Hindi News / बेटियां पढ़ेगी और बढ़ेगी तभी समाज में विकास संभव-मंत्री रामा निषाद

बक्सर को शिक्षा के क्षेत्र में सौगात : बेटियां पढ़ेगी और बढ़ेगी तभी समाज में विकास संभव-मंत्री रामा निषाद

Edited By:  |
buxar ko siksha k chehtra mein saugat buxar ko siksha k chehtra mein saugat

बक्सर:जिले के डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र के हरनी चट्टी, अदफा में पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की मंत्री रामा निषाद ने 520 बच्चियों के लिए बने नए भवन का उद्घाटन किया. यह भवन पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू विद्यालय के रूप में तैयार किया गया है, जहां आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को आवासीय सुविधा के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी.

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार की योजना है कि पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग के लिए सभी जिलों में आवासीय प्लस टू विद्यालय बनाया जाए. इसी कड़ी में यहां 520 बेड की सुविधा के साथ यह छात्रावास बनाया गया है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियां शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ सके.

मंत्री रामा निषाद ने कहा, “बेटियां पढ़ेगी और आगे बढ़ेगी तभी समाज में विकास संभव है” उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने इस दिशा में पर्याप्त कार्य नहीं किया, लेकिन वर्ष 2005 के बाद नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं.

उन्होंने बताया कि वर्तमान में लगभग 35 प्रतिशत बेटियां विभिन्न विभागों में कार्य कर रही हैं, जो एक सकारात्मक बदलाव का संकेत है. आने वाले दिनों में इस विद्यालय से पढ़कर निकलने वाली छात्राएं भी हर क्षेत्र में अपनी भूमिका निभाएगी.

मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार 12वीं कक्षा के बाद भी छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए सहायता प्रदान करेगी. हाल ही में इंटर और मैट्रिक परीक्षाओं में भी छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है. उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में बच्चियां सुरक्षित हैं और अब वे हर क्षेत्र में सक्रिय रूप से नजर आ रही हैं. यहां तक कि पुलिस सेवाओं में भी उनकी भागीदारी बढ़ी है.