पटना: बिहार की राजधानी पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र स्थित महेशनगर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने भीषण सड़क हादसा हुआ है। अनियंत्रित वाहन ने बाइक सवारों के साथ-साथ सड़क पर पैदल चल रहे कई राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

8से10लोगों के घायल होने की सूचना

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक,इस हादसे में करीब8से10लोगों के घायल होने की सूचना है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों को पाटलिपुत्र स्थित एक निजी अस्पताल और पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH)में भर्ती कराया गया है,जहां उनका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि घायलों में दो से तीन लोगों की हालत गंभीर है। हालांकि,घायलों की सही संख्या और उनकी स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

हादसे के बाद इलाके में मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार,तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने के बाद सड़क पर मौजूद लोग उसकी चपेट में आ गए। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

हादसे के कारणों का पता लगाना जरूरी

महेशनगर में हुए इस भीषण सड़क हादसे के बाद दुर्घटना के कारणों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल,स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने की वजह,चालक की स्थिति और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे में घायल लोगों की संख्या,उनकी स्वास्थ्य स्थिति और दुर्घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

पटना से विवेक की रिपोर्ट