
मंगलवार, 29 सितंबर 2026
Liveरोहतास : बड़ी खबर रोहतास से है जहां जिले के नोखा प्रखंड अंतर्गत ग्राम चनकी स्थित मध्य विद्यालय और उच्च माध्यमिक विद्यालय में विवाद और मारपीट के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए विद्यालय के 5 शिक्षक-शिक्षिकाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.निलंबित होने वालों में 2 शिक्षिकाएं और 3 शिक्षक शामिल हैं. डीईओ मदन राय ने बताया कि मध्य विद्यालय चनकी के एक शिक्षिका तथा उच्च माध्यमिक विद्यालय चनकी के तीन शिक्षक तथा एक शिक्षिका कुल 5 शिक्षक एवं शिक्षिका को निलंबित किया गया है.जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने बताया कि 5 सितंबर को शिक्षक दिवस तथा 7 सितंबर को विद्यालय परिसर में ही शिक्षक-शिक्षिकाओं के बीच विवाद गहरा गया और देखते ही देखते आपस में मारपीट और गाली गलौज होने लगी. इस मामले में वीडियो वायरल होने के बाद जांच पड़ताल किया गया. जांच पड़ताल में विद्यालय परिसर में हुई इस मारपीट के वीडियो को गंभीरता को देखते हुए जांच कराई गई. वीडियो के साक्ष्य और जांच रिपोर्ट के आधार पर विद्यालय के शैक्षणिक माहौल को धूमिल करने तथा अनुशासनहीनता के आरोप में पांचों शिक्षकों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है.इस कार्रवाई से प्रखंड के शैक्षणिक गलियारे में हड़कंप मच गया है. डीईओ मदन राय ने स्पष्ट किया है कि विद्यालयों में अनुशासनहीनता और गरिमा के खिलाफ काम करने वाले किसी भी कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि विभागीय कार्रवाई के लिए भी लिखा जाएगा.
रोहतास:शिक्षक दिवस के अवसर पर रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम स्थित डीआरडीए सभागार में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिले भर से बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों एवं प्रतिभावान छात्राओं को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई.कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा,डीडीसी आकांक्षा आनंद एवं डीईओ मदन राय की उपस्थिति में संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया.उत्कृष्टता और प्रतिभा का सम्मान समारोह के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को उनकी निष्ठा और नवाचार के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इसके साथ ही शैक्षणिक एवं शैक्षणिक-इतर गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को भी अधिकारियों द्वारा चेक मेडल प्रशस्ति-पत्र आदि से पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया गया.इस मौके पर जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने शिक्षकों को समाज का शिल्पकार बताते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सर्वोपरि है. उन्होंने सम्मानित होने वाले सभी शिक्षकों और छात्राओं को बधाई दी और अन्य लोगों को भी इनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया. वहीं डीडीसी आकांक्षा आनंद ने छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में नया मुकाम हासिल कर रही हैं,और उन्हें सही मार्गदर्शन देने में शिक्षकों का विशेष योगदान रहता है.डीईओ मदन राय ने जिले में शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए सभी शिक्षकों से पूरी निष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन करने की बात कही. समारोह में शिक्षा विभाग के कई अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.
रोहतास: आजदेश स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. वहीं रोहतास जिले के दरिहट स्थित'रामप्यारी बालिका10+2उच्च विद्यालय'में एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला.15अगस्त के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे डिहरी से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विधायक सोनू सिंह की जुबान ऐसी फिसली कि वहां मौजूद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए. उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह में अपने संबोधन में15अगस्त की जगह'26जनवरी'बोल दिए.हालांकि इस वायरल वीडियो की कशिश न्यूज पुष्टि नहीं कर रहा है. बताया गया कि विद्यालय परिसर में आयोजित15अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) समारोह को संबोधित करते हुए विधायक राजीव रंजन उर्फ सोनू सिंह ने बच्चों के उत्साह और देशभक्ति की तारीफ में भाषण देते-देते अचानक उनकी जुबान फिसल गई. उन्होंने मंच से कहा, "आज26जनवरी को बच्चियों में कितनी उत्सुकता है..."जैसे ही15अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के पावन मौके पर विधायक के मुंह से'26जनवरी'निकला,वहां मौजूद शिक्षकों,बच्चों और आम जनता के बीच फुसफुसाहट शुरू हो गई और देखते ही देखते पूरा प्रांगण ठहाकों से गूंज उठा.हंसी का माहौल के बीच विधायक जी का वीडियो चर्चा के साथ वायरल हो गया. लेकिन स्वतंत्रता दिवस पर'26जनवरी'का यह संबोधन वहां मौजूद लोगों के लिए दिन का सबसे बड़ा चर्चा का विषय बन गया. हालांकि,लोगों ने इसे एक सहज इंसानी भूल और'स्लिप ऑफ टंग' (जुबान का फिसलना) माना,लेकिन इस पल ने गंभीर और औपचारिक माहौल के बीच पलभर के लिए ठहाके और हंसी जरूर बिखेर दी. वहीं विधायक जी की होमवर्क सही नहीं होने की भी चर्चा जोरों पर है.
रोहतास : जिला प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर फजलगंज स्टेडियम में झंडोत्तोलन किया. इस मौके पर उन्होंने परेड की सलामी ली.रोहतास जिला प्रभारी मंत्री ने सरकार की योजनाओं सहित जिले में हो रहे कार्य की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बसेरा टू के अंतर्गत 866 लाभुकों को भूमि बदोबस्ती की पर्चा दिया गया. औद्योगिक तथा पर्यटन की बढ़ते रोहतास की जानकारी फजलगंज सासाराम स्टेडियम में दिया. उन्होंने कहा कि रोहतास जिला कृषि प्रधान जिला है और किसानों के हित से लेकर यहां पर्यटन तथा औद्योगिक क्षेत्र के विकास पर सरकार तेजी से काम कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से सभी तबके के लिए काम कर रही है.इंद्रपुरी में पर्यटन हाट की भी जानकारी दी।जिला प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी ने मुख्य झंडोत्तोलन समारोह फजलगंज स्टेडियम में परेड की सलामी ली और झंडोत्तोलन किया.कलेक्ट्रेट सासाराम में डीएम दीपक कुमार मिश्रा डेहरी एसपी कार्यालय में एसपी रौशन कुमार, विकास भवन परिसर में डीडीसी विजय कुमार पांडेय, परिवहन कार्यालय में डीटीओ राकेश कुमार, एसडीम कार्यालय सासाराम में डॉक्टर नेहा कुमारी, सासाराम एसडीपीओ वन कुमार गौरव, एसडीपीओ टू संजीव कुमार नगर थाना सासाराम इंस्पेक्टर शिवेंद्र कुमार आदि ने झंडोत्तोलन किया.कला एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया.
सासाराम: बिहार के सासाराम के दिनारा थाना क्षेत्र में60वर्षीय मजदूर चंदेश्वर चौधरी की गोली मारकर हत्या के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है. प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना पर दुख जताया और परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की.तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि3अगस्त को मजदूरी का पैसा मांगने पर आदतन अपराधी अजीत तिवारी ने गरीब मजदूर चंदेश्वर चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी. उन्होंने कहा कि घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है. पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान उन्होंने परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.तेजस्वी यादव ने बिहार की एनडीए सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के अंदर कानून का भय समाप्त हो गया है. किसान,मजदूर,गरीब,शिक्षक,छात्र,कर्मचारी,व्यापारी,अधिकारी,युवा और महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के कार्यकाल में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. तेजस्वी ने कहा कि आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए.आरजेडी नेता ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सत्ता में बैठे लोगों को प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए. उन्होंने मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए न्याय दिलाने की मांग की.घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर भी लोगों में आक्रोश है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है.पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-
रोहतास: डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए दावा किया है कि हत्या किसी बाहरी अपराधी ने नहीं, बल्कि उनके चालक मिथलेश कुमार ने की थी। मगध क्षेत्र के आईजी विकास वैभव ने जांच के बाद बताया कि आरोपी चालक ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में इस मामले में किसी बाहरी गिरोह की संलिप्तता के साक्ष्य नहीं मिले हैं।पुलिस के मुताबिक, चालक लंबे समय से अत्यधिक ड्यूटी, लगातार काम के दबाव और डांट-फटकार से मानसिक तनाव में था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। देर रात जब कार्यपालक पदाधिकारी पटना जा रहे थे, तब बारुण थाना क्षेत्र के नहर रोड पर चालक ने वाहन रोका। इसी दौरान दोनों के बीच फिर कहासुनी हुई और चालक ने वाहन की टूल किट से टायर खोलने वाली लोहे की रॉड निकालकर उनके सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से विमल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद आरोपी ने वारदात को सड़क हादसा या लूट की घटना का रूप देने की कोशिश की। उसने पहले अपाची बाइक सवार बदमाशों द्वारा हमले की कहानी सुनाई, लेकिन पूछताछ के दौरान उसके बयान बार-बार बदलते रहे। इसी आधार पर पुलिस को उस पर संदेह हुआ और सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली।आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी नहर से गोताखोरों की मदद से बरामद कर ली है। फिलहाल चालक को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।हालांकि, इस मामले ने नया मोड़ भी ले लिया है। मृतक की पत्नी ने देहरी के विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके पति पर 50 लाख रुपये की मांग का दबाव बनाया जाता था और हत्या में साजिश की आशंका है। पुलिस का कहना है कि इन आरोपों सहित मामले के हर पहलू की निष्पक्ष जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
BIHAR NEWS:रोहतास में लघु सिंचाई विभाग के धन कुबेर यानी कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के आधा दर्जन ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई की टीम छापेमारी करने पहुंची है. EOU के पहुंचने पर हड़कंप मच गया. रोहतास जिले में लघु सिंचाई विभाग कार्यालय वेदा सासाराम और उनके डिहरी आवास पर छापेमारी किया गया.आर्थिक अपराध इकाई बिहार पटना के पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी जारी है. जिसमें रोहतास जिला में कार्यालय समेत दो जगहों पर छापेमारी किया गया. इसके अलावा अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी जारी है. आर्थिक अपराध इकाई के छापेमारी के दौरान कार्यालय अभियंता कार्यालय से कर्मियों को बाहर निकलने पर पाबंदी लगाई गई थी. जिले में पदस्थापित लघु सिंचाई विभाग के धन कुबेर पदाधिकारी अरविंद चौधरी के ठिकाने पर छापेमारी से लोगों में हड़कंप मचा गया है.बांका में भी सरकारी सेवा में रहने के दौरान अकूत संपति इकट्ठा करने के आरोप में लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता के पैतृक आवास रजोन थाना के पिपराडीह गांव में आर्थिक अपराध विभाग ने कई घंटों तक छापेमारी की. इस दौरान अभियंता के घर से क्या कुछ बरामद हुआ है संबंधित पदाधिकारी कुछ भी बताने से इंकार कर रहे.यह कार्रवाई जिले के रजौन थाना क्षेत्र के पिपराडीह स्थित लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के घर पर हुई है.गौरतलब है कि अपनी सेवा के दौरान इनके विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने को लेकर राज्य के चार जिले के छह ठिकानों पर छापेमारी हुई है.
रोहतास:जिले के रोहतास थाना अंतर्गत कसिगांव पास नदी में डूबे युवक का शव दो दिन बाद बरामद हुआ है. शव की शिनाख्त रोहतास नगर पंचायत वार्ड-5 के योगेन्द्र पासवान की रूप में हुई है.दो दिन पहले सोन डिला पर खेती करने पहुंचे एक व्यक्ति की पानी की तेज बहाव में डूब गए थे. रोहतास थाना अंतर्गत अवसानी नदी में डूबने पर खोजबीन जारी था.खोजबीन के लिए पहुंची एसडीआरएफ टीम‌ ने शव बरामद किया.बताया जा रहा कि अकबरपुर के एक युवक योगेन्द्र कुमार धान बिचड़ा लगाने गया था,इसी दौरान नदी में तेज बहाव के बीच युवक डूब गया था. जिसकी खोजबीन स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से जारी था,नहीं मिलने पर प्रशासन पुलिस की पहल पर एसडीआरएफ की टीम खोज जारी रखी,लेकिन मछुआरों की जाल में आकर शव फंस गया था. जहां शव बरामद के साथ शिनाख्त होते ही कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम कराने की प्रयास जारी रखी है.
रोहतास : कल्याण विभाग द्वारा संचालित ओबीसी आवासीय विद्यालय मोकर सासाराम में 7 छात्राएं बेहोश हो गई. घटना से काफी अफरा तफरी मच गई. अन्य छात्राएं भी भयभीत दिखी. आए दिन इस तरह की घटना से परिजन भी भयभीत हैं. घटना के बाद सभी बच्चियों को सदर अस्पताल सासाराम में इलाज किया गया.बताया जा रहा है कि ओबीसी +2 कन्या आवासीय विद्यालय मोकर सासाराम के अलग-अलग क्लास की 7 छात्राएं अचेत अवस्था में सदर अस्पताल सासाराम ट्रामा सेंटर लाई गई. सदर अस्पताल सासाराम के डॉ. पंकज कुमार की देखरेख में बेहोश छात्राओं का इलाज किया गया. जांच के बाद सभी छात्राओं की हालत में सुधार आई है.डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि मोकर स्थित आवासीय कन्या उच्च विद्यालय की सात छात्राओं को सदर अस्पताल सासाराम में बेहोशी हालत में लाया गया. सभी छात्राओं के इलाज के बाद होश आई. उन्होंने कहा कि सभी छात्राओं की मेडिकल जांच की जा रही है. बताया गया कि लंच के बाद क्लास में अचानक अलग-अलग वर्ग की सात छात्रा बेहोश हो गई. जहां अफरा तफरी मच गया. छात्राओं के बेहोश होने पर अन्य छात्राएं भी सहमी रह गई.सासाराम के मोकर स्थित कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय में आए दिन छात्राओं की बीमार होने से खानपान, साफ सफाई को लेकर विद्यालय प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहा है. सात छात्र-छात्राओं को अचानक मूर्छित होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं. बड़ी बात है कि इतने बड़े हादसे के बाद जिला कल्याण पदाधिकारी राजेश कुमार सुधांशु इससे बेखबर हैं. जब उनसे इस मामले में जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा मुझे जानकारी नहीं है. ऐसे में वहां पदस्थापित एचएम की भी कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
रोहतास:जिले की डिहरी नगर थाना पुलिस ने हदहदवा नहर पुल से11 वर्षीय किशोर का शव बरामद किया है.शव की शिनाख्त जिले के इंद्रपुरी थाना अंतर्गत पटनवा खुर्द गांव के शशि कुमार के बेटे आदित्य के रूप में हुई है. किशोर के शव की शिनाख्त होते ही परिजनों में कोहराम मचा गया.अमझौर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है. परिजनों ने बताया कि पिछले दिनों शशि कुमार अपने बेटे आदित्य को 200 रुपए देकर गांव के ऑटो चालक को बकाया राशि देने के लिए भेजा था. ऑटो चालक को पैसे देने के बाद से वह घर नहीं लौटा. काफी खोजबीन के बाद भी बच्चे का पता नहीं चला था. इसी दौरान शशि कुमार ने अमझोर थाना को भी सूचना दी थी.वहीं, आज डिहरी नगर थाना पुलिस ने हदहदवा नहर पुल से उक्त किशोर का शव बरामद किया. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल जारी रखी है.
रोहतास : राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के प्रमुख सह सांसद उपेंद्र कुशवाहा गुरुवार को रोहतास पहुंचे. वहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें भव्य स्वागत किया.इस मौके पर उपेंद्र कुशवाहा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश सिंह के द्वारा विधानसभा चुनाव के परफॉर्मेंस को लेकर किए गए टिप्पणी कांग्रेस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस रईसों का पार्टी है. इस पार्टी के लोग जिसे जो मन करता है वह बोलते हैं. इस पार्टी के अभिभावक की भी स्थिति यही है. पार्टी के अभिभावक व मुखिया लापरवाह होगा तो पार्टी के अन्य कार्यकर्ता को भी जो मन में आए हो करते रहते हैं. पार्टी के अभिभावक मुखिया ही लापरवाह हैं तो फिर अन्य लोग क्या करेंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस रईसों का पार्टी है. रईस लोग कुछ भी बोलते हैं. उससे उनकी कोई चिंता नहीं होती है.पार्टी में पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई दिया और कहा कि कार्यकर्ताओं ने भरोसा से उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है. मैं उस पर खरा उतरता हूं. कार्यकर्ताओं को मुझ पर विश्वास है और मैं उतने ही विश्वास से पार्टी कार्यकर्ताओं को ख़्याल रखते हैं.
रोहतास: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर आकाश दीप के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रोहतास जिले के सासाराम पहुंचे. समारोह स्थल पर पहुंचते ही आकाश दीप के परिवार के सदस्यों ने सम्राट चौधरी का गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने वर-वधू को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की.आकाश दीप के वैवाहिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,सामाजिक कार्यकर्ता और खेल प्रेमी मौजूद रहे. सीएम सम्राट चौधरी ने आकाश दीप की क्रिकेट उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बिहार का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है. समारोह का माहौल उत्साह और उल्लास से भरा रहा तथा मेहमानों ने नवदंपती को शुभाशीष दिया. सासाराम में आयोजित यह कार्यक्रम चर्चा का केंद्र बना रहा,जहां खेल और राजनीति जगत की कई हस्तियां एक मंच पर नजर आईं.संजय कुमार की रिपोर्ट--
रोहतास:बड़ी खबर बिहार के रोहतास से है जहां जिले में अलग-अलग सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी है. घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस ने तीनों शव को अपने कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और अग्रेतर कार्रवाई में लग गई.पहली घटना डिहरी के मनौरा गांव के पास बालू लदे अनियंत्रित हाइवा की चपेट में आने से बाइकसवार युवक की मौत हो गई. वहीं दूसरी घटना नोखा थाना इलाके के सतरबीघवा में खड़ी पिकअप में ऑटो की टक्कर से युवक की मौत हो गई और महिला चालक समेत तीन लोग घायल हो गये. घटना के बाद सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया जहां सभी इलाजरत हैं.तीसरी घटना नोखा थाना इलाके में हुई जहां बालू लदे हाइवा ने युवक को रौंद दिया जिससे राजपुर मंगरवलिया के रहने वाले आफताब आलम की मौत हो गई. जिले में लगातार तीन सड़क हादसे के बाद लोगों में कोहराम मच गया. घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया.
रोहतास: बिहार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण सह जिला प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी शनिवार को रोहतास पहुंचे. उन्होंने 20 सूत्री समीक्षा बैठक की और आवश्यक निर्देश दिए.बैठक में मंत्री ने बताया कि सभी विभाग सहित विकास कार्यों को लेकर समीक्षा किया गया. कुछ सदस्यों द्वारा अन्य जगहों पर राशन कार्ड बनाने की शिकायत आई थी जिस पर एसपी को तत्काल छापेमारी कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया . वहीं उन्होंने कहा कि जिले में पेयजल की किल्लत नहीं होगी. सिंचाई के लिए ससमय जल आपूर्ति के लिए विभाग ने व्यवस्था किया. आवास नहीं खाली करने की राबड़ी देवी की बयान पर उन्होंने कहा कि यह सरकार का मामला है.
रोहतास: बड़ी खबर बिहार के रोहतास से है जहां निगरानी विभाग के टीम ने जिला सिविल सर्जन कार्यालय सासाराम के लिपिक सतीश कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई सिविल सर्जन कार्यालय सासाराम के बाहर हुई है.बताया जा रहा है कि संझौली के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सुनीता कुमारी ने स्थानांतरण के लिए घूस दे रही थी. तभी निगरानी विभाग ने आरोपी लिपिक सतीश कुमार को धर दबोचा. सीएस कार्यालय में कार्यरत लिपिक सतीश कुमार ने बताया कि हर्बल निर्टवक व्यवसाय से जुड़े राशि लेने के मामले में गुमराह कर निगरानी को सूचना देकर यह कार्रवाई बदले की भावना से करवाई गई है. बहरहाल सीएस कार्यालय के लिपिक सतीश कुमार को निगरानी विभाग ने पटना ले गई जहां अगली कार्रवाई जारी है.
रोहतास।नर्सिंग होम में मरीजों के साथ अनहोनी का मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला रोहतास जिला अंतर्गत लालगंज नहर स्थित समर्पण हॉस्पिटल का है। यहां बीते 8 अप्रैल को एक जीएसटी अधिकारी के नवजात बच्चे की मौत हो गई।पीड़ित परिवार ने नर्सिंग होम पर लगाया लापरवाही का आरोपवही पीड़ित परिवार ने इसके लिए समर्पण नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हालांकि नर्सिंग होम संचालक डॉ कमलेश कुमार ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। बचाव में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से रोहतास जिला अध्यक्ष डॉ केएन तिवारी सहित संगठन से जुड़े अन्य चिकित्सकों ने प्रेसवार्ता की और सारी बातें रखी। हालांकि एक कराहती मां बहन ने अपनी सूनी गोद को लेकर निजी नर्सिंग होम की लापरवाही पर शिकायत दर्ज कराई है।जांच पड़ताल के लिए मेडिकल टीम गठितइसके बाद सासाराम एसडीएम डॉक्टर नेहा कुमारी के नेतृत्व में गठित मेडिकल टीम ने पिछले तीन दिन समर्पण हॉस्पिटल में जांच पड़ताल की। जांच पड़ताल में कई तरह की खामियों के संकेत मिले हैं, जिसके बाद सासाराम एसडीएम डॉ नेहा कुमारी ने जांच पड़ताल के साथ प्रतिवेदन को आगे भेजने की बात कही है। खबरों की माने तो संबंधित नर्सिंग होम पर प्रशासन की कार्रवाई सुनिश्चित है। फिलहाल मामले में नर्सिंग होम के संचालक डॉक्टर कमलेश कुमार तथा चिकित्सक अरविंद कुमार पर एफआईआर दर्ज की गई है। जिसकी पुष्टि सासाराम एसडीपीओ -2 कुमार वैभव ने भी की है। बहरहाल जरूरत है रोहतास जिले में इस तरह के नर्सिंग होम पर लगातार कार्रवाई करने की ताकि आगे किसी मां की गोद सूनी न हो पाए।रोहतास से कशिश न्यूज के लिए दयानंद तिवारी की रिपोर्ट
रोहतास:बड़ी खबर बिहार के रोहतास से है जहांनिगरानी विभाग के टीम ने जिले के राजपुर प्रखंड के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी जनार्दन कुमार को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है.बताया जा रहा है कि निगरानी विभाग के सीनियर डीएसपी अखिलेश कुमार के नेतृत्व में पटना से पहुंची 16 सदस्यीय टीम ने कार्रवाई करते हुए राजपुर प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी जनार्दन कुमार को 10 हजार रुपए घूस लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा है. इस कार्रवाई से वहां काफी अफरा तफरी मच गया. निगरानी विभाग के 16 सदस्यीय टीम में दो सीनियर डीएसपी अखिलेश कुमार तथा कृपाल चंद्र जायसवाल इंस्पेक्टर देवी लाल, अंकित कुमार एवं सुजीत कुमार भी शामिल रहे.निगरानी विभाग पटना डीएसपी अखिलेश कुमार ने बताया कि राजपुर पैक्स प्रबंधक प्रशांत कुमार ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराया था कि राजपुर पैक्स स्टॉक वेरिफिकेशन के सत्यापन के लिए राजपुर प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी जनार्दन कुमार घूस मांग रहे हैं. निगरानी विभाग की टीम ने गिरफ्तार बीसीओ को किराए के मकान में सासाराम में भी जांच पड़ताल किया. जहां पटना से रोहतास पहुंची निगरानी विभाग टीम ने इसकी सत्यापन किया और सत्यापन के साथ ही आज घूस लेते 10 हज़ार रुपए घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार घूसखोर बीसीओ जनार्दन कुमार को निगरानी विभाग ने पूरी कार्रवाई करने के बाद पटना न्यायालय में पेश करने के साथ ले गई.बता दें कि जिले के राजपुर पैक्स चुनाव के दौरान से ही भ्रष्टाचार में लिप्त सुर्खियों में था. इससे पहले वहां के प्रखंड विकास पदाधिकारी पर चुनाव आयोग ने कार्रवाई किया था.रोहतास से दया नन्द तिवारी की रिपोर्ट---
रोहतास : मध्यप्रदेश के सिंगरौली बैंक डकैती मामले में डिहरी आरपीएफ ने ट्रेन से लुटेरे के साथ लाखों के गहने और नगद राशि बरामद कर लिया है.मामले में डीएसपी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश के सिंगरौली में पिछले दिन बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई करोड़ों की बड़ी डकैती मामले में रोहतास की रेल पुलिस टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. डिहरी आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ट्रेन से भाग रहे एक अंतरजिला लुटेरे को धर दबोचा है. पुलिस ने आरोपी के पास से लूट का सोना और नकदी भी बरामद किया है.डिहरीRPFइंस्पेक्टर राम बिलास राम के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में यह सफलता हाथ लगी है.मध्यप्रदेश के सिंगरौली बैंक लूट कांड के बाद से ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर रेल मंडलों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी क्रम में डिहरी आरपीएफ इंस्पेक्टर राम बिलास राम के नेतृत्व में संदिग्धों की तलाश की जा रही थी. इस कार्रवाई के दौरान डीआईओ (DIO)टीम भी मौजूद रही. इसी बीच संदिग्ध हलचल में आरोपी को देखा गया तो जांच पड़ताल के बाद मामले का खुलासा हुआ. डीएसपी ने बताया कि उसकी हलचल और घबराहट को देखकर जब टीम ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ और तलाशी ली, तो पूरे मामले का खुलासा हुआ. गिरफ्तार आरोपी की पहचान नालंदा जिले के गवाल बीघा निवासी कमलेश कुमार के रूप में हुई है. पकड़े गए युवक के पास से करीब 9 लाख का सोना और 15 लाख कैश बरामद किया गया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लूट का अपना हिस्सा लेकर लौट रहा था. इस लूटकांड में उसके 5 साथी शामिल थे. फिलहाल 61 ग्राम से अधिक करीब ₹9 लाख का सोना तथा ₹15 लाख नगद बरामद किया गया है. पिछले दिनों मध्य प्रदेश के सिंगरौली स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में पांच हथियारबंद अपराधियों ने करीब 15 करोड़ रुपये के सोने और 20 लाख रुपये नकद की लूट की वारदात को अंजाम दिया था. गिरफ्तार कमलेश कुमार इसी गिरोह का सदस्य है और घटना के बाद अपना हिस्सा लेकर सुरक्षित ठिकाने की ओर भाग रहा था.फिलहाल गिरफ्तार आरोपी को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मध्य प्रदेश पुलिस को सौंपने की तैयारी की जा रही है. इस गिरफ्तारी को मध्यप्रदेश पुलिस ने अंतरराज्यीय अपराधी गिरोहों के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि मान रहा है.रोहतास से दया नन्द तिवारी की रिपोर्ट--
रोहतास : जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के बेद खैरा में विद्युत करंट से चर्चित समाजसेवी की मौत के बाद तिल तिल बिलख रहे मृतक की पत्नी नन्हे मुन्ने दो बच्चों की जिंदगी की संजीवनी के रुप में उतरी सासाराम के आईएएस एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी संवेदनशीलता की सराहनीय कदम की चर्चा जोरों पर है.दरअसल चेनारी थाना क्षेत्र के खैरा में अप्रैल की शुरुआत में समाजसेवी सतानन्द तिवारी की करंट लगने से मौत के बाद पीड़ित परिवार के आगे बड़ी संकट आ गई थी. जहां सासाराम के आईएएसSDMडॉ. नेहा कुमारी ने स्वयं मदद करते हुए पीड़ित परिवार के लिए ममता की मिसाल के जिंदगी की संजीवनी भेंट की अथक प्रयास जारी रखी है.SDMडॉ. नेहा कुमारी ने अपनी संवेदनशीलता और प्रशासनिक सूझबूझ का परिचय देते हुए पीड़ित परिवार के आर्थिक सहायता हेतु समर्थ लोगों को आगे आने का अपील किया. इससे बिलखते पीड़ित परिवार ने राहत महसूस किया है.बताया गया है कि चेनारी थाना क्षेत्र के खैरा गांव में पिछले दिनों विद्युत करंट की चपेट में आने से समाजसेवी सतानंद तिवारी की असामयिक मृत्यु हो गई थी. इस दुखद घटना ने न केवल गांव को झकझोर दिया,बल्कि परिवार के सामने गहरा आर्थिक संकट भी खड़ा कर दिया है.पीड़ित परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी ने स्वयं पहल करते हुए समाज के सक्षम लोगों से आर्थिक सहयोग की अपील की सराहना जोरों पर है.खैरा गांव के रहने वाले समाजसेवी सतानंद तिवारी जो क्षेत्र में अपनी सक्रियता और जनसेवा के लिए जाने जाते थे,पिछले दिनों विद्युत करंट हादसे का शिकार हो गए. बिजली करंट से उनका निधन होने पर परिवार दाने-दाने को मोहताज है. लेकिन प्रशासनिक संवेदनशीलता के साथ पहुंचे एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी ने परिवार की सुध ली. उन्होंने न केवल सरकारी प्रक्रिया के तहत मिलने वाली सहायता राशि पर तेजी से काम करने का निर्देश दिया,बल्कि व्यक्तिगत स्तर पर भी लोगों को जोड़ने की कोशिश की.एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी ने कहा कि समाज के लिए जीने वाले व्यक्ति का परिवार आज संकट में है. यह हमारा नैतिक दायित्व है कि हम इस घड़ी में उनके साथ खड़े हों. मैं जिले के प्रबुद्ध नागरिकों,सामाजिक संगठनों और समर्थ लोगों से अपील करती हूँ कि वे इस परिवार की आर्थिक मदद के लिए आगे आएं ताकि उनके बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके. सासाराम एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी की इस मानवीय अपील की जिले में उनकी भूमिका की सराहना हो रही है.बड़ी बात है कि आम तौर पर फाइल और कानूनी प्रक्रियाओं तक सीमित रहने वाली व्यवस्था में एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी की यह पहल एक सकारात्मक संदेश ही नहीं एक पीड़ित परिवार को जिंदगी की संजीवनी भेंट किया. खैरा गांव के निवासियों ने भी प्रशासन के इस रुख की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही परिवार को उचित मदद मिल पाएगी.