जमशेदपुर: एमजीएम अस्पताल के जूनियर डॉक्टर पिछले 5 माह के बकाये वेतन की मांग को लेकर अऩिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं. डॉक्टरों के हड़ताल पर चले जाने से चिकित्सा व्यवस्था चरमरा गई है.

मरीज इलाज के लिए तड़प रहा है. वहीं जूनियर डॉक्टरों ने अस्पताल में ताला लगा दी है. वहीं इमरजेंसी वार्ड ओपीडी सभी जगह जूनियर डॉक्टर तैनात हैं और किसी को आने नहीं दे रहे हैं.

डॉक्टरों का आरोप है कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने आश्वासन दिया था कि 10 दिन में बकाया वेतन सभी डॉक्टरों को मिल जाएगा. लेकिन 20 दिन से ज्यादा हो गया है जब पैसा नहीं मिला और इस मुद्दे पर जब स्वास्थ्य मंत्री से ही लोगों ने बात करने की कोशिश की तो कोई ठोस जवाब नहीं मिला. उसके बाद जूनियर डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी है.