहले भगवानपुर प्रखंड स्थित पवरा पहाड़ी पर माता मुंडेश्वरी का दर्शन पूजन किया. इसके बाद मुख्यमंत्री सहयोग शिविर में शामिल हुए और जनसभा को भी संबोधित किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने करीब196करोड़ की लागत से60योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी रही.
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सहयोग शिविर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने पुलिस को कहा कि कोई अपराधी हो पहले हाथ जोड़ कर कहिए कि आप बिहार छोड़ दीजिए, इसी में तुम्हारी भलाई है और यदि बिहार नहीं छोड़ता है और अपराध करता है तो तो चैलेंज माना जाएगा और48घंटे में जवाब दिया जाएगा. हम अपराधियों को छोड़ नहीं सकते. अगर हम छोड़ेंगे तो जनता हमें माफ नहीं करेगी. सम्राट चौधरी जब तक मुख्यमंत्री है हमारी बहनों के साथ कोई गलत करेगा तो48घंटे में उनको जवाब देंगे.
मुख्यमंत्री ने कहा मुंडेश्वरी माता मंदिर का जीर्णोद्धार बहुत दिनों से रुका है. जल्द शुरू होगा. अगली बार आएंगे तो रोपवे का शिलान्यास करेंगे. माता मुंडेश्वरी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जोड़ेंगे. हेलिकॉप्टर सेवा से पूरा इलाका जोड़ा जाएगा. जंगल सफारी को विकसित करने की भी बात कही.
कोई भी उद्योग लगाना है आप सभी विभाग को नोटिस दीजिए. 30 दिन जैसे ही पूरा होगा, बिहार सरकार आपको परमिट देगी. आप उद्योग लगाइए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है.
कैमूर से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट--





