जमुई:इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के जमुई से है जहांगिद्धौर जमुई अप रेल लाइन के सरसा गुमटी के पास पेड़ गिरने से बिजली का तार टूट गया. इससे आवागमन बाधित हो गया है. रेल कर्मचारी मौके पर पहुंच कर आवश्यक मरम्मत कार्य में जुट गए हैं.वहीं अभी फिलहाल गिद्धौर-जमुई मेन रेल लाइन पर रेल परिचालन पूरी तरह बाधित है.

जमुई के गिद्धौर में पेड़ गिरने से OHE तार टूटा, 2 घंटे से अप-डाउन रेल परिचालन ठप

जानकारी के अनुसार सरसा गुमटी के पास रेलवे ट्रैक किनारे पेड़ की कटाई के दौरान एक विशाल पेड़ अचानक बिजली केOHEतार पर गिर गया,जिससे कई पोल तक तार टूट गया. इस घटना के कारण पिछले 2 घंटे से अप और डाउन दोनों लाइन पर ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया है.

जमुई के गिद्धौर में पेड़ गिरने से OHE तार टूटा, 2 घंटे से अप-डाउन रेल परिचालन ठप

रेलवे सूत्रों के अनुसार, रेल कर्मचारी ट्रैक के किनारे पेड़ की कटाई कर रहे थे. इसी दौरान पेड़ असंतुलित होकर सीधे 25 हजार वोल्ट के OHE तार पर गिर गया. गनीमत रही कि उस समय कोई ट्रेन नहीं गुजर रही थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था.

तार टूटने के कारण कई ट्रेनें जहां-तहां खड़ी है. बताया जा रहा है कि कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें झाझा,जमुई और गिद्धौर स्टेशन पर खड़ी है. इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

सूचना मिलते ही रेलवे के वरीय अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई है और युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य जारी है.OHEतार को जोड़ने और क्षतिग्रस्त पोल को ठीक करने का काम चल रहा है. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही परिचालन सामान्य कर दिया जाएगा.

जमुई से सदानंद कुमार की रिपोर्ट-