Hindi News / बक्सर में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा...

BIHAR NEWS : बक्सर में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Edited By:  |
bihar news bihar news

बक्सर : भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रहा है. इसी कड़ी में बक्सर भाजपा जिला कार्यालय परिसर में भी सोमवार को एक भव्य जयंती समारोह का आयोजन किया गया.

आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी निषाद और स्थानीय सदर विधायक आनंद मिश्रा, प्रदेश मंत्री प्रभाकर मिश्रा, जिला भाजपा प्रभारी अरुण कुशवाहा सहित जिला कमिटी के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए.कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी.

"देश के महान राष्ट्रवादी और अखंड भारत के संकल्पनाकार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर वक्ताओं ने आपने उदबोधन में उनके व्यक्तित्व और कीर्ति पर विचार रखा.

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी निषाद और विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद सदर विधायक आनंद मिश्रा, प्रदेश मंत्री प्रभाकर मिश्रा, जिला प्रभारी अरुण कुशवाहा, जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन समेत दर्जनों नेताओं डॉ. मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

इस मौके पर जिला कमिटी के सभी प्रमुख पदाधिकारी और भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री राज भूषण निषाद ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र को समर्पित था. उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता.

सदर विधायक आनंद मिश्रा ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के'एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे' के नारे को आज धरातल पर उतारा गया है. जिला कमिटी के पदाधिकारियों ने भी उनके पदचिह्नों पर चलने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया.

बक्सर से बबलू उपाध्याय की रिपोर्ट-