दो दिवसीय सम्मेलन में औद्योगिक सुरक्षा, AIतकनीक और जोखिम प्रबंधन पर होगा मंथन; 46वक्ता और36कंपनियां50स्टॉल के जरिए पेश करेंगी आधुनिक सुरक्षा समाधान
जमशेदपुर: औद्योगिक सुरक्षा को मजबूत बनाने और आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) झारखंड की ओर से 26 और 27 अक्टूबर को CII झारखंड सेफ्टी टॉक 2026 का आयोजन किया जाएगा। द क्रूज होटल में आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय सम्मेलन में देश-विदेश के उद्योग प्रतिनिधि, सुरक्षा विशेषज्ञ और तकनीकी सेवा प्रदाता औद्योगिक सुरक्षा की चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा करेंगे।
CIIझारखंड के अध्यक्ष दिल्लू पारिख ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य औद्योगिक सुरक्षा को केवल नियमों के अनुपालन तक सीमित न रखकर सक्रिय जोखिम प्रबंधन को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में नेतृत्व की जवाबदेही,ठेका श्रमिकों की सुरक्षा और गंभीर चोटों व दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों पर विशेष चर्चा होगी।
AIऔर आधुनिक तकनीक से सुरक्षा पर जोर
सम्मेलन में औद्योगिक खतरों की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए रियल टाइम मॉनिटरिंग,इंटेलिजेंट अलर्ट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)आधारित तकनीकों के इस्तेमाल पर विशेषज्ञ अपने अनुभव साझा करेंगे। इसके अलावा ऊंचाई पर काम करने के दौरान सुरक्षा,खतरनाक ऊर्जा नियंत्रण,मानवीय व्यवहार,मानसिक स्वास्थ्य और कार्यस्थल पर सुरक्षा जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श होगा।
सड़क सुरक्षा को भी कार्यस्थल सुरक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हुए इस पर अलग से चर्चा की जाएगी। उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के बीच गोलमेज बैठक आयोजित कर मौजूदा चुनौतियों,व्यावहारिक समाधानों और भविष्य की रणनीतियों पर विचार किया जाएगा।
46वक्ता और50स्टॉल होंगे आकर्षण
CIIझारखंड के अनुसार,सम्मेलन में विभिन्न कंपनियों और औद्योगिक क्षेत्रों से कुल46वक्ता शामिल होंगे,जिनमें चार अंतरराष्ट्रीय वक्ता भी हैं। वहीं,प्रदर्शनी में36कंपनियां50स्टॉल के माध्यम से औद्योगिक सुरक्षा से जुड़े उत्पादों,आधुनिक तकनीकों और समाधानों का प्रदर्शन करेंगी।
सम्मेलन में सुरक्षा को कंपनी के शीर्ष प्रबंधन की रणनीति का हिस्सा बनाने,उच्च जोखिम वाले उद्योगों में सुरक्षा नेतृत्व विकसित करने और तकनीक के जरिए दुर्घटनाओं की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। आयोजकों को उम्मीद है कि यह आयोजन औद्योगिक सुरक्षा मानकों को मजबूत करने और सुरक्षित कार्यस्थल विकसित करने की दिशा में उपयोगी साबित होगा।
जमशेदपुर से विनोद केशरी की रिपोर्ट

