Hindi News / दवा मामले में दिया जांच का आदेश

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने लिया संज्ञान : दवा मामले में दिया जांच का आदेश

Edited By:  |
Reported By:
Order given for investigation in drug case Order given for investigation in drug case

गढ़वा:-गढ़वा जिले में रविवार को कांडी थाना क्षेत्र में सरकारी दवा फेके जाने के मामले मे स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने संज्ञान लिया है। जिसके आलोक में डीसी गढ़वा को जांच करने का निर्देश दिया है। गौरतलब है की कांडी प्रखंड अंतर्गत राजा घटुहआ गांव के रास्ते के पास गड्ढे में काफी बड़ी मात्रा में सरकारी दवा फेंके जाने की सूचना प्राप्त होने पर उपायुक्त शेखर जमुआर द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए जाँच के आदेश दिए गए। मामले में भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, गढ़वा एवं असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, गढ़वा को संयुक्त रूप से जाँच कर सुस्पष्ट जाँच प्रतिवेदन की मांग की गई। असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, गढ़वा द्वारा उक्त मामले का संयुक्त जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत कराई गई, जिसके अनुसार कांडी प्रखंड अंतर्गत सतबहिनी से राजा घटुहआ गांव के रास्ते के पास गड्ढे में बड़ी मात्रा में सरकारी दवा को अज्ञात संस्थान / व्यक्ति द्वारा फेंका गया था, जो अति संवेदनशील मामला है।

बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य हेतु उक्त दवाओं को सेवन नहीं कराते हुए दवाओं को तिथिवाद कराया गया। उपयोगी दवाओं को गड्ढे में फेका जाना अमानवीय कृत्य तथा गंभीर आरोप बताया है। कांडी पुलिस ने उक्त स्थल से दवाओं को एकत्रित कर कांडी थाना परिसर में सुरक्षित रखे गये दवाओं, जो उपयोगी है, उसे विधिवत सूची तैयार कर कर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मझिआंव द्वारा भंडार पंजी में नियमानुसार प्रविष्टि कराते हुए बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए उपयोग में लाने की बात कही गई। साथ ही प्राप्त जांच प्रतिवेदन के अवलोकनोपरांत उपायुक्त ने सिविल सर्जन गढ़वा को निर्देश दिया है कि उक्त मामले में दोषी के विरुद्ध अविलंब प्राथमिकी दर्ज कराई जाए जिसके आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।