जमशेदपुर-बड़ी खबर झारखंड के जमशेदपुर से है जहां महिला सिपाही समेत तीन की हत्या कर दी गई है.हत्या की इस घटना से पूरे इलाके और पुलिस लाइन में सनसनी फैल गई है.

मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी कार्यालय में पदस्थापित महिला सिपाही सविता रानी हेंब्रम,उसकी मां और बेटी की हत्या कर दी गई है.तीनों का शव उसके गोलमुरी पुलिस लाइन स्थित आवास से मिला है.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गई है.

जमशेदपुर में महिला सिपाही के साथ ही उसकी मां और बेटी की हत्या से मची सनसनी

अभी तक की जांच में यह जानकारी सामने आई है कि तीनों की धारदार हथियार से हत्या की गई है।बीती देर रात सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने महिला सिपाही समेत तीनों का शव पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर जे-5 (ब्लॉक-2) से बरामद हुआ है। मृतकों में महिला सिपाही सविता हेंब्रम (30) उसकी मां लखिया मुर्मू (70) और सविता की बेटी गीता हेंब्रम शामिल हैं। हत्या के बाद तीनों शवों को फ्लैट में बंद कर दिया गया था और बाहर से ताला बंद कर दिया गया था.फ्लैट से दुर्गंध आने पर पड़ोसी पुलिसकर्मी और उनके परिजनों ने मेजर धर्मेंद्र कुमार को सूचना दी जिसके बाद मेजर में इसकी जानकारी एसएसपी प्रभात कुमार को दी। गोलमुरी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच कर एसएसपी प्रभात कुमार की उपस्थिति में फ्लैट का ताला तोड़ कर तीनों शवों को बरामाद किया है.इस मामले पर एसएसपी ने कहा कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है औरक जल्द ही हत्या की वजह और हत्यारे को गिरफ्तार किया जाएगा.