पटना:जिला के मनेर थाना क्षेत्र स्थित व्यायपुर गांव में सोमवार को गोली मारकर व्यायपुर पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भालो की हत्या कर दी गई। वहीं, इस घटना में प्रमुख पति पिंटू कुमार के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
अज्ञात हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
जानकारी के अनुसार, संजीत कुमार और पिंटू कुमार घर के पास बैठे हुए थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार अपराधी वहां पहुंचे और दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने करीब आधा दर्जन गोलियां चलाईं। इस दौरान पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार के कंधे के पास गोली लगी, जबकि पिंटू कुमार के पैर में गोली लगी।
अस्पताल ले जाने के दौरान पैक्स अध्यक्ष की मौत
घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए दानापुर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने संजीत कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल पिंटू कुमार का इलाज जारी है।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही

