जमशेदपुर: राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम ने इतिहास रच दिया है. झारखंड के पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को एनडीए ने अपना प्रत्याशी बनाया. वहीं द्रौपदी मुर्मू ने अपने निकटतम प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को करारी शिकश्त दी है. उधर जीत के ऐलान के साथ ही बधाइयों का तांता लग गया.

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने द्रौपदी मुर्मू की जीत पर महामहिम को ढेर सारी शुभकामनाएं दी. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत ने एक नया इतिहास रचा है. भारत के इतिहास में पहली बार कोई आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनी हैं जो अपने आप में गौरव की बात है.