

सोमवार, 14 सितंबर 2026
Live

जमशेदपुर: बीजेपी प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व मंत्री अमर बाउरी ने रविवार को साकची जिला बीजेपी कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक सेवक के रूप में 25 वर्ष पूरे होने और उनके जन्मदिन के अवसर पर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर प्रेस वार्ता को संबोधित किया.प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अमर बाउरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे लंबे समय तक निरंतर सेवा देने का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है, बिना किसी अवकाश के उन्होंने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है.उनके कार्यकाल में पूरे देश में व्यापक बदलाव देखने को मिला है. उनका समर्पण हर राजनेता के लिए प्रेरणा का स्रोत है.उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के दिन से ‘सेवा संकल्प अभियान’ प्रारंभ होगा,जो एक माह तक चलेगा. इस अभियान का उद्देश्य सेवा को लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ना है. यह कार्यक्रम पूरे देश के साथ-साथ झारखंड प्रदेश में भी व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा.अमर बाउरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व की सशक्त अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करते हुए तीसरे स्थान पर पहुंचाना काबिले-तारीफ उपलब्धि है.
जमशेदपुर: राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST)की माननीय सदस्य डॉ. आशा लकड़ा की अध्यक्षता में गुरुवार को जमशेदपुर स्थित यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL)की समीक्षा बैठक संपन्न हुई. बैठक मेंUCILकेCMDडॉ. के. आनंद राव,निदेशक बी.के. दास सहित वरिष्ठ अधिकारी तथा राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पदाधिकारी उपस्थित रहे.बैठक के दौरान जनजातीय समाज से जुड़े विभिन्न विषयों, UCILमें कार्यरत जनजातीय कर्मचारियों की समस्याओं,कल्याणकारी योजनाओं तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई.इससे पूर्व आयोग के आठ सदस्यीय दल ने डॉ. आशा लकड़ा के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम जिले के यूरेनियम प्रभावित जादूगोड़ा क्षेत्र के ग्राम मेचुआ,इचरा सहित आसपास के क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण किया. आयोग के दल ने स्थानीय ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं मांगों की जानकारी प्राप्त की.स्थानीय ग्रामीणों ने प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल की सुविधा,विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता,विस्थापित परिवारों को रोजगार एवं उचित मुआवजा तथा स्वास्थ्य सुविधाओं सहित विभिन्न समस्याओं को आयोग के समक्ष रखा. आयोग ने इन विषयों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों के समक्ष आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया.समीक्षा बैठक मेंUCILमें कार्यरत जनजातीय कर्मचारियों से संबंधित रोस्टर के अनुसार पदोन्नति,आवास तथा अन्य सेवा संबंधी समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई. माननीय सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने जनजातीय कर्मचारियों के हितों से जुड़े मामलों का नियमानुसार उचित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.डॉ. आशा लकड़ा नेUCILकेCMDएवं वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनजातीय समुदाय एवं कर्मचारियों से संबंधित सभी लंबित विषयों पर आवश्यक सुधारात्मक एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा आयोग के निर्देशों का गंभीरतापूर्वक अनुपालन सुनिश्चित किया जाए.बैठक में लिए गए निर्णयों एवं आयोग के निर्देशों के अनुपालन से संबंधित कार्यवाही रिपोर्ट 15 दिनों के भीतर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग को प्रस्तुत करने के निर्देश भीUCILके अधिकारियों को दिए गए.बैठक में आयोग की ओर से उप सचिव मनोहर एन. सुकोले,सहायक निदेशक पी.के. दास,निजी सचिव कुशेश्वर साहू,विधिक सलाहकार राहुल यादव,अन्वेषक राहुल बागड़ी,वरिष्ठ अन्वेषक सोनल राज,अन्वेषक रिया राजपूत तथा निजी सहायक विवेक कुमार उपस्थित रहे.
जमशेदपुर:झारखंड के पूर्व मंत्री और भुइयां समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुलाल भुइयां ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर उनकी हत्या होती है तो इसके जिम्मेदार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे.उन्होंने आरोप लगाया कि उनके सभी बॉडीगार्ड जान बूझकर छीन लिए गए हैं.दुलाल भुइयां ने कहा कि मैं झारखंड के तमाम जिलों में बिना बॉडीगार्ड के कार्यक्रमों में जा रहा हूं. राज्य के विभिन्न जिलों में दौरा कर रहे हैं और आज खतरा महसूस हो रहा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का क्या बिगाड़ा है कि हमारे सारे बॉडीगार्ड छीन लिए गए. हम तीन बार विधायक और दो बार मंत्री रह चुके हैं. अगर मेरी जान चली गई तो इसका जिम्मेदार कौन लेगा.उन्होंने कहा कि चिरकुट नेताओं को प्रोटोकॉल के बाहर बॉडीगार्ड दिए जा रहे हैं,लेकिन उनके बॉडीगार्ड पूरी तरह हटा दिए गए हैं. भुइयां समाज की सभी मीटिंगों और महापंचायतों में उन्होंने ऐलान किया है कि अगर उनकी हत्या होती है तो भुइयां समाज के लोग हेमंत सोरेन के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कराएंगे. जल्द ही समिति के लोगों के साथ बैठक कर के हर जिले में हेमंत सोरेन के खिलाफ उपवास भी रखा जाएगा.दुलाल भुइयां ने बताया कि उन्होंने डीजीपी,एसएसपी और डीसी को बॉडीगार्ड मुहैया कराने के लिए पत्र लिखकर दिए हैं,लेकिन अब तक कोई सुरक्षा नहीं दी गई. उन्होंने कहा कि यह प्रोटोकॉल का मामला है,इसलिए वे बॉडीगार्ड की मांग कर रहे हैं. साथ ही समाज को जागरूक करने का काम भी जारी है.उन्होंने यह भी बताया कि भुइयां समाज के हर जिले में महापंचायत कार्यक्रम सफल रहे. जल्द ही रांची में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा,जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि झारखंड में भुइयां समाज बड़ी संख्या में रहता है और जो नेता समाज की बात करेगा,वही विधायक और सांसद बनेगा.
जमशेदपुर: महिला विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह मंगलवार को एक्सएलआरआई सभागार में आयोजित किया गया. समारोह में राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.इस दौरान विश्वविद्यालय की छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया. एक्सएलआरआई सभागार में आयोजित जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में छात्राओं के बीच उत्साह देखने को मिला. समारोह में कुल 1,990 छात्राओं को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए,जबकि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 54 छात्राओं को राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया.राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष गंगवार ने मेधावी छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने सभी छात्राओं को उनकी उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी और जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.दीक्षांत समारोह छात्राओं के लिए उनकी शैक्षणिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण पड़ाव का गवाह बना,जहां डिग्री और स्वर्ण पदक हासिल करने वाली छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई.
जमशेदपुर: विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार और धांधली के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया. पार्टी ने जेपीएससी, जेएसएससी और अन्य परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच कराने और प्रदर्शन में शामिल युवाओं पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की. आंदोलन के पहले दिन 8 अगस्त को राजधानी रांची में भी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता डीसी कार्यालय पहुंचे हैं.साकची स्थित बीजेपी जिला कार्यालय से पैदल मार्च निकालते हुए बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंचे. वहां उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने “भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच कराओ”,“युवाओं पर मुकदमे वापस लो” और “हेमंत सरकार इस्तीफा दो” जैसे नारे लगाए.बीजेपी जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि छात्र और बीजेपी दोनों सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं, लेकिन हेमंत सरकार जांच कराने को तैयार नहीं दिख रही. इससे साफ जाहिर होता है कि इस पूरे मामले में कई बड़े लोग शामिल हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है और बीजेपी इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी. पार्टी ने चेतावनी दी है कि अगर मांगें नहीं मानी गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.
सरायकेला : बड़ी खबर सरायकेला से है जहां पुलिस ने पुलिस ने चौका थाना क्षेत्र में बड़ी डकैती की योजना बना रहे 6 शातिर अपराधियों को हथियार और लूटे गए सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया है.बताया जा रहा है कि एसपी मनोज स्वर्गायारी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने मटकमडीह, टोला चुटियाखाल स्थित बंद पड़े नव प्राथमिक विद्यालय, बरियाबेड़ा में छापेमारी कर सभी 6 आरोपियों को दबोचा. पुलिस ने आरोपियों के पास से दो पिस्टल, एक जिंदा गोली, चाकू, दाउली, हथौड़ी, तीन मोटरसाइकिल, सात मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद किया है.मामले में एसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधी बंद पड़े विद्यालय परिसर में एकत्रित होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया. टीम ने मौके पर घेराबंदी कर 6 अपराधियों को पकड़ा. पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है.जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट--
जमशेदपुर:आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र में खरकई नदी के आसंगी चेक डैम पर रविवार शाम डूबे दो युवकों में से एक का शव बरामद कर लिया गया. बरामद शव मीरूडीह निवासी 18 वर्षीय सोनू लोहार का है. सोमवार दोपहर वस्तु विहार के पास नदी घाट से उनका शव निकाला गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया है.वहीं,दूसरे युवक शुभम शर्मा की तलाश अभी भी जारी है. बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक से आसंगी चेक डैम पहुंचे थे और नहाने के लिए खरकई नदी में उतरे थे. बारिश के कारण नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ था और बहाव भी बेहद तेज था. तेज धार की चपेट में आकर दोनों युवक गहरे पानी में समा गए.हादसे की सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. सोमवार को भी लगातार तलाशी अभियान चलाया गया,जिसके दौरान सोनू लोहार का शव बरामद कर लिया गया. शुभम शर्मा की तलाश में पुलिस और रेस्क्यू टीम अभी भी जुटी हुई है.प्रशासन की ओर से आसंगी चेक डैम के आस-पास चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और नदी में उतरने पर रोक भी है. इसके बावजूद लोग लापरवाही बरतते हुए गहरे पानी में उतर रहे.
जमशेदपुर: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पोटका स्थित करीब 300 वर्ष पुराने रास-बिहारी मंदिर में शुक्रवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. खास बात यह है कि 300 साल पुराना लकड़ी से बना राधा- कृष्ण प्रतिमा यहा पर स्थापित हैं. फूल-माला, भजन-कीर्तन और घंटियों की गूंज के बीच भक्त बाल गोपाल के दर्शन और पूजा-अर्चना करने पहुंच रहे हैं. मंदिर परिसर में विशेष पूजन, आरती और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चल रहा है.आस-पास के गांवों से आए श्रद्धालुओं का कहना है कि यह मंदिर सिर्फ पूजा स्थल नहीं,बल्कि इलाके की आस्था का केंद्र है. पीढ़ियों से यहां जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जा रही है. ग्रामीणों की ओर से पूरी व्यवस्था का ध्यान रखा गया है. भक्ति और उत्साह का माहौल पूरे परिसर में दिख रहा है. स्थानीय ग्रामीण सह समाज सेवी निखिल मंडल और मानिक मंडल ने बताया कि यह 300 साल पुराना लकड़ी से बना राधा-कृष्ण प्रतिमा हैं, जो यहां के लोगों के लिए आस्था का केंद्र है.
जमशेदपुर:जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. यूपी से आए दो शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. लोडेड पिस्टल और गोलियां बरामद हुई है. सीतारामडेरा पुलिस ने मानगो बस स्टैंड के पास से दो संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार,दोनों हथियार के साथ शहर पहुंचे थे.किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. गिरफ्तार आरोपियों के पास से लोडेड देसी पिस्टल,दो जिंदा गोलियां और दो एंड्राइड मोबाइल बरामद किये गये हैं. पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान प्रदीप सिंह (38) और अभिनय यादव (24) के रूप में की है. दोनों सुलतानपुर,उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. सीतारामडेरा थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
जमशेदपुर:जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से स्वर्णरेखा और खरकाई नदियां उफान पर हैं. वहीं,बारिश के कारण कई घरों में भी पानी घुस गया है. प्रशासन ने तटीय और निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है.पिछले कई दिनों से शहर और आस-पास के इलाके में हो रही मूसलधार बारिश से शहर के आस-पास इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति देखने को मिली, शहर से होकर गुजरने वाली खरकई नदी खतरे के निशान से करीब 4.50 मीटर ऊपर,जबकि सुवर्णरखा डेंजर लेवल से 1.24 मीटर ऊपर बह रही है. नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद चांडिल डैम, गालूडीह बराज और ओडिशा के डैम-बैराज के 45 से ज्यादा फाटक खोलने पड़े हैं. इसके बावजूद नदियों का उफान थम नहीं रहा है.नदी के बैकवॉटर और उफनाए नालों के जरिए बागबेड़ा, मानगो, जुगसलाई, दाईगुट्टू, भुईयांडीह और कदमा के 1000 से अधिक घरों में पानी घुस गया है. यहां बड़ी संख्या में घर और दुकानें प्रभावित हुई हैं. प्रशासन ने तटीय और निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है. एनडीआरएफ और आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट है.
जमशेदपुर: रक्षाबंधन के पावन पर्व के मौके पर जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा हैं. बहनें भाइयों की कलाई पर राखी और पवित्र रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुःख -समृद्धि और लंबी आयु की कामना कर रही हैं. देशभर में आज बड़े हर्ष उल्लास के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है.वहीं, जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में भी भाई-बहन के पवित्र त्योहार रक्षा बंधन को लेकर उत्साह देखने को मिल रही है. हर घर में बहनें सुबह-सुबह तैयार होकर अपने भाइयों की कलाई पर रंग-बिरंगी राखी और पवित्र रक्षा-सूत्र बांध रही हैं. तिलक लगाकर आरती उतार रही हैं और भाइयों की लंबी उम्र,सुख-समृद्धि व सुरक्षा की कामना कर रही हैं. भाई भी बहनों को उपहार और मिठाई देकर उनके प्रति अपनी रक्षा का वचन दे रहे हैं.
जमशेदपुर: पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरी भारती हाई स्कूल,हल्दीपोखर में छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान पुलिस टीम ने नाबालिगों के घर से भागने,नशे के दुष्परिणाम, साइबर अपराध,पॉक्सो एक्ट और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी.पोटका थाना क्षेत्र के गिरी भारती हाई स्कूल,हल्दीपोखर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो ने छात्र- छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी. उन्होंने बताया कि नाबालिगों का घर से भागना कानूनी अपराध है और इससे उनका भविष्य प्रभावित हो सकता है. नशे की लत स्वास्थ्य, परिवार और समाज पर गंभीर असर डालती है.साइबर अपराधों जैसे फर्जी कॉल, ओटीपी धोखाधड़ी और सोशल मीडिया पर ठगी से सावधान रहने की सलाह दी गई. पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों तथा बच्चों के अधिकारों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई.आपात स्थिति में डायल 112 (आपातकालीन सहायता) और डायल 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन) पर तुरंत संपर्क करने की अपील की गई.छात्रों ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया और अपने प्रश्न पूछे, जिनके सरल व संतोषजनक उत्तर पुलिस टीम ने दिए.
जमशेदपुर:नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ गालुडीह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने ओडिशा से मोटरसाइकिल के जरिए गांजा लेकर जमशेदपुर पहुंच रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के पास से करीब 11 किलो गांजा बरामद हुआ है. पुलिस के मुताबिक,पूछताछ में संगठित तरीके से गांजा कारोबार किए जाने की बात सामने आई है. गालुडीह थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के मामले में तीनों को गिरफ्तार किया है.बताया जा रहा है कि पुलिस को 15 अगस्त को सूचना मिली थी कि कुछ लोग ओडिशा से मोटरसाइकिल के जरिए गांजा लेकर गालुडीह होते हुए जमशेदपुर पहुंचने वाले है. इसी सूचना पर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया. टीम ने गालुडीह बराज के पास कैनाल रोड पर घेराबंदी कर ग्लैमर मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को पकड़ा. तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से करीब 11 किलो गांजा बरामद किया गया. साथ ही एक मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त किया है.गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रमेश कुमार सिंह, श्याम नाथ राय और बाबुलाल यादव के रूप में हुई है. तीनों जमशेदपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले बताए गए हैं. पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपियों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर सुनियोजित और संगठित तरीके से गांजा कारोबार करने की जानकारी दी है. अब इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है.
जमशेदपुर:विधानसभा मार्च और घेराव के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बीजेपी ने मंगलवार झारखंड बंद का आह्वान किया. वहीं,जमशेदपुर के पोटका विधानसभा में बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा.सड़कों पर पूर्व विधायक मेनका सरदार और बीजेपी कार्यकर्ता बंद कराने उतरे.रांची में सोमवार को विधानसभा मार्च और घेराव के दौरान जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस के इस्तेमाल के विरोध में बीजेपी ने आज पूरे झारखंड में बंद का आह्वान किया है. वहीं, जमशेदपुर के पोटका विधानसभा में भी बंद का असर साफ दिखा। कई बाजार, दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान सुबह से बंद है. प्रशासन ने पूरे जिले को हाई अलर्ट पर रखा है.जगह-जगह पर मजिस्ट्रेट,पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है. शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा-163 (निषेधाज्ञा) भी लागू है.
जमशेदपुर : झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शनिवार को शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस के मौके पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण और समाधि स्थल में पुष्प अर्पित किया. इस मौके पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता समेत कोल्हान के सभी विधायक मौजूद रहे. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज हेलीकॉप्टर से सीधे जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पहुँचे,जहाँ शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस के मौके पर उन्होंने कदमा स्थित उलियान में शहीद की प्रतिमा और समाधि स्थल पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. झारखंड आंदोलन के महान नायक शहीद निर्मल महतो का आज39वां शहादत दिवस है.8अगस्त1987को जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित चमरिया गेस्ट हाउस के पास उनकी हत्या कर दी गई थी. उनकी शहादत ने अलग झारखंड राज्य की मांग को और मजबूती दी थी.माल्यार्पण के बाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि शहीद निर्मल महतो जी ने झारखंड आंदोलन को नई दिशा दी. उनकी कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता और उनकी जगह कभी कोई नहीं ले सकता. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और झारखंडवासियों से अपील की कि शहीद के सपनों को साकार करने के लिए मिलकर काम करें.जनसभा में मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास कार्यों और जनता के हित में चलाई जा रही योजनाओं का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन के महान सेनानियों के आदर्शों पर चलते हुए सरकार हर वर्ग के लोगों के हक और सम्मान की रक्षा कर रही है. साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड वीरों की भूमि है. मुख्यमंत्री ने विपक्षों पर भी हमला बोला .
जमशेदपुर:बिष्टुपुर माइकल जॉन ऑडिटोरियम में 13वां हस्तकरधा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. वहीं,कई बुनकर महामहिम राज्यपाल के हाथों सम्मानित हुए. कई मुख्य लोग भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे.वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च ऑर्गनाईजेशन द्वारा यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था,जिसमें झारखण्ड समेत विभिन्न राज्य से बड़ी संख्या में बुनकर कारीगर शामिल होने पहुंचे थे.वहीं, 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसे राष्ट्रीय हस्तकरधा दिवस घोषित किए जाने के बाद संगठन हर साल देश के अलग-अलग शहरों में इसका आयोजन कर रहा हैं.राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राष्ट्रीय हस्तकरधा दिवस पर कहा कि हस्तकरघा केवल एक कला नहीं,बल्कि यह हमारी सभ्यता, संस्कृति और परंपरा का जीवंत प्रतीक है. हर धागा और हर बुनाई हमारी लोक-कथाओं और रीति-रिवाजों की अनूठी कहानी कहती है. यह आयोजन सिर्फ सांस्कृतिक विरासत का उत्सव नहीं, बल्कि उन लाखों बुनकर परिवारों का सम्मान भी है,जो आत्मनिर्भर भारत की नींव को मजबूत कर रहे हैं.वहीं,कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बीजेपी के वरिष्ठ नेता आनंद साहू ने कहा कि पहली बार जमशेदपुर में इस तरह के भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. जिसमें देश के विभिन्न राज्य से बुनकर पहुंचे हैं.
जमशेदपुर: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जेपीएससी,जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ रोकने और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है.मंगलवार को सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रघुवर दास ने कहा कि राज्य में लंबे समय से जेपीएससी,जेएसएससी परीक्षाओं को लेकर सवाल उठते रहे हैं और अभ्यर्थी लगातार निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे. पू्व सीएम ने बताया कि इस मुद्दें को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ई-मेल के माध्यम से पत्र भी भेजा है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि आदिवासी, मूलवासी और झारखंडवासी छात्रों की स्थिति से व्यथित होकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है.रघुवर दास ने कहा कियह पत्र ना तो पूर्व मुख्यमंत्री के नाते लिखा गया है ना किसी राजनीतिक दल के नाते. उन्होंने बताया कि उन्हें अपने छात्र जीवन का संघर्ष याद है. उन्होंने छात्रों के दर्द को समझते हुए मुख्यमंत्री से आग्रह किया है किजेपीएससी,जेएसएससी भर्ती प्रक्रिया में सामने आई गड़बड़ियों की सीबीआई जांच कराया जाए ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके और अभ्यर्थियों का संशय दूर हो सके.पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में जेपीएससी,जेएसएससी अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं. लोकतंत्र में युवाओं की आवाज को दबाने के बजाय उनकी शंकाओं का समाधान करना सरकार का प्राथमिक दायित्व है. उन्होंनेकहा कि झारखंड एक आदिवासी बहुल और पिछड़ा राज्य है,जहां बड़ी संख्या में युवा सरकारी नौकरियों के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं.रघुवर दास ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में धांधली की खबरों से युवाओं का सरकारी व्यवस्था से भरोसा उठ रहा है. उन्होंने कहा किसीबीआई जांच कराने से पूरे मामले में 'दूध का दूध और पानी का पानी' हो जाएगा. गड़बड़ी हुई है तो दोषियों की पहचान होगी और यदि आरोप निराधार हैं तो अभ्यर्थियों के मन की शंकाएं खत्म होगी. सरकार को बिना किसी देरी के सीबीआई जांच की अनुशंसा करनी चाहिए.रघुवर दास ने कहा कि झारखंड के छात्रों का आंदोलन अब जन आंदोलन बन चुका है.उन्होंनेझारखंड के छात्रों के हित में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से अभिलंव वार्ता कर ठोस पहल करने काआग्रह किया है.
जमशेदपुर:पूर्व मुख्यमंत्री,पद्मभूषण से सम्मानित दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आज प्रथम पुण्यतिथि है. इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला सम्पर्क कार्यालय में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जुबली पार्क गोलचक्कर में दिशोम गुरु की पत्थर गढ़ी भी स्थापित की गई.दिशोम गुरू शिबू सोरेन को याद करते हुए जेएमएम कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की. कार्यक्रम में अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान, जेएमएम जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन, पूर्व सांसद सुमन महतो,पूर्व विधायक कुणाल षारंगी,पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, जेएमएम नेता एवं जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जेएमएम के वरिष्ठ नेता प्रमोद लाल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.नेताओं ने दिशोम गुरू को झारखंड आंदोलन के जननायक,आदिवासी अस्मिता के प्रतीक और राज्य निर्माण के प्रमुख स्तंभ के रूप में याद किया. उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का संघर्ष जल-जंगल-जमीन और सामाजिक न्याय के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेगा.
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने शहर में QR कोड आधारित डिजिटल बीट पुलिसिंग सिस्टम की शुरुआत की है. अपराध नियंत्रण, पुलिस की जवाबदेही बढ़ाने और तकनीक आधारित निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा मे पुलिस ने सोमवार से QR कोड आधारित डिजिटल बीट पुलिसिंग प्रणाली लागू कर दी. वरीय पुलिस अधीक्षक ने साकची स्थित कंट्रोल एंड कमांड रूम (सीसीआर) परिसर में इस नई व्यवस्था की शुरूआत की गई.पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को दिए गएदिशा-निर्देशइस दौरान ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में प्रतिनियुक्त पीसीआर और टैंगो मोबाइल के पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को डिजिटल बीट पुलिसिंग के संचालन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. शुभारंभ के दौरान एसएसपी ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जिले के आम नागरिकों की सुरक्षा, विश्वास और पुलिस जन सहयोग को और मजबूत बनाने पर जोर दिया. उन्होंने तकनीक आधारित अपराध नियंत्रण व्यवस्था को प्रभावी बनाने, अपराध संभावित क्षेत्रों की बेहतर निगरानी सुनिश्चित करने और नियमित डिजिटल गश्त के माध्यम से कानून- व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए.शहरी औरग्रामीण क्षेत्र में विभाजित किया गया बीटनई व्यवस्था के तहत जिले को शहरी क्षेत्र के 102 और ग्रामीण क्षेत्र के 104 बीट में विभाजित किया गया है. प्रत्येक बीट के लिए एक बीट पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है. संबंधित अधिकारी अपने क्षेत्र में नियमित गश्त,अपराध संबंधी सूचनाओं का संग्रह,आम नागरिकों से संवाद और अपराध नियंत्रण की जिम्मेदारी निभाएंगे.पांच वर्षों के अपराध आंकड़ों को देखते हुएविशेष जगहों पर QR कोड स्थापितपुलिस ने पिछले पांच वर्षों के अपराध आंकड़ों का वैज्ञानिक विश्लेषण कर अपराध संभावित स्थानों, बाजारों, परिवहन केंद्रों, संवेदनशील इलाकों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष QR कोड स्थापित किए हैं. इन स्थानों का चयन रणनीतिक महत्व को ध्यान में रखकर किया गया है. इसके तहत टैंगो, पीसीआर और थाना गश्ती वाहनों को प्रत्येक ड्यूटी शिफ्ट में कम से कम दो बार इन QRकोड को स्कैन करना अनिवार्य होगा. वहीं, प्रत्येक बीट पदाधिकारी प्रतिदिन पैदल अथवा मोटरसाइकिल से अपने क्षेत्र में गश्त करेंगे. शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक विशेष रूप से क्षेत्र में सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.