बक्सर में दर्दनाक हादसा : ट्रक और कार में टक्कर होने से 4 लोगों की मौत, दूसरी घटना में 3 घायल
बक्सर : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के बक्सर से है जहां घने कोहरे और तेज रफ्तार वाहनों के परिचालन के कारण दो अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसे में 4 व्यक्तियों की मौत हो गई. वहीं दूसरी घटना में 3 लोग घायल हो गये.
बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे 922 पर नया भोजपुर थाना इलाके के चंदा गांव के समीप घने कोहरे के कारण लाल बालू ट्रक ने लग्जरी कार को रौंदा जिसमें 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. सभी मृतक कृष्णाब्रह्म थाना इलाके के कृत्य सागर गांव के मूल निवासी थे जो गंगा स्नान के लिए बक्सर जा रहे थे.
दुर्घटना की वजह से नेशनल हाईवे पर भीषण जाम के कारण सड़क खाली कराया जा रहा था तब तक दूसरी घटना इंडस्ट्रीयल थाना इलाके के पडरी गांव के समीप हुई जहां ट्रैक्टर ने बाइकसवार को जोरदार टक्कर मारी जिसमें तीन लोग घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बक्सर से बबलू उपाध्याय की रिपोर्ट--





