खगड़िया : लोजपा (रामविलास) सांसद राजेश वर्मा ने CJP संस्थापक अभिजीत दीपके और AISF के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर हमला बोला है. उन्होंने खगड़िया में कहा कि ये लोग एक्सीडेंटल हैं. इन लोगों का जितना जल्दी उदय हुआ , उतना ही जल्द अस्त हो जाएगा. इन लोगों का एकमात्र एजेंडा है देश में अराजकता फैलाना. तभी तो नेहा बोरा नेपाल और बंगलादेश की तरह रीजिम चेंज करने की बात करती है.
खगड़िया सांसद ने कहा कि अगर ये लोग देश में अराजकता फैलाने की कोशिश करेंगे, देश को अस्थिर करने का प्रयास करेंगे,तो देश की 140 करोड़ जनता इन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी.
खगड़िया से स्वतंत्र की रिपोर्ट--
