SHEKHPURA :शेखपुरा में एक छात्रा से छेड़खानी करना मनचले को भारी पड़ गया। युवक की हरकतों से परेशान छात्रा ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से मनचले की डंडे से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, बाद में कसम खिलाकर ग्रामीणों ने उसे मुक्त कर दिया। वायरल वीडियो एक दिन पुराना बताया जा रहा है।

छात्रा से छेड़खानी करना मनचले को पड़ा भारी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक छात्रा मनचले की डंडे से पिटाई करते दिख रही है। वहीं, आसपास लोगों की भीड़ लगी हुई है। बताया जा रहा है कि मनचले ने शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा से स्कूल जाते वक्त अक्सर छेड़छाड़ करता था।

छात्रा से छेड़खानी करना मनचले को पड़ा भारी, पीड़िता ने सरेआम की डंडे से पिटाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

पीड़िता ने सरेआम की डंडे से पिटाई

शुक्रवार को मनचला छेड़छाड़ करने लगा, जिसके बाद छात्रा ने शोर मचाया तो स्थानीय ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। फिर क्या था, ग्रामीणों की मौजूदगी में ही छात्रा ने मनचले की डंडे से पिटाई कर दी। हालांकि, बाद में मनचले द्वारा माफ़ी मांगने और भविष्य में इस तरह की हरक़त नहीं करने का वादा कर मुक्त कर दिया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

छात्रा से छेड़खानी करना मनचले को पड़ा भारी, पीड़िता ने सरेआम की डंडे से पिटाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल