दरभंगा: बड़ी खबर दरभंगा से है जहां जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में परीक्षा देकर लौट रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देने के बहाने बाइक से ले जाकर ननिहाल ले जाने और दुष्कर्म किए जाने के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के अनुसारपीड़िता के परिजनों की ओर से25सितंबर की देर शाम थाने में आवेदन दिया गया था. आवेदन मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की और आरोपितों के ठिकानों पर पहुंचकर दो नामजद आरोपियों को पकड़ लिया.
वहीं मुख्य आरोपी प्रविंद्र मांझी और उनके पिता जामुन मांझी को भी गिरफ्तार किया गया. क्योंकि उन्होंने पुलिस के सामने ही पीड़ित परिवार को धमकाने और झूठे केस में फंसाने का धमकी दे रहे थे.
पकड़े गए लोगों में मुख्य आरोपी प्रविंद्र मांझी, उसके पिता जामुन मांझी और एक सहयोग करने वाले साथी शामिल है.
पुलिस के मुताबिक, मामले में मुख्य आरोपी प्रविंद्र मांझी पर नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देने के बहाने अपने साथ ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है. वहीं, आवेदन में जामुन मांझी पर पीड़िता के परिजनों को डराने-धमकाने और केस उठाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया था.
पुलिस ने बताया कि आरोपी परिवार और पीड़ित परिवार में परिवारिक संबंध भी है पुराना और जाना आना युवक प्रविंद्र मांझी का होता था. प्रेम प्रसंग का भी एंगल दिख रहा है. लेकिन चुकि पीड़िता नाबालिक है, ऐसे में मामला गम्भीर है. नाबालिग छात्रा को बाइक से ले जाने और ननिहाल में एक रात रख दुष्कर्म से जुड़ा है. इसीलिए तुरंत आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.
दरभंगा से गिरीश कुमार की रिपोर्ट-
