गढ़वा:- गढ़वा एसडीएम विजय कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर नदियों से अवैध बालू के उठाव एवं परिवहन करने के मामले मे छापेमारी की है। शहर के रेहला रोड से एसडीएम ने बालू का अवैध परिवहन करते छः ट्रैक्टर को बालू के साथ जब्त किया है इसके साथ ही छः चालक भी गिरफ्तार किए गए है।
एसडीएम के इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में बालू माफियाओ के बीच हड़कंप मच गया है। दानरो नदी से माफिया अपने अपने ट्रैक्टर को लेकर भाग खड़े हुए। जिसके बाद एसडीएम के निर्देश के आलोक में छह ट्रैक्टर मालिकों पर गढ़वा सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई वहीं चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे मंडल कारा भेज दिया गया है।
