

गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
Live
सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले,बिहार में उद्योग,बिजली,सड़क और विमानन क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा,एक करोड़ रोजगार सृजन का लक्ष्यपटना:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में28अक्टूबर2026को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्य के औद्योगिक विकास,बुनियादी सुविधाओं के विस्तार,रोजगार सृजन और आर्थिक गतिविधियों को गति देने से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट के फैसलों में नई एमएसएमई नीति,बिजली वितरण व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण,तीन सड़क परियोजनाओं,सहरसा में उड़ान प्रशिक्षण संगठन की स्थापना और मोतीपुर में औद्योगिक विकास जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।पांच वर्षों में एक करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाने का लक्ष्यसम्राट कैबिनेट ने नई एमएसएमई नीति को मंजूरी दी है। इसके तहत अगले पांच वर्षों में एक करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाने और राज्य में एक करोड़ प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बिहार के सभी38जिलों में एमएसएमई केंद्र स्थापित करने और प्रत्येक जिले में औद्योगिक क्लस्टर विकसित करने की योजना है। इससे छोटे और मध्यम उद्योगों को वित्तीय सहायता,बाजार,तकनीकी कौशल और प्रशिक्षण की सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा।बिजली व्यवस्था मजबूत करने के लिए11,096करोड़ रुपयेराज्य में बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए अगले तीन वर्षों में वितरण व्यवस्था मजबूत करने के लिए11,096.55करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत की गई है। नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को6,066करोड़ और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को5,030.55करोड़ रुपये उपलब्ध कराने की योजना है। इससे ट्रांसफॉर्मर,एलटी केबल और वितरण नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी।तीन सड़क परियोजनाओं को मंजूरीकैबिनेट ने विश्वामित्र पथ,गंगा अंबिका पथ और नारायणी पथ के निर्माण के लिए371करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इन परियोजनाओं से संबंधित क्षेत्रों में सड़क संपर्क बेहतर होने और आवागमन आसान होने की उम्मीद है।सहरसा में पायलट प्रशिक्षण की सुविधासहरसा हवाई पट्टी पर उड़ान प्रशिक्षण संगठन स्थापित करने को मंजूरी दी गई है। इसके लिए मेसर्स जी.आर.डी. एयर एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड को30वर्षों के लिए1,000वर्ग मीटर जमीन पट्टे पर दी जाएगी। इससे बिहार में विमानन प्रशिक्षण की सुविधाओं का विस्तार होगा।मोतीपुर में औद्योगिक विकास को बढ़ावामुजफ्फरपुर के मोतीपुर में बिहार राज्य चीनी निगम की लगभग151.58एकड़ जमीन उद्योग विभाग को हस्तांतरित करने की मंजूरी दी गई है। इसका उद्देश्य नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना और निजी निवेश को प्रोत्साहित करना है।इसके अतिरिक्त, बांधों की सुरक्षा और मरम्मत के लिए आठ महीने में कार्ययोजना तैयार करने, ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप क्षेत्रों में भूमि हस्तांतरण संबंधी प्रतिबंध हटाने तथा पशु आहार निर्माण के लिए छोआ और औद्योगिक उपयोग के लिए मेथनॉल के आयात की अनुमति देने से जुड़े फैसले भी लिए गए हैं।सम्राट कैबिनेट के इन फैसलों का व्यापक उद्देश्य बिहार में उद्योगों का विस्तार,आधारभूत संरचना का विकास,निवेश को प्रोत्साहन और रोजगार के अवसर बढ़ाना है। इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से राज्य की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट
पटना हाईकोर्ट ने कर्तव्यपरायण सरकारी अधिकारियों को एक बड़ी राहत देते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय दिया है।कोर्ट ने कहा है कि आधिकारिक ड्यूटी के दौरान किए गए काम के लिए किसी अधिकारी को बिना सक्षम प्राधिकार की अनुमति के आपराधिक मुकदमे में नहीं घसीटा जा सकता।जस्टिस राणा विक्रम सिंह की एकलपीठ ने हरेन्द्र नाथ दुबे की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया।कोर्ट ने शेरघाटी के एसडीजेएम के संज्ञान आदेश को निरस्त कर दिया।शिकायतकर्ता दीपक कुमार सिंह ने आरोप लगाया था कि उस के भाई धीरेन्द्र कुमार सिंह कुमार राइस मिल चलाते हैं। 9 दिसम्बर, 2013 को खाद्य निगम के तत्कालीन जिला प्रबंधक हरेन्द्र नाथ दुबे और अन्य अधिकादरियों ने राइस मिल में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट की और करीब 20 हजार क्विंटल चावल, जिसकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपये थी,उसे उठा कर ले गए।इस शिकायत पर आईपीसी की विभिन्न धाराओ के तहत संज्ञान लिया गया।कोर्ट को बताया गया कि यह शिकायत बदले की भावना से दायर की गई हैं।दरअसल ,मिल मालिक ने बिहार राज्य खाद्य निगम के साथ 12 अप्रैल,2013 को धान कुटाई का समझौता किया गया था।7 करोड़ 15 लाख रुपए की बैंक गारंटी पर 60 हजार क्विंटल धान दिया गया। लेकिन चावल वापस नहीं किया गया। जिसको लेकर 22 नवम्बर, 2013 को मिल मालिक के खिलाफ 3 करोड़ 48 लाख गबन किये जाने को लेकर अमस थाना कांड संख्या 155/2013 दर्ज किया गया।कोर्ट को बताया गया कि आवेदक सक्षम प्राधिकार के निर्देश पर गठित आधिकारिक टीम के सदस्य थे, जिसने मिल का निरीक्षण, इन्वेंट्री, जब्ती और वीडियोग्राफी की थी। इस पर गया के अपर समाहर्ता ने 23 दिसम्बर, 2013 को अपने रिपोर्ट में आरोपों को झूठा और निराधार करार दिया था।कोर्ट ने शिकायत में आवेदक के खिलाफ कोई ठोस आरोप नहीं पाते हुये कहा कि सभी आरोप सामान्य और अस्पष्ट हैं।कोर्ट ने दंड प्रक्रिया संहिता के धारा 197 का हवाला देते हुए कहा कि ईमानदार अधिकारियों को दुर्भावनापूर्ण मुकदमों से बचाना जाना चाहिए।कोर्ट ने संज्ञान आदेश की प्रक्रिया पर भी सख्त टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि संज्ञान आदेश किसी क्लर्क के लिखे प्रोफार्मा पर खाली जगह में सिर्फ 'संज्ञान' शब्द भरकर नहीं लिया जा सकता। संज्ञान लेते समय न्यायिक विवेकपूर्ण का प्रयोग दिखाना चाहिए।कोर्ट ने संज्ञान आदेश और उसके बाद की पूरी आपराधिक कार्यवाही को निरस्त कर दिया।पटना से आनंद वर्मा की रिपोर्ट
पटना: पटना हाईकोर्ट ने पुलिसकर्मियों के हित में एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की हृदय गति रुकने से मौत होने पर भी उसके परिजनों को अनुग्रह अनुदान राशि दी जा सकती है। अदालत ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में सरकार को सहानुभूतिपूर्वक विचार करना चाहिए,न कि सरकारी संकल्प की तकनीकी व्याख्या के आधार पर सहायता देने से इनकार करना चाहिए।बुधवार को जस्टिस विवेक चौधरी और जस्टिस राणा बिक्रम सिंह की खंडपीठ ने जस्टिस संदीप कुमार की एकलपीठ के फैसले को बरकरार रखते हुए राज्य सरकार की अपील खारिज कर दी। अदालत ने अनुग्रह राशि का भुगतान9प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ करने और याचिकाकर्ता को मुकदमे के खर्च के रूप में25हजार रुपये देने के आदेश को भी बरकरार रखा।क्या है पूरा मामला?मामला पुलिस निरीक्षक जयप्रकाश की ड्यूटी के दौरान हुई मौत से जुड़ा है। जयप्रकाश गोपालगंज के सदर अंचल में पुलिस निरीक्षक के पद पर तैनात थे। सरस्वती पूजा के दौरान मूर्ति विसर्जन को लेकर उत्पन्न विवाद के बीच कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्हें हथुआ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ तैनात किया गया था।ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें सरकारी वाहन से चिकित्सक के पास ले जाया गया,जहां हृदय गति रुकने के कारण उनकी मृत्यु होने की बात कही गई।मृतक पुलिस निरीक्षक की पत्नी मधु भारती ने अनुग्रह अनुदान राशि के भुगतान के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था।सरकार ने क्यों किया था भुगतान का विरोध?राज्य सरकार की ओर से याचिका का विरोध करते हुए दलील दी गई थी कि सरकारी प्रावधानों के तहत अनुग्रह राशि का भुगतान उग्रवादी या अन्य हिंसक गतिविधियों में हुई मौत के मामलों में किया जाता है।सरकार का कहना था कि जयप्रकाश की मृत्यु कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनाती के दौरान हृदय गति रुकने से हुई थी। इसलिए इस मामले में अनुग्रह राशि देने का प्रावधान लागू नहीं होता।एकलपीठ ने माना था अनुग्रह राशि का हकदारमामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस संदीप कुमार की एकलपीठ ने उपलब्ध तथ्यों और न्यायिक फैसलों के आधार पर मधु भारती को अनुग्रह राशि का हकदार माना था। अदालत ने राशि का भुगतान मृत्यु की तारीख से9प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ करने का निर्देश दिया था।इसके अलावा,याचिकाकर्ता को अनावश्यक रूप से मुकदमा लड़ने के लिए बाध्य किए जाने के मद्देनजर25हजार रुपये मुकदमे के खर्च के रूप में देने का आदेश दिया गया था।राज्य सरकार ने एकलपीठ के इस फैसले को खंडपीठ में चुनौती दी थी।चार सप्ताह के भीतर आदेश का पालन करने का निर्देशखंडपीठ ने राज्य सरकार की अपील खारिज करते हुए एकलपीठ के फैसले को बरकरार रखा और चार सप्ताह के भीतर आदेश का पालन करने का निर्देश दिया।पुलिसकर्मियों के मनोबल पर अदालत की टिप्पणीहाईकोर्ट ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिसकर्मी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में ड्यूटी के दौरान उनकी मृत्यु होने पर उनके परिजनों को आर्थिक सहायता देने के मामलों में सरकार को संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।अदालत ने इस बात पर भी जोर दिया कि पुलिस बल का मनोबल बनाए रखने के लिए मृत पुलिसकर्मियों के आश्रितों को नियमानुसार सहायता मिलनी चाहिए।इस फैसले से ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिजनों को अनुग्रह राशि देने से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण कानूनी संदेश गया है। हालांकि,प्रत्येक मामले में सहायता की पात्रता संबंधित नियमों और परिस्थितियों के आधार पर तय होगी।पटना से आनंद वर्मा की रिपोर्ट
पटना:मोकामा से विधायक अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता को लेकर बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि जदयू की ओर से सौंपे गए सभी साक्ष्यों की समीक्षा की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही नियमों के तहत आगे की कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा।जदयू ने विधानसभा अध्यक्ष से की शिकायतजानकारी के अनुसार, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने विधायक अनंत सिंह के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में अनंत सिंह पर पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ काम करने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगाए गए हैं।जदयू ने इन आरोपों के आधार पर अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने की मांग की है।वीडियो फुटेज और दस्तावेज सौंपे गएशिकायत के साथ जदयू की ओर से वीडियो फुटेज, अखबारों की कटिंग और अन्य दस्तावेज भी विधानसभा अध्यक्ष को उपलब्ध कराए गए हैं। पार्टी ने इन साक्ष्यों के आधार पर मामले में कार्रवाई की मांग की है।जांच के बाद होगा आगे का फैसलाविधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि मामले से जुड़े सभी साक्ष्यों की समीक्षा की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।फिलहाल, अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता को लेकर कोई अंतिम निर्णय सामने नहीं आया है। मामले में विधानसभा अध्यक्ष की जांच और आगामी फैसले पर राजनीतिक हलकों की नजर बनी हुई है।बिहार की राजनीति में बढ़ी हलचलजदयू की शिकायत के बाद इस मामले ने राजनीतिक चर्चा तेज कर दी है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि शिकायत में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों की समीक्षा के बाद विधानसभा अध्यक्ष क्या निर्णय लेते हैं।हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर ही सदस्यता समाप्त नहीं होती। इस संबंध में अंतिम निर्णय संबंधित नियमों और जांच के निष्कर्षों के अनुसार लिया जाएगा।पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट
Patna : पटना हाईकोर्ट ने टेंडर प्रक्रिया में मनमानी पर राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए ठेकेदार को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है. कोर्ट ने कहा है कि सिर्फ मामूली तकनीकी बहाने लगा कर एल-1ठेकेदार को बाहर करना पूरी तरह मनमाना और गैरकानूनी है. साथ ही एकलपीठ के फैसले पर हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया है. वहीं पांच लाख रुपये का मुआवजा देने के आदेश को सही ठहराया. कोर्ट ने राज्य सरकार की ओर से दायर अपील को खारिज कर दिया.जस्टिस अनिल कुमार सिन्हा और जस्टिस विकास कुमार की खंडपीठ ने मामले पर सुनवाई की. ये मामला ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा टेंडर जारी करने से सम्बन्धित था.30जनवरी, 2017को टेंडर कमेटी ने आवेदक सहित5बोलीदाताओं को तकनीकी रूप से योग्य पाया.3फरवरी, 2017को वित्तीय बिड खुलने पर आवेदक को एल-1घोषित किया गया.लेकिन विधायक के शिकायत पर जांच हुई. टेंडर कमेटी ने एल-1और एल-2को स्टैंडर्ड बिडिंग डॉक्यूमेंट (एसबीडी) की धारा4.5बी (बी) का पालन नहीं करने का आरोप लगा दोनों को अयोग्य घोषित कर टेंडर रद्द कर दिया और नया टेंडर जारी कर दिया. दूसरे टेंडर में मेसर्स लक्ष्मण कुमार को एल-1घोषित कर काम दे दिया गया जिसे कोर्ट में चुनौती दी गई.एकलपीठ ने मामले पर सुनवाई करते हुए कहा कि ठेकेदार को बाहर करने का आधार टिकने लायक नहीं है. तब तक काम80%पूरा हो चुका था. एकलपीठ ने काम वापस दिलाने के बजाय ठेकेदार को5लाख रुपये बतौर मुआवजा देने का आदेश राज्य सरकार को दिया. राज्य सरकार ने एकलपीठ के आदेश को अपील दायर कर चुनौती दी.राज्य सरकार की ओर से तर्क दिया गया कि एल-1 घोषित होने से कोई कंकलुडेड कॉन्ट्रैक्ट नहीं बनता, ठेकेदार ने नया टेंडर में हिस्सा भी नहीं लिया, और नुकसान का कोई दावा नहीं किया. एकलपीठ के5 लाख रुपये मुआवजा देने के आदेश को गलत बताया. कोर्ट ने सरकार के दलील को खारिज करते हुए कहा कि जब स्टांप पेपर शपथकर्ता के नाम से होने का कोई शर्त नहीं रखी गई थी,तो फिर उस आधार पर किसी को अयोग्य ठहराना मनमानी है.पटना से आनंद वर्मा की रिपोर्ट-
पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बुधवार को पटना के स्ट्रैंड रोड स्थित पार्टी के आईटी सेल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आईटी सेल के कार्यों का बारीकी से जायजा लिया और विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने पार्टी के विचारों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया।आईटी सेल के कार्यों की समीक्षानिरीक्षण के दौरान नीतीश कुमार ने आईटी सेल के सदस्यों से उनके कार्यों और गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में डिजिटल माध्यमों की भूमिका पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी के विचारों और जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए,ताकि अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंच सके।आईटी सेल के सदस्यों की सराहनानीतीश कुमार ने आईटी सेल के सदस्यों के कार्यों की सराहना की। उन्होंने सदस्यों से तत्परता,निष्ठा और समर्पण के साथ काम करते रहने की अपील की। उनके निरीक्षण को लेकर कार्यालय में मौजूद आईटी सेल के सदस्यों में उत्साह देखने को मिला।कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूदइस मौके पर विधान पार्षद ललन सर्राफ भी मौजूद रहे। इसके अलावा जदयू के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी (आईटी) मनीष कुमार सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित थे।डिजिटल माध्यमों से जनता तक पहुंचने पर जोरनीतीश कुमार के इस दौरे के दौरान पार्टी के डिजिटल नेटवर्क को मजबूत बनाने और सोशल मीडिया के जरिए जनता से संवाद बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। आईटी सेल को पार्टी के विचारों और सरकार की योजनाओं को प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाने का निर्देश दिया गया।पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट
भागलपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ की आस्था और भागलपुर की पारंपरिक मंजूषा कला का अनूठा संगम अब सात समंदर पार अमेरिका में देखने को मिलेगा. भागलपुर की मंजूषा पेंटिंग से सजे सूप की मांग अब विदेशों तक पहुंच गई है. इस बार अमेरिका से छठ पूजा के लिए मंजूषा कला से सजे सूप का ऑर्डर मिला है. इस खास सूप को तैयार करने में मंजूषा गुरु मनोज पंडित और उनकी टीम दिन-रात मेहनत कर रही है.छठ महापर्व में सूप का विशेष धार्मिक महत्व है. श्रद्धालु इसी सूप में पूजा की सामग्री सजाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं. ऐसे में जब पारंपरिक सूप पर भागलपुर की प्रसिद्ध मंजूषा पेंटिंग की खूबसूरत कलाकृतियां उकेरी जाएंगी तो यह आस्था के साथ-साथ अंग क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति की भी झलक पेश करेगी. मंजूषा गुरु मनोज पंडित और उनकी टीम सूप को आकर्षक रूप देने में जुटी है. कलाकारों की कोशिश है कि छठ की परंपरा के साथ भागलपुर की लोक कला की खूबसूरती भी अमेरिका तक पहुंचे.गौरतलब है कि इससे पहले मंजूषा पेंटिंग से सजे सूप भारत के कई राज्यों में भेजे जाते रहे हैं. लेकिन अमेरिका से ऑर्डर मिलना इस लोक कला के बढ़ते दायरे को दर्शाता है. अब भागलपुर के कलाकारों की मेहनत और उनकी कला विदेशों में भी अपनी पहचान बनाने की ओर अग्रसर है. छठ महापर्व के मौके पर मंजूषा कला से सजा यह सूप अमेरिका में रहने वाले श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण बनने वाला है. यह सिर्फ पूजा की सामग्री नहीं, बल्कि बिहार की सांस्कृतिक विरासत और भागलपुर की लोक कला को दुनिया तक पहुंचाने की एक खूबसूरत पहल भी है.भागलपुर सेडबलू कुमार की रिपोर्ट
पटना:चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से बिहार में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई गई है। राज्य में 28 से 31 अक्टूबर तक कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी आशंका जताई गई है।कई जिलों में बारिश और तेज हवा की संभावनामौसम के संभावित बदलाव के कारण बिहार के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं,कुछ इलाकों में तेज बारिश और आंधी चलने की आशंका है। खराब मौसम के कारण निचले इलाकों में जलभराव होने और यातायात प्रभावित होने की संभावना भी बनी हुई है।किसानों की बढ़ सकती है परेशानीतेज हवा और बारिश से किसानों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। खासकर केले,पपीते,आम और अन्य फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। तेज हवा के कारण फसलें गिर सकती हैं,जबकि बारिश से खेतों में पानी जमा होने की समस्या उत्पन्न हो सकती है।आंधी-बारिश के दौरान बरतें सावधानीसंभावित खराब मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। तेज हवा के दौरान पेड़ों,बिजली के खंभों और कमजोर संरचनाओं के पास खड़े होने से बचें। जलभराव वाले रास्तों पर सावधानी बरतें और मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर रखें।31अक्टूबर तक मौसम पर रहेगी नजरबिहार में28से31अक्टूबर के बीच मौसम में उतार-चढ़ाव की संभावना है। ऐसे में लोगों के साथ-साथ किसानों को भी सतर्क रहने की जरूरत है। बारिश और तेज हवा की वास्तविक स्थिति जिलेवार मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट
पटना : बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में जातीय समीकरण और दलों के प्रदर्शन को लेकर चर्चा तेज हो गई है. शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में हुए इस चुनाव में भूमिहार समाज से आने वाले प्रत्याशियों ने सबसे अधिक सीटों पर जीत दर्ज की. वहीं, यादव, राजपूत और मल्लाह समाज के उम्मीदवारों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.भूमिहार समाज के पांच प्रत्याशियों को मिली जीतचुनाव परिणामों के मुताबिक, आठ सीटों में पांच पर भूमिहार समाज के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की. इनमें तिरहुत शिक्षक सीट से भाजपा के नरेंद्र प्रसाद सिंह, पटना शिक्षक सीट से राजद के संजीव कुमार सिंह, पटना स्नातक सीट से जदयू के नीरज कुमार, दरभंगा शिक्षक सीट से जन सुराज के डॉ. सुरेश प्रसाद राय और दरभंगा स्नातक सीट से भाजपा के सर्वेश कुमार शामिल हैं.कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के डॉ. एनके यादव ने जीत दर्ज की. वे यादव समाज से आते हैं. सारण शिक्षक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज ने सफलता हासिल की, जबकि तिरहुत स्नातक सीट पर निर्दलीय वंशीधर ब्रजवासी विजयी रहे, जो मल्लाह समाज से आते हैं.भाजपा तीन सीटों के साथ सबसे आगेपार्टीवार परिणामों में भाजपा ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की. जदयू, राजद और जन सुराज को एक-एक सीट मिली, जबकि दो सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की. सारण शिक्षक सीट से जीते राहुल राज को भाजपा का बागी बताया गया है.कई सीटों पर बदले राजनीतिक समीकरणपटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में राजद के संजीव कुमार सिंह ने भाजपा के नवल किशोर यादव को हराया. दरभंगा शिक्षक सीट पर जन सुराज के डॉ. सुरेश प्रसाद राय की जीत से पार्टी का बिहार विधान परिषद में खाता खुला. कोसी स्नातक सीट पर भाजपा के डॉ. एनके यादव ने राजद प्रत्याशी को लगभग10हजार मतों से पराजित किया.इन नतीजों ने बिहार की राजनीति में जातीय प्रतिनिधित्व, स्थानीय मुद्दों और उम्मीदवारों की व्यक्तिगत पकड़ को लेकर नई बहस छेड़ दी है. हालांकि, इन आठ सीटों के परिणामों के आधार पर पूरे बिहार के मतदाताओं की राजनीतिक पसंद का निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा.पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-
पटना : बिहार विधान परिषद चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद मोकामा के निष्कासित जदयू विधायक अनंत सिंह के तेवर बदले-बदले नजर आ रहे हैं. तीन दिन पहले जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले अनंत सिंह ने बुधवार को पार्टी को लेकर नरम रुख अपनाया. उन्होंने कहा कि पार्टी मालिक है और उन्होंने कभी जदयू का विरोध नहीं किया है.पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह की हार के बाद अनंत सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनका विरोध जदयू से नहीं, बल्कि पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार से है. उन्होंने स्पष्ट किया कि नीरज कुमार यदि उनके खिलाफ बोलना बंद कर दें तो वह भी उनके बारे में कुछ नहीं बोलेंगे. अनंत सिंह के मुताबिक, विरोध की शुरुआत नीरज कुमार की ओर से हुई थी.नीरज कुमार से नाराजगी बरकरारअनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच राजनीतिक तल्खी की एक बड़ी वजह दुलारचंद यादव हत्याकांड से जुड़ा मामला भी माना जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, नीरज कुमार इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे, जिसके बाद अनंत सिंह की नाराजगी बढ़ गई.हालांकि, चुनाव परिणाम पर अनंत सिंह ने सहजता से अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि जनता ने जिसे वोट दिया, उसकी जीत हुई. जब उनसे पूछा गया कि क्या वह नीरज कुमार को जीत की बधाई देंगे, तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया. इससे स्पष्ट है कि जदयू को लेकर नरमी के बावजूद नीरज कुमार के प्रति उनकी नाराजगी बरकरार है.नीतीश कुमार के प्रति प्रतिबद्धता दोहराईअनंत सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई. वहीं, विधानसभा की सदस्यता जाने की संभावना को लेकर उन्होंने बेफिक्र अंदाज दिखाया.इस बीच, सरकार ने उनकी पत्नी और पूर्व विधायक नीलम देवी को राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य पद से हटा दिया है. उन्हें सरकारी आवास खाली करने के लिए25नवंबर तक का समय दिया गया है.राजनीतिक संकेत: चुनाव परिणाम के बाद अनंत सिंह के बदले बयान और जदयू के प्रति नरम रुख ने बिहार की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है. हालांकि, नीरज कुमार के साथ उनका विवाद फिलहाल खत्म होता नहीं दिख रहा है.पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-
रोहतास:पर्यटन विभाग और रोहतास जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में यूको पर्यटन स्थल मां तुतला भवानी महोत्सव के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान चर्चित कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। महोत्सव में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटनसांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा,पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज,डीएफओ स्टालिन फिडल,एमएलसी निवेदिता सिंह और सासाराम की विधायक स्नेहलता सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यटन स्थल की पहचान को बढ़ावा देने के साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को सामने लाना रहा।कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समांमहोत्सव के दौरान चर्चित कलाकार आर्यन बाबू,कल्पना पटवारी,दीपक ठाकुर और मास्टर ठाकुर ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में रंग भर दिया। कलाकारों ने भक्ति गीतों सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।भोजपुरी कलाकार आर्यन बाबू ने देवी भक्ति गीतों के साथ छठ गीत भी प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया।पर्यटन को बढ़ावा देने में सहायक होगा महोत्सव: निवेदिता सिंहएमएलसी निवेदिता सिंह ने पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से आयोजित कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि मां तुतला भवानी जैसे पर्यटन स्थल पर इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही,स्थानीय कला और संस्कृति को भी प्रोत्साहन मिलेगा।सांस्कृतिक जागरण के लिए आयोजन सराहनीय: आर्यन बाबूभोजपुरी कलाकार आर्यन बाबू ने कहा कि पर्यटन विभाग और रोहतास जिला प्रशासन की ओर से पर्यटन स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाना सौभाग्य की बात है। उन्होंने इस कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलने पर प्रसन्नता जताई।मां तुतला भवानी महोत्सव के माध्यम से धार्मिक आस्था,लोक संस्कृति और पर्यटन को एक मंच पर लाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली।रोहतास से दयानंद तिवारी की रिपोर्ट
गोपालगंज:बिहार के गोपालगंज जिले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। कटेया थाना क्षेत्र के भागी पट्टी गांव में मंदिर के पास स्थित बगीचे से युवक का शव बरामद किया गया। मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान होने की बात सामने आई है। परिजनों ने प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या की आशंका जताते हुए प्रेमिका के परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।घर से300 मीटर दूर बगीचे में मिला शवमृतक की पहचान भागी पट्टी गांव निवासी राजा राम के पुत्र आकाश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार,बुधवार सुबह घर से करीब300मीटर की दूरी पर मंदिर के बगल स्थित बगीचे में आकाश का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और परिवार में कोहराम मच गया।दोस्तों का फोन आने के बाद घर से निकला था आकाशपरिजनोंने बताया किमंगलवार रात करीब10बजे आकाश के मोबाइल पर उसके कुछ दोस्तों का फोन आया था। फोन आने के बाद वह घर से बाहर निकला,लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। बुधवार सुबह बगीचे में उसका शव मिलने की सूचना से परिवार के लोग स्तब्ध रह गए।परिजनों ने प्रेम प्रसंग में हत्या की जताई आशंकापरिजनों का आरोप है कि आकाश के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। उन्होंने दावा किया कि उसके शरीर को ईंट से कुचला गया और संवेदनशील अंगों पर भी चोट पहुंचाई गई। परिवार ने प्रेम प्रसंग को घटना की संभावित वजह बताते हुए प्रेमिका के परिजनों पर हत्या कर शव बगीचे में फेंकने का आरोप लगाया है।परिजनों ने यह भी दावा किया कि इससे पहले प्रेमिका पक्ष के लोगों ने आकाश के साथ मारपीट की थी और उसे जान से मारने की धमकी दी थी। हालांकि,इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजाघटना की सूचना मिलते ही कटेया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राजफिलहाल पुलिस प्रेम प्रसंग समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मंगलवार रात आकाश किन लोगों से मिलने गया था और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट
पटना:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को पटना के मिलर हाई स्कूल परिसर स्थित ऐतिहासिक पानी टंकी के जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण एवं कैफेटेरिया निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. यह पहल राजधानी पटना की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण, शहरी सौंदर्यीकरण तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.परियोजना के तहत ऐतिहासिक पानी टंकी के मूल स्वरूप को संरक्षित रखते हुए उसका जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण किया जाएगा. इसका उद्देश्य ऐतिहासिक विरासत को सुरक्षित रखने के साथ-साथ परिसर को अधिक आकर्षक एवं सुव्यवस्थित बनाना है. इस परियोजना के अंतर्गत पानी टंकी के चारों ओर गोलाकार पाथ-वे का निर्माण, लैंडस्केपिंग तथा आधुनिक प्रकाश व्यवस्था विकसित की जाएगी. इसके अतिरिक्त, पर्यटकों एवं अन्य आगंतुकों की सुविधा के लिए परिसर में एक आधुनिक कैफेटेरिया भवन का निर्माण भी किया जाएगा.नगर विकास एवं आवास विभाग तथा पटना नगर निगम के अंतर्गत क्रियान्वित होनेवाली यह परियोजना ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण और राजधानी की सुंदरता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. पटना नगर निगम के आयुक्त यशपाल मीणा ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से पानी टंकी के जीर्णोद्धार, सौंदर्गीकरण के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि न्यूनतम हस्तक्षेप एवं मूल स्थापत्य स्वरूप के अधिकतम संरक्षण के सिद्धांत के अनुरूप पारंपरिक, टिकाऊ एवं संरचना अनुकूल सामग्रियों से जीर्णोद्धार कार्य किया जायेगा. जीर्णोद्धार, सौंदर्गीकरण कार्य से संबंधित एक वीडियो फिल्म भी प्रस्तुत किया गया.मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक पानी टंकी परिसर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शहरी आधारभूत संरचना के विकास, ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. मिलर हाई स्कूल परिसर स्थित ऐतिहासिक पानी टंकी के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्गीकरण की यह पहल इसी संकल्प को आगे बढ़ाती है. पटना की महत्वपूर्ण, ऐतिहासिक धरोहर का संरक्षण करते हुए मिलर हाई स्कूल परिसर को एक सुव्यवस्थित एवं आकर्षक विरसत स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा.इस अवसर पर नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा, सांसद रविशंकर प्रसाद, विधायक संजीव चौरसिया, विधायक रत्नेश कुमार, पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू, उप महापौर रेशमी चन्द्रवंशी, अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव संदीप कुमार आर० पुडुकलकट्टी, नगर आयुक्त यशपाल मीणा, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे.पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-
वैशाली:बिहार के वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र में अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। निझमा चौक से बड़हर चौक जाने वाले मुख्य मार्ग पर दो बाइक पर सवार पांच हथियारबंद अपराधियों ने गल्ला व्यवसायी से पिस्टल के बल पर डेढ़ लाख रुपये नकद और बाइक लूट ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।व्यवसाय कर लौट रहे व्यापारी को बनाया निशानापीड़ित की पहचान महुआ थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर बंगाही गांव, कुशहर पुल निवासी राजीव कुमार साह के रूप में हुई है। उनके पिता का नाम स्वर्गीय लक्ष्मण साह बताया गया है। राजीव कुमार साह गल्ला व्यवसाय से जुड़े हैं।मिली जानकारी के अनुसार, व्यवसाय से लौटने के दौरान निझमा-बड़हर चौक मार्ग पर घात लगाए अपराधियों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद हथियार दिखाकर उनसे डेढ़ लाख रुपये नकद और उनकी बाइक छीन ली।वारदात के बाद बड़हर चौक की ओर फरार हुए अपराधीबताया जा रहा है कि पांचों अपराधी दो बाइक पर सवार होकर आए थे। पिस्टल के बल पर लूटपाट करने के बाद सभी अपराधी बड़हर चौक की ओर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।एसडीपीओ और थाना प्रभारी ने घटनास्थल का लिया जायजालूट की सूचना मिलते ही महुआ एसडीपीओ पोलस्त कुमार और महुआ थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारीपुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नाकेबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस अपराधियों की पहचान करने और उनके भागने के रास्तों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस की ओर से जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी का इंतजार किया जा रहा है।वैशाली से रिशभ कुमार की रिपोर्ट
पटना:राष्ट्रीय एकता दिवस2026 के अवसर पर बिहार से1100 यात्रियों का जत्था गुजरात के एकता नगर के लिए रवाना हुआ। बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पहुंचकर विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस यात्रा में बिहार के22 नक्सल-मुक्त जिलों के यात्री शामिल हैं, जो गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे हैं।22नक्सल-मुक्त जिलों के यात्री शामिलराष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर आयोजित इस विशेष यात्रा के लिए रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की गई। इसके जरिए बिहार के विभिन्न जिलों से आए कुल1100 यात्रियों को गुजरात के एकता नगर भेजा गया है। यात्रा में राज्य के22 नक्सल-मुक्त जिलों के प्रतिभागी शामिल हैं।CMसम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडीमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को पाटलिपुत्र स्टेशन पहुंचे और यात्रियों से जुड़ी इस विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान राष्ट्रीय एकता दिवस के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए यात्रियों की गुजरात यात्रा की शुरुआत हुई।राष्ट्रीय एकता दिवस के कार्यक्रम में लेंगे हिस्सागुजरात का एकता नगर, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लिए प्रसिद्ध है। राष्ट्रीय एकता दिवस देश के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। इस अवसर पर देशभर में राष्ट्रीय एकता और अखंडता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।बिहार से रवाना हुए1100 यात्री भी इसी अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस विशेष यात्रा के जरिए राज्य के विभिन्न जिलों के प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता दिवस के आयोजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा।पटना से विवेक की रिपोर्ट
पटना :बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम में एनडीए और विपक्षी दलों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला. बुधवार को छह सीटों के परिणाम सामने आए,जबकि दरभंगा स्नातक और तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना जारी रही. चुनाव परिणामों में भाजपा,राजद,जन सुराज और निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चार सीटों में भाजपा,राजद,जन सुराज और निर्दलीय प्रत्याशी ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की. तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा समर्थित नरेंद्र प्रसाद सिंह विजयी हुए. दरभंगा शिक्षक सीट पर जन सुराज समर्थित सुरेश प्रसाद राय ने जीत दर्ज की. वहीं,पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में राजद के डॉ. संजीव कुमार सिंह ने भाजपा के दिग्गज प्रत्याशी नवल किशोर यादव को 1,057 मतों से हराकर बड़ा उलटफेर किया. इस जीत के साथ नवल किशोर यादव के लगभग तीन दशक पुराने चुनावी वर्चस्व का अंत हो गया. सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. राहुल राज ने जीत दर्ज की.स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में कोसी सीट से भाजपा के डॉ. एनके यादव ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की. उन्होंने राजद प्रत्याशी नितेश यादव को नौ हजार से अधिक मतों से पराजित किया. पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू के नीरज कुमार ने जीत दर्ज की. उन्होंने चौथी बार इस सीट पर सफलता हासिल की.दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा समर्थित सर्वेश कुमार मतगणना के सातवें दौर के बाद 11,910 मतों के साथ आगे चल रहे थे. राजद प्रत्याशी अनिल कुमार झा को 10,491 मत मिले थे.वहीं,तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर ब्रजवासी ने बढ़त बना रखी थी. दूसरी वरीयता के मतों की गिनती से परिणाम तय होने की प्रक्रिया जारी थी.चुनाव परिणामों के बाद राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी जीत और हार की समीक्षा शुरू कर दी है. इन नतीजों को आगामी राजनीतिक रणनीतियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-
पटना: भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को पटना में‘लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ’अभियान के तहत पदयात्रा निकाली. इसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और पटना के सांसद रविशंकर प्रसाद सहित कई वरिष्ठ नेता,मंत्री,विधायक और पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए.पदयात्रा गांधी मैदान स्थित कारगिल चौक से शुरू होकर मौर्या होटल के समीप लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा तक पहुंची. यहां मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं ने जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं सहित भाजपा समर्थक हाथों में पार्टी के झंडे और नारों की तख्तियां लेकर शामिल हुए. कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी भी की.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस और राजद सहित विपक्षी दलों पर वोट चोरी के आरोप लगाकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया. उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का जिक्र करते हुए दावा किया कि मृत और डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं. सरावगी ने कहा कि चुनाव में हार मिलने पर विपक्ष ईवीएम और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाता है,जबकि जीत मिलने पर यही सवाल नहीं उठाए जाते.उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और राजनीतिक अराजकता के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाएगी. सरावगी ने कार्यकर्ताओं से अभियान को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने की अपील की.प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक,अभियान के पहले चरण में बिहार के10प्रमंडलीय मुख्यालयों में पदयात्राएं आयोजित होगी. दो नवंबर को भागलपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और चार नवंबर को पूर्णिया में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा कार्यक्रम में शामिल होंगे. दूसरे चरण में जिला मुख्यालयों और विधानसभा क्षेत्रों में भी अभियान चलाया जाएगा.पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-
पटना : बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर हुए चुनाव के परिणामों ने राज्य की राजनीतिक तस्वीर में कई महत्वपूर्ण बदलाव सामने लाए हैं. बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को जारी मतगणना के दौरान छह सीटों के परिणाम सामने आ चुके हैं, जबकि दो स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में मतों की गिनती जारी है. शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की चार सीटों पर भाजपा, राजद, जन सुराज और निर्दलीय प्रत्याशी ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की है.शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में बदला समीकरणपटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राजद प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार ने भाजपा के वरिष्ठ नेता नवल किशोर यादव को 1,057 मतों से पराजित किया. इस परिणाम के साथ ही पटना शिक्षक सीट पर नवल किशोर यादव के करीब तीन दशक पुराने चुनावी प्रभाव को बड़ा झटका लगा है.दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के प्रत्याशी सुरेश प्रसाद राय ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. मदन मोहन झा को हराकर जीत दर्ज की. वहीं,तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र प्रसाद सिंह विजयी हुए. सारण शिक्षक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. राहुल राज ने जीत हासिल की.स्नातक सीटों पर भाजपा और जदयू को सफलतापटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार ने जीत दर्ज की. यह उनकी चौथी जीत है. चुनाव में राजद के दिलीप कुमार दूसरे और जन सुराज के अनुज कुमार सिंह तीसरे स्थान पर रहे. इस सीट पर मोकामा विधायक अनंत सिंह ने अनुज सिंह का समर्थन किया था. हालांकि,परिणाम नीरज कुमार के पक्ष में रहा.कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के डॉ. एनके यादव ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर हैट्रिक लगाई. उन्होंने राजद प्रत्याशी नितेश यादव को नौ हजार से अधिक मतों से हराया.दो सीटों पर मुकाबला जारीदरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा समर्थित सर्वेश कुमार बढ़त बनाए हुए थे,जबकि तिरहुत स्नातक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी बंशीधर ब्रजवासी आगे चल रहे थे. इन दोनों सीटों पर मतगणना और वरीयता क्रम के आधार पर परिणाम तय होना बाकी था.इन चुनाव परिणामों ने बिहार विधान परिषद में राजनीतिक दलों के प्रदर्शन और शिक्षक-स्नातक मतदाताओं की प्राथमिकताओं को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है.पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-
सीवान: बिहार के सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड के समीप स्थित अल्बैक रेस्टोरेंट में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। रेस्टोरेंट से आग की तेज लपटें और धुएं का गुबार उठता देख आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।रेस्टोरेंट में आग लगने से मचा हड़कंपजानकारी के अनुसार,अल्बैक रेस्टोरेंट में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना के बाद स्टेशन रोड के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग लगने के सही कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। शुरुआती तौर पर आशंका जताई जा रही है कि आग रेस्टोरेंट के किचन से शुरू हुई होगी। हालांकि,इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबूघटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझाए जाने से स्थिति को नियंत्रित करने में मदद मिली।आग लगने के कारणों की जांच जारीराहत की बात यह है कि फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है। हालांकि, आग से रेस्टोरेंट को कितना नुकसान हुआ है, इसकी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग की टीम आग लगने के कारणों की जांच में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।