कैमूर: जिले में बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान मंगलवार11नवंबर को सुबह7:00बजे से जारी है. ऐसे में विधि व्यवस्था का जायजा लेने के लिए शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी सत्य प्रकाश मोहनिया पहुंचे.

डीआईजी सत्य प्रकाश ने कहा कि कैमूर जिले के मोहनिया में आया हुआ हूं. यहां सभी बूथों पर मैंने निरीक्षण किया. सभी जगह शांतिपूर्ण मतदान जारी है,कहीं भी विधि व्यवस्था का समस्या नहीं आया,निरोधात्मक तौर पर कुछ लोग अगर हैं भी तो उनको थाने में बैठाने का170BNSSधारा के अंतर्गत कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है. सभी जगह सेक्टर मजिस्ट्रेट पुलिस अधिकारी तैनात पाए गए हैं.