जमशेदपुर: लौहनगरी जमशेदपुर में सोमवार को दुर्गापूजा की धूम देखने को मिल रही है। शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना कर रहे हैं।
महाअष्टमी और महानवमी का विशेष संयोग
19अक्टूबर2026को महाअष्टमी और महानवमी की पूजा एक ही दिन किए जाने को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। उपलब्ध पंचांग विवरण के अनुसार,सुबह10बजकर51मिनट तक अष्टमी तिथि रहने के बाद नवमी तिथि शुरू हो जाती है। तिथि के इस संयोग के कारण दोनों पर्वों की पूजा आज ही की जा रही है।
पूजा पंडालों में भक्तों की उमड़ी भीड़
शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में सुबह से ही भक्तों की आवाजाही जारी है। श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तों ने मां से अपने परिवार की सुख-समृद्धि,शांति और खुशहाली की कामना की।
महाअष्टमी और महानवमी के अवसर पर पूजा पंडालों में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। मां दुर्गा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है।
मां दुर्गा की आराधना में लीन हुए श्रद्धालु
दुर्गापूजा के इन पावन अवसरों पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। लोग परिवार के साथ पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा का आशीर्वाद ले रहे हैं। शहर में जगह-जगह धार्मिक आयोजन और पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी है।
जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट

