

शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026
Live
गढ़वा : झारखण्ड के गढ़वा में बड़ा हादसा टल गया है। जी हां, गढ़वा से रांची जा रही राजा साहब बस में बड़ा हादसा टल गया, जब चलती बस के चालक वीरेंद्र पाण्डेय को अचानक हार्ट अटैक आ गया। बस उस वक्त 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तहले नदी के पुल को पार कर रही थी। पुल से नदी की गहराई करीब 20-25 फीट थी, ऐसे में किसी भी अनहोनी की आशंका से यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, बस चालक वीरेंद्र पाण्डेय ने हिम्मत नहीं हारी और किसी तरह बस को सड़क किनारे रोक दिया लेकिन इसके तुरंत बाद वह स्टीयरिंग पर ही अचेत हो गए।यात्रियों की त्वरित कार्रवाई ने बचाई जानउस वक्त बस में 50-60 यात्री सवार थे। जैसे ही चालक अचेत हुआ, यात्रियों ने तुरंत मदद के लिए प्रयास शुरू कर दिए। गढ़वा के यात्री मनीष तिवारी ने तुरंत गढ़वा के चिकित्सक डॉ. निशांत सिंह से फोन पर संपर्क किया। डॉक्टर ने CPR (Cardiopulmonary Resuscitation) देने की सलाह दी। इस पर गढ़वा के ही युवक राजीव भारद्वाज, उपेंद्र सिंह (कंडक्टर) और संतोष कुमार ने चालक को CPR देना शुरू किया।राजीव भारद्वाज ने चालक के सीने पर पंपिंग करना शुरू किया और मुंह से सांसें दीं। लगातार आधे घंटे तक CPR जारी रहा। इस दौरान कुछ सेकेंड के लिए चालक की सांसें और नाड़ी पूरी तरह बंद हो गई थीं लेकिन CPR की वजह से उसकी जान बच गई। इस पूरी घटना का 22 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें यात्रियों को चालक की जान बचाते हुए देखा जा सकता है।डॉक्टरों ने कहा - CPR समय पर देने से बची जानबाद में यात्री मनीष तिवारी ने अपने भाई अमित तिवारी को कार लेकर बुलाया, जिसमें चालक को तुरंत मेदिनीनगर स्थित नारायण सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पहुंचाया गया। इस संबंध में नारायण सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के डॉक्टर सचिन का कहना है कि "अगर CPR समय पर नहीं दिया जाता तो चालक की जान बचाना मुश्किल था। यात्रियों की जागरूकता और तत्परता की वजह से उनकी जान बच सकी। अब उनकी हालत स्थिर है और खतरे से बाहर हैं।"वहीं, गढ़वा के चिकित्सक डॉ. निशांत सिंह ने भी इस घटना पर कहा कि यात्रियों ने ठीक समय पर CPR देकर एक जिंदगी बचा ली। उन्होंने यात्रियों को CPR जैसी प्राथमिक चिकित्सा सीखने की सलाह दी।यात्रियों के साहस की सोशल मीडिया पर तारीफइस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। लोग गढ़वा के इन बहादुर यात्रियों की जमकर सराहना कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि "गढ़वा के युवाओं ने मिसाल पेश की है। CPR जैसी तकनीक जानकर हम किसी की जान बचा सकते हैं।"जानिए क्या है CPR और कैसे देता है जीवनCPR (Cardiopulmonary Resuscitation) एक ऐसी आपातकालीन तकनीक है, जो अचानक दिल का दौरा पड़ने या सांस रुकने की स्थिति में जीवन बचाने में मदद करती है। इसमें सीने पर दबाव (Chest Compressions) और मुंह से सांस (Mouth-to-Mouth Breathing) दी जाती है।विशेषज्ञों के अनुसार हार्ट अटैक के 3-5 मिनट के भीतर अगर सही CPR दिया जाए तो मरीज की जान बच सकती है इसलिए हर व्यक्ति को इस तकनीक की जानकारी होनी चाहिए।गढ़वा में हुआ यह हादसा दिखाता है कि थोड़ी सी जागरूकता और त्वरित निर्णय किसी की भी जान बचा सकता है। राजीव भारद्वाज और अन्य यात्रियों की सूझबूझ ने बस चालक की जिंदगी बचा ली। यह घटना CPR के महत्व को भी दर्शाती है और हमें यह सीख देती है कि आपातकालीन स्थितियों में घबराने की बजाय सही कदम उठाने से किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है।(गढ़वा से धर्मेन्द्र की रिपोर्ट)
SHEKHPURA : शेखपुरा में एक छात्रा से छेड़खानी करना मनचले को भारी पड़ गया। युवक की हरकतों से परेशान छात्रा ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से मनचले की डंडे से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, बाद में कसम खिलाकर ग्रामीणों ने उसे मुक्त कर दिया। वायरल वीडियो एक दिन पुराना बताया जा रहा है। छात्रा से छेड़खानी करना मनचले को पड़ा भारीसोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक छात्रा मनचले की डंडे से पिटाई करते दिख रही है। वहीं, आसपास लोगों की भीड़ लगी हुई है। बताया जा रहा है कि मनचले ने शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा से स्कूल जाते वक्त अक्सर छेड़छाड़ करता था। पीड़िता ने सरेआम की डंडे से पिटाईशुक्रवार को मनचला छेड़छाड़ करने लगा, जिसके बाद छात्रा ने शोर मचाया तो स्थानीय ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। फिर क्या था, ग्रामीणों की मौजूदगी में ही छात्रा ने मनचले की डंडे से पिटाई कर दी। हालांकि, बाद में मनचले द्वारा माफ़ी मांगने और भविष्य में इस तरह की हरक़त नहीं करने का वादा कर मुक्त कर दिया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
SHEKHPURA : चार दशकों से ठंडे बस्ते में पड़े अपर सकरी जलाशय योजना की फिर से आस जगी है। मर चुकी यह आस रविवार को नवादा (शेखपुरा जिला का बरबीघा विधानसभा भी शामिल) के भाजपा सांसद विवेक ठाकुर की पहल पर फिर से जागृत हुई है। सांसद निर्वाचित होने के बाद पहली बार रविवार को सरकारी बैठक में शामिल होने आए विवेक ठाकुर ने कहा कि बिहार से झारखंड अलग हो जाने से यह महत्वाकांक्षी सिंचाई योजना ठंडे बस्ते पर पड़ी योजना को पटरी पर लाकर क्रियान्वित करने का प्रयास शुरू हो गया है। इसके लिए भारत सरकार के कैबिनेट सचिव से वार्ता हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से भी बात हुई है और सीधे प्रधानमंत्री से बात करके इसमें तेजी लाने का आग्रह करूंगा। उन्होंने कहा कि इसको क्रियान्वित करने के लिए शेखपुरा और नवादा के जिला पदाधिकारियों को बैठक आपसी समन्वय बनाने की सलाह दी गई है। बता दें कि शेखपुरा तथा नवादा के साथ नालंदा जिला की कृषि के लिए लाइफ लाइन साबित होने वाली अपर सकरी जलाशय योजना पर 1984 में काम शुरू हुआ था, उसके बाद यह ठप पड़ा है। झारखंड के कोडरमा जिले में डैम बनाकर नवादा होते हुए शेखपुरा तक नई नहर खोदाई की योजना है। यह बात शेखपुरा में अधिकारियों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में सांसद ने कही। बैठक से पहले एनडीए नेताओं पूर्व विधायक रणधीर कुमार सोनी, विपिन मंडल, इमाम गजाली, कारु सिंह, संजीत प्रभाकर सहित अन्य ने सांसद का स्वागत किया। डीएम जे प्रियदर्शिनी ने पुष्प गुच्छ देकर सांसद का स्वागत किया।
SHEKHPURA : बिहार में बेखौफ लुटेरों ने एकबार फिर तांडव मचाया है और पुलिस को खुली चुनौती देते हुए लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। शेखपुरा में हथियार के बल पर अपराधियों ने एक्सिस बैंक से 1 करोड़ से अधिक रुपये लूट लिए हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। बेखौफ अपराधियों का तांडवलूट की ये बड़ी वारदात शेखपुरा के बरबीघा थाना क्षेत्र की है, जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक्सिस बैंक में एक करोड़ से अधिक रुपये लूट लिए हैं और मौके से फरार हो गये हैं। वहीं, लूट की इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। तफ्तीश में जुटी पुलिसफिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुट गयी है। आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है और अपराधियों की शिनाख्त की जा रही है।
शेखपुरा : CPI के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा ने मोदी सरकार 3.0 पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि यह सरकार टिकाऊ नहीं होगी। यह मोदी सरकार नहीं गठबंधन की सरकार है और गठबंधन में शामिल सभी दलों को कुछ विशेष चाहिए। बुधवार को शेखपुरा आए डी. राजा ने पत्रकारों से बातचीत में ये बात कहीं। एनडीए की सहयोगी दलों जदयू और टीडीपी को लेकर उन्होंने कहा कि दोनों दल बहुत पहले से अपने राज्यों क्रमशः बिहार और आंध्र प्रदेश के लिए विशेष दर्जा की मांग करती रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार आम लोगों की सरकार नहीं बल्कि अडानी और अंबानी की सरकार है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के पास देश की बेरोजगारी, महंगाई के लिए कोई नीति नहीं है। इनके लिए युवा शक्ति और नारी शक्ति के लिए भी कोई ठोस नीति नहीं है। ये बातें सिर्फ चुनावी नारे हैं। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन में शामिल सभी दल देश और संविधान को बचाने के लिए एक साथ आए और एकजुट हैं। डी राजा ने अग्निवीर योजना पर आपत्ति जताते हुए इसकी समीक्षा करने की मांग की है।
SHEKHPURA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को शेखपुरा के घाटकोसुंभा टाल में एनडीए की चुनावी सभा को संबोधित किया और लालू-राबड़ी राज पर जमकर हमला बोला। साथ ही भाजपा के साथ अपने पुराने रिश्ते को याद करते हुए इसे और मजबूत करने की बात कही। जमुई संसदीय क्षेत्र से NDA समर्थित लोजपा (रामविलास) के प्रत्याशी के पक्ष में लोगों को मतदान करने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का विकास कर रहे हैं। इस चुनाव में बिहार की सभी 40 और देश में 400 से अधिक सीटें जीतकर फिर से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। बीच दुपहरिया में 37 डिग्री तापमान की चिलचिलाती गर्मी में नीतीश कुमार ने सुनने आए लोगों को आश्वस्त किया कि हम बिहार की बेहतरी के लिए 2005 से काम कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। बेटियों की शिक्षा पर बोलते हुए कहा लड़कियों को शिक्षा के प्रति आकर्षित करने के लिए पोशाक और साइकिल के बाद अब इंटर पास करने पर 25 हजार तथा स्नातक पास करने पर 50 हजार रुपया प्रोत्साहन दे रहे हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि लड़कियों के शिक्षित होने की वजह से बिहार में प्रजनन दर 4.3 से घटकर 2.9 आ गयी है और इस वर्ष के सर्वे में इसके और नीचे आने की उम्मीद है। नई पीढ़ी को लालू-राबड़ी राज की बातें बताते हुए कहा कि 2005 से पहले लोग शाम के बाद घरों से नहीं निकलते थे। बिहार में कोई विकास नहीं हुआ था। हमने सड़क, बिजली, स्कूल, पानी, अस्पताल सब कुछ बनवाया। भाजपा के साथ रहने की बात दोहराते हुए कहा अब इधर-उधर नहीं जाएंगे। हम लोगों ने (भाजपा के साथ मिलकर) जो काम किया है, उसी को वे लोग (तेजस्वी) अपना काम बता रहे हैं। मुख्यमंत्री ने मुसलमानों से भी राजनीतिक भटकाव से बचने और एनडीए को वोट देने की अपील की और कहा कि 8000 कब्रिस्तानों की घेराबंदी की और अब 60 वर्ष पुराने मठ-मंदिरों की भूमि की भी घेराबंदी करने का काम शुरू किया है। पूर्व विधायक रणधीर कुमार सोनी की अध्यक्षता में हुई सभा को बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी, लोजपा (रामविलास) सुप्रीमो चिराग पासवान, लोजपा (रामविलास) प्रत्याशी अरुण भारती के साथ एनडीए के कई नेताओं ने भी संबोधित किया।
गढ़वा:- गढ़वा जिले में आगामी लोकसभा तैयारी को लेकर जिला प्रशासन रेस हो गई है। शहर के आर के गोविंद प्लस टू उच्च विद्यालय गढ़वा में जिले के पांच हजार कर्मियों को चुनाव को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण दो पालियों में आयोजित की जा रही है एक दिन में कुल 1148 प्रथम मतदान पदाधिकारी अर्थात P-1 का प्रशिक्षण कार्यक्रम हो रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर एवं पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय द्वारा संयुक्त रूप से प्रशिक्षण स्थलों का निरीक्षण किया गया। उपायुक्त द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उपायुक्त द्वारा प्रत्येक प्रशिक्षण कमरे के निरीक्षण के दौरान चुनाव कार्य में लगने वाले मतदान पदाधिकारियों को निदेशित किया गया कि इस बार सभी मतदान कर्मियों को मतदान केंद्र पर जाना है। क्लस्टर की व्यवस्था इस बार नहीं है। इसलिए सभी को पूरी तन्मयता के साथ प्रशिक्षण लेना आवश्यक है, ताकि मतदान सुगमतापूर्वक संपन्न कराया जा सके। प्रशिक्षण सत्र के दौरान ही डाक मतपत्र कोषांग द्वारा चुनाव कार्य में लगने वाले कर्मियों को फॉर्म 12, चुनाव ड्यूटी का पत्र तथा फोटो पहचान पत्र की छायाप्रति प्राप्त की गई ताकि ऐसे कर्मी भी चुनाव आयोग के निदेशानुसार अपना वोट दे सकें। मौके पर उपायुक्त द्वारा प्रशिक्षण पा रहे मतदान पदाधिकारियों से ईवीएम एवम वीवीपीएटी आदि के व्यावहारिक जानकारी के बारे में पूछी गई।
गढ़वा:- गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र के रजबँधा गाँव के एक कुआँ से प्रेमी और प्रेमिका का शव मिलने से पुरे इलाके मे सनसनी फैल गई। जिसके बाद दोनों के शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ एकट्ठी हो गई। इसकी सूचना ग्रामीणों ने मेराल थाने को दी जिसके बाद पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कुएं से निकालकर अपने कब्जे में लेते हुए छानबीन मे जुट गई। मृतक युवक की पहचान नगर उंटारी थाना क्षेत्र के गंगटी गाँव निवासी सीताराम विश्वकर्मा के रूप में की गई जबकि युवती उसी गाँव की रहने वाली थी।घटना की जानकारी जब पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी तो परिजनों ने इसे हत्या का रूप दिया गया। युवक के परिजनों ने मृतक लड़की के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक गढ़वा दीपक पाण्डेय एवं एसडीपीओ नीरज तिवारी भी मामले की जांच करने घटनास्थल पर पहुंच गए। जाँच के बाद दोनों के शव को पुलिस ने अंत्यापरिक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज कर मामले की तहकीकात में जुट गई है। मृतक युवक की बहन ने बताया की मेरे भाई की हत्या हुई है। वहीं एसपी दीपक पाण्डेय ने कहा की मेराल के रजबंधा गाँव कुवें से एक युवक युवती का शव बरामद किया गया है दोनों का प्रेम प्रसंग पहले से था हम लोगों इसकी जांच कर रहे है जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा हत्या है या आत्महत्या क्योंकि दोनों के शरीर पर चोट की कोई भी निशान नही है।
गढ़वा:- गढ़वा सदर थाने की पुलिस ने बीती रात्रि अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाने के दौरान शहर के बतासा पट्टी से दो सौ पीस अवैध बियर का बोतल बरामद किया है।गढ़वा के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस के द्वारा लगातार लोकसभा चुनाव को देखते हुए से अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस ने जिला मुख्यालय गढ़वा के बतासा पट्टी में बबलू कुमार के घर से 200 बोतल अवैध रूप से रखे हुए बियर का बोतल बरामद किया है। उन्होंने बताया कि बबलू पुलिस की भनक लगते हैं घर से फरार हो गया है ।
गढ़वा:- पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर धुरकी थाना पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार कर रही है छापामारी। विगत दिन गुप्त सूचना के आधार पर धुरकी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार के द्वारा दल बल के साथ एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया। जिसने पूछताछ के क्रम में अपना नाम पता सत्येंद्र विश्वकर्मा बताया वे धुरकी थाना क्षेत्र के झुनका गांव के रहने वाला है।थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि रात्रि करीब 2.30 बजे सूचना प्राप्त हुई थी की 2 से 3 लोग कोई बड़ी घटना को अंजाम देने हेतु झुनका गांव के बगल के जंगल में छुपा हुआ है जिसके पास अवैध हथियार भी है। जिसके बाद थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ वहां पहुंचे जहां से एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया, शेष 2 लोग अंधेरे व जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।
गढ़वा:- गढ़वा जिले के धुरकी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर अवैध विदेशी शराब कारोबारी को धुरकी से टाटीदीरी के रास्ते से पकड़ कर थाना लाया गया। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई की दो लोग अवैध विदेशी शराब को बोरी में भर कर टाटीदीरी गांव के रास्ते कहीं लेकर जा रहे हैं जिसके बाद तुरंत एफएसटी टीम के साथ छापेमारी किया गया।जिसमे मैक डॉवल्स के हॉफ 6 बॉटल 2.250 लीटर, इंपीरियल ब्लू के हॉफ 12 बॉटल 4.50 लीटर, गॉडफादर बीयर 24 बॉटल को जब्त करते हुए दोनों व्यक्ति अभिषेक कुमार और धनंजय सिंह दोनों व्यक्ति को पकड़ कर थाना लाया गया। इस संबंध में सगमा प्रखंड पदाधिकारी सह FST टीम C भवनाथपुर AC सत्यम कुमार के द्वारा उत्पाद अधीक्षक को सूचित किया गया है। अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने बताया की लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
गढ़वा:- गढ़वा में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले की पुलिस अपराधियों पर नजर ऱख रही है। चुनाव कार्य में किसी प्रकार का कोई व्यवधान न हो इसकी भी बारीकी से निगरानी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देश पर जिले की पुलिस ने 30 सक्रिय अपराधियों की सूची बना ली है जिस पर पुलिस की पैनी नजर है इसमें कुछ को जिला बदर कर दिया गया है, तो बाकि लोगो को प्रतिदिन सुबह और शाम को थाने मे हाजरी लगाने का निर्देश दिया गया है।पुलिस अधीक्षक दीपक पाण्डेय ने कहा की आने वाले लोकसभा चुनाव मे कोई व्यवधान न हो इसके लिए हमलोगो ने अपराधियों की सूची तैयार की है और कार्यवाई की जा रही है कुछ लोगो को जिला से बदर और सीसीए लगाने पर भी तैयारी चल रही है।
गढ़वा:- झारखण्ड का गढ़वा जिला जो की तीन राज्यों से घिरा हुआ जिला है एक तरफ उत्तर प्रदेश, तो दूसरे तरफ बिहार तो तीसरे तरफ छत्तीसगढ़ की सीमा सटती है। आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर इन राज्यों की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। सभी सीमाओं पर चेकपोस्ट के साथ पुलिस के पदाधिकारी, जवान और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। वहां इन चेक पोस्ट पर सीसीटीवी से भी निगरानी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक, गढ़वा द्वारा बिहार से सटे श्रीनगर और यूपी से सटे बिलासपुर एवं खोखा इंटर-स्टेट चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा मादक पदार्थ, अवैध शराब, अस्पष्ट अत्यधिक धनराशि तथा अन्य आपत्तिजनक वस्तुओं के अवैध परिवहन पर सभी वाहनों की जाँच हेतु प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं जवान को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। मौके पर उन्होंने कहा की लोकसभा चुनाव मे किसी प्रकार की कोई दिक्क़त ना हो इसके लिए हमलोग तैयारी कर रहे है।
गढ़वा:- गढ़वा जिले में रविवार को कांडी थाना क्षेत्र में सरकारी दवा फेके जाने के मामले मे स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने संज्ञान लिया है। जिसके आलोक में डीसी गढ़वा को जांच करने का निर्देश दिया है। गौरतलब है की कांडी प्रखंड अंतर्गत राजा घटुहआ गांव के रास्ते के पास गड्ढे में काफी बड़ी मात्रा में सरकारी दवा फेंके जाने की सूचना प्राप्त होने पर उपायुक्त शेखर जमुआर द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए जाँच के आदेश दिए गए। मामले में भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, गढ़वा एवं असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, गढ़वा को संयुक्त रूप से जाँच कर सुस्पष्ट जाँच प्रतिवेदन की मांग की गई। असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, गढ़वा द्वारा उक्त मामले का संयुक्त जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत कराई गई, जिसके अनुसार कांडी प्रखंड अंतर्गत सतबहिनी से राजा घटुहआ गांव के रास्ते के पास गड्ढे में बड़ी मात्रा में सरकारी दवा को अज्ञात संस्थान / व्यक्ति द्वारा फेंका गया था, जो अति संवेदनशील मामला है। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य हेतु उक्त दवाओं को सेवन नहीं कराते हुए दवाओं को तिथिवाद कराया गया। उपयोगी दवाओं को गड्ढे में फेका जाना अमानवीय कृत्य तथा गंभीर आरोप बताया है। कांडी पुलिस ने उक्त स्थल से दवाओं को एकत्रित कर कांडी थाना परिसर में सुरक्षित रखे गये दवाओं, जो उपयोगी है, उसे विधिवत सूची तैयार कर कर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मझिआंव द्वारा भंडार पंजी में नियमानुसार प्रविष्टि कराते हुए बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए उपयोग में लाने की बात कही गई। साथ ही प्राप्त जांच प्रतिवेदन के अवलोकनोपरांत उपायुक्त ने सिविल सर्जन गढ़वा को निर्देश दिया है कि उक्त मामले में दोषी के विरुद्ध अविलंब प्राथमिकी दर्ज कराई जाए जिसके आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
गढ़वा:- गढ़वा जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर जिला उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ एक अभियान चलाया गया है। जिसके तहत जिले के सभी थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला उत्पाद विभाग ने मेराल थाना क्षेत्र में दो जगहों पर छापेमारी अभियान चला कर 40लीटर देशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मेराल बाजार से एक और दूसरे को थाना क्षेत्र के अकलवानी गांव से गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से 40 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया है।उत्पात अधीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मेराल थाना क्षेत्र के कई जगहों पर अवैध शराब का निर्माण और बेचने का कार्य किया जा रहा है। सूचना के आलोक में छापेमारी अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है।
गढ़वा:- गढ़वा एसडीएम विजय कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर नदियों से अवैध बालू के उठाव एवं परिवहन करने के मामले मे छापेमारी की है। शहर के रेहला रोड से एसडीएम ने बालू का अवैध परिवहन करते छः ट्रैक्टर को बालू के साथ जब्त किया है इसके साथ ही छः चालक भी गिरफ्तार किए गए है। एसडीएम के इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में बालू माफियाओ के बीच हड़कंप मच गया है। दानरो नदी से माफिया अपने अपने ट्रैक्टर को लेकर भाग खड़े हुए। जिसके बाद एसडीएम के निर्देश के आलोक में छह ट्रैक्टर मालिकों पर गढ़वा सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई वहीं चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे मंडल कारा भेज दिया गया है।
गढ़वा:- गढ़वा जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अरसली उतरी का लामी टोला में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से आठ पुरुष और दो महिलाएं समेत कुल 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में पहले पक्ष से पांच जबकि जबकि दूसरे पक्ष से भी पांच लोगो के नाम शामिल है। उक्त सभी घायलों को इलाज हेतु स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद कुछ गंभीर रूप से घायलों को बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया।घटना के संबंध में घायल ने बताया की गाँव के ही शेर मोहम्मद नामक युवक नंदकिशोर चौरसिया के खेत में से गाय पार कर रहा था, तभी नंदकिशोर ने उक्त युवक का गर्दन पकड़ लिया, जब मैं बीच बचाव किया तो नंद किशोर ने हाथ में लिए कुदाल से मेरे सिर पर प्रहार कर घायल कर दिया। मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों ने स्थानीय थाने में एक दूसरे के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी हेतु लिखित आवेदन देने की बात कहीँ। उधर मारपीट की घटना की जानकारी मिलते ही थाने की पुलिस अस्पताल पहुंचकर घायलो से घटना की जानकारी लेने के बाद आवेदन के आलोक में मामले की जाँच मे जुट गई।
गढ़वा:- गढ़वा जिले के खरौंधी बाजार में चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ने पर व्यवसायियों में आक्रोश है। बाजार परिसर में चोरी की घटना पर रोक नहीं लगने पर आक्रोशित व्यवसाई तथा जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। रात्रि में अज्ञात चोर ने बाजार के कोन मोड़ संजय वस्त्रालय से कीमती कपड़ा तथा लगभग 2.25 लाख रुपए नगद चोरी कर लिया। चोरी की जानकारी होने पर दर्जनों व्यवसाई तथा जनप्रतिनिधि दुकान पर आ गए। सूचना पर थाना प्रभारी अनिमेष शांतिकारी ने एएसआई निरंजन सिंह को दल बाल के साथ घटना स्थल पर भेजा। चोरी की घटना लगातार बढ़ने पर आक्रोशित कई व्यवसाईयो ने दुकान बंद रखा। व्यवसाय तथा जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से 48 घंटे के अंदर चोरी की घटना का उद्भेदन करने तथा चोर पर कड़ी कार्रवाई करने का मांग करने लगे। आक्रोशित लोगो के मांग पर थाना प्रभारी अनिमेष शांतिकारी भी पहुंच गए। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझते हुए जल्दी चोरी की घटना का उदभेदन करने का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी के आश्वासन के पश्चात मामला शांत हुआ। बीडीओ रवींद्र कुमार ने भी दुकानदार से मिलकर घटना की जानकारी लिया।दुकानदार संजय साह ने दुकान में चोरी का आवेदन थाना प्रभारी को दिया। वही व्यवसाई ने भी चोरी का उद्भेदन करने तथा चोरी पर अंकुश लगाने का आवेदन दिया। संजय साह ने बताया की पिछले एक सप्ताह का कपड़ा का बिक्री का पैसा 2.25 लाख रुपए जमा करके रखे थे। ताकि महाजन तगादा करने आयेगा तो उसे दे देंगे। बाजार समाप्त होने पर सारा पैसा को मिलाकर बक्सा को कपड़ा में छुपा कर घर चला गया। सुबह घर से दुकान आकार खोला तो देखा कि दुकान में कपड़ा बिखरा हुआ है और बक्सा गायब है। दुकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर चोर दुकान में घुसकर चोरी किया है। 20 सूत्री अध्यक्ष राजेश कुमार रजक, सांसद प्रतिनिधि रामखेलावन पासवान, मुखिया पति कृष्णा प्रसाद, देववंस गुप्ता, रामप्रीत गुप्ता, सुनील रोशन, बाबूलाल पासवान आदि ने बताया जिसतरह दिन प्रतिदिन खरौंधी में चोरी की घटना बढ़ा है। लोग में आक्रोश व्याप्त है। प्रशासन को चोरी की घटना का उद्भेदन करने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया है। अगर प्रशासन इसका उद्भेदन नहीं करती है तो बाध्य होकर व्यवसाइयो के साथ आंदोलन किया जाएगा।
गढ़वा:- गढ़वा जिले में पलामू लोकसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी के घोषणा के बाद भाजपा का एक खेमा सांसद बीडी राम का विरोध करना शुरू कर दिया था। जिले के 27 में से 19 मंडल अध्यक्ष विरोध शुरू कर दिए थे लेकिन दो दिनों के बाद अब मामले को पैचअप कर दिया गया है। भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही एवं गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी से सभी छुब्द मंडल अध्यक्षओं से बात कर मामले को शांत कर दिया है। मौके पर भाजपा के पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा की अब समय विरोध का नहीं है, बल्कि देश और राष्ट्रहित में नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रचंड बहुमत से जिताने का है। भाजपा कार्यकर्ता प्रत्याशी को नहीं, मोदी को जिताने का संकल्प ले। इसके पहले उन्होंने गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र के नाराज मंडल अध्यक्षों से वार्ता कर सभी तरह की गलतफहमियां को दूर करते हुए भाजपा को जीत दिलाने की अपील किया। उन्होंने कहा कि कोई भी मंडल अध्यक्ष ने भाजपा का विरोध नही किया है। कुछ मामलों में मंडल अध्यक्षों ने भाजपा प्रत्याशी के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त किया था। लेकिन अब समय नाराजगी व्यक्त करने का नहीं है। बल्कि मोदी को तीसरी बार देश की कमान सौंपने के लिए संकल्प लेने का है। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्षों को भी अपनी बात पार्टी के उचित प्लेटफार्म पर रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने वीडी राम को तीसरी बार पलामू से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। राष्ट्रीय नेतृत्व का आदेश को सर्वोपरि मानते हुए सभी कार्यकर्ता प्रत्याशी को नहीं, केन्द्र में भाजपा की सरकार बनाने और उसकी कमान मोदी के हाथों में सौंपने के लिए अपना एक-एक वोट कमल निशान पर दे। उन्होंने कहा कि स्थानीय सांसद को भी को पार्टी कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान देना चाहिए। पार्टी कार्यकर्ताओं के बदौलत ही भाजपा आज के समय में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। इसमें कार्यकर्ताओं का अहम योगदान होता है। उन्होंने सभी से एकजुट होकर लोकसभा चुनाव में चार पार का नारा साकार करने के लिए युद्ध स्तर पर काम करने की अपील की।