जमशेदपुर: बड़ी खबर जमशेदपुर से जहां सीतारामडेरा थाना अंतर्गत होम पाइप रोड पर अपराधियों ने टेलर ड्राइवर से बंदूक की नोक पर 5 हजार रुपये लूट लिया. जब ड्राइवर ने इसका विरोध किया तो उसे चाकू मारकर घायल कर दिया. इतना ही नहीं अपराधी तिरपाल और चाभी लेकर भी फरार हो गया है.
उधर घटना के बाद घायल ड्राइवर को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती करा दिया है. वहीं दूसरी तरफ ट्रक ड्राइवर इस घटना का विरोध करते हुए कहा है कि जब तक अपराधी पकड़ में नहीं आएगा सभी ड्राइवर हड़ताल पर रहेंगे. वहीं होम पाइप रोड में गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है. जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वैसे अभी तक पुलिस नहीं पहुंची है.
