रेलवे ने यात्रियों से की अपील, किसी भी असुविधा से बचने के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट,पूछताछ काउंटर, हेल्पलाइन नंबर या स्टेशन के सूचना पट्ट से ले सही जानकारी

चाईबासा:चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित खतरे और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। पूर्व तट रेलवे (ECoR)और दक्षिण पूर्व रेलवे (SER)ने कई प्रमुख एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगा दी है। वहीं,कुछ ट्रेनों को पूर्ण रूप से रद्द करने के बजाय उनके गंतव्य से पहले ही समाप्त (शॉर्ट टर्मिनेट) और वहीं से वापस (शॉर्ट ओरिजिनेट) चलाने का निर्णय लिया गया है।

पूर्णतः रद्द की गई प्रमुख ट्रेनें:

18515 विशाखापत्तनम – किरंदुल एक्सप्रेस: 29 अक्टूबर से 4 नवंबर 2026 तक सेवा ठप रहेगी।

18516 किरंदुल – विशाखापत्तनम एक्सप्रेस: 29 अक्टूबर से 4 नवंबर तक रद्द।

18107 राउरकेला – जगदलपुर एक्सप्रेस: 29 अक्टूबर से 4 नवंबर तक नहीं चलेगी।

18108 जगदलपुर – राउरकेला एक्सप्रेस: 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक रद्द।

18005 हावड़ा – जगदलपुर एक्सप्रेस: 27 से 30 अक्टूबर तक रद्द।

पूर्व में जारी शॉर्ट टर्मिनेशन का आदेश रद्द कर दिया गया है।

18006 जगदलपुर – हावड़ा एक्सप्रेस: 28 से 31 अक्टूबर तक परिचालन बंद।

58538/58537 विशाखापत्तनम – किरारूपू – विशाखापत्तनम पैसेंजर: 27 से 31 अक्टूबर के दौरान अलग-अलग तिथियों पर निरस्त।

18512/18511 विशाखापत्तनम – किरारूपू एक्सप्रेस: क्रमशः 30 और 31 अक्टूबर को रद्द।

58501/58502 विशाखापत्तनम – किरंदुल पैसेंजर: 27 से 30 अक्टूबर तक सेवा बंद।

शॉर्ट टर्मिनेट एवं शॉर्ट ओरिजिनेट की गई ट्रेनें

18447 भुवनेश्वर – जगदलपुर एक्सप्रेस: 27 से 30 अक्टूबर तक जगदलपुर के स्थान पर केवल रेगड़ा स्टेशन तक ही जाएगी।

18448 जगदलपुर – भुवनेश्वर एक्सप्रेस: 28 से 31 अक्टूबर तक जगदलपुर के बजाय रेगड़ा स्टेशन से ही अपनी यात्रा शुरू करेगी।

यात्रियों के लिए रेलवे की सलाह

रेलवे विभाग ने आम जनता और यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने या स्टेशन के लिए निकलने से पहले ट्रेनों की अद्यतन स्थिति (लाइव स्टेटस) जरूर जांच लें। किसी भी असुविधा से बचने के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, पूछताछ काउंटर, हेल्पलाइन नंबर या स्टेशन के सूचना पट्ट से सही जानकारी हासिल करें।

चाईबासा से राजीव सिंह की रिपोर्ट