GOPALGANJ :गोपालगंज में गंडक नहर में डूबने से दो छात्रों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही SDRF की टीम भी मौके पर पहुंची और काफी खोजबीन के बाद एक छात्र का शव बरामद किया जबकि दूसरे छात्र की तलाश जारी है। फिलहाल SDRF की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
दूसरे छात्र की तलाश जारी
ये हादसा गोपालगंज के फुलवरिया थाना क्षेत्र के सवनही गांव के पास गंडक नहर की है। बरामद शव की पहचान शाह मोहम्मद के पुत्र राजा बाबू के रूप में किया गया है जबकि दूसरे लापता छात्र मुन्ना अंसारी के पुत्र आरिफ राजा की तलाश जारी है।
परिजनों के मुताबिक गंडक नहर में तीन बच्चे नहाने गए थे। नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए, जिसमें दो छात्रों की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक ने तैरकर अपनी जान बचा ली।
