Gopalganj:-यूपी से शराब पीकर बिहार पहुंचे मास्टर साहब धरा गए और उत्पाद विभाग की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.उनके पास से एक बोतलन विदेशी शराब भी बरामद हुआ है.मासल्टर साहब के साथ ही 6 अन्य शराबियों को भी उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तचार किया है.

पूरा मामला बिहार के गोपालगंज का है.यहां उत्पाद पुलिस ने शराब के नशे में हाईस्कूल के एक शिक्षक समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार शिक्षक के पास से एक बोतल विदेशी शराब भी मिली है.ये कार्रवाई मीरगंज थाना क्षेत्र के एकडंगा चेकपोस्ट पर की गई है.गिरफ्तार शिक्षक की पहचान हरखौली निवासी ओम प्रकाश यादव के रूप में की गई है, जो उचकागांव प्रखंड के स्वामी प्रकाशानंद में माध्यमिक सह इंटर कॉलेज रघुआ जमसड़ में शिक्षक के पद पर तैनात हैं.

 UP से झूमते हुए और पॉकेट में शराब की बोतल छुपाकर आ रहे थे बिहार...हो गई कार्रवाई

इस कार्रवाई के संबंध में उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शिक्षक के पास से एक बोतल विदेशी शराब भी मिली है, जिसे यूपी से खरीदकर गोपालगंज आ रहे थे.मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर शिक्षक समेत सभी 7 लोगों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.