जमशेदपुर: सोनारी स्थित बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. चार साजिशकर्ताओं को पुलिस ने छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है. एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरी घटना की जानकारी दी.
बता दें कि 26 सितंबर को सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव पर स्थित बिंदल मॉल के ग्राउंड फ्लोर के उडुपी रेस्टोरेंट में डोमनिक सैमसन, रिजवान, दिलशाद और कृष्णा चौधरी खाना खा रहे थे. तभी बाइक पर तीन हमलावर पहुंचे. रेस्टोरेंट के अंदर घुसकर फायरिंग कर दी. पूरे मॉल में भगदड़ मच गई. चारों घायल हुए और उन्हें तुरंत टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) ले जाया गया. जहां इलाज जारी हैं. वहीं,पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने छत्तीसगढ़ के पास से घटना के साजिसकर्ता टीटू शर्मा,मनोज सरकार,शंकर मुंडा,दीपू ओझा हैं,जिसे गिरफ्तार किया हैं.
जानकारी के अनुसार,ये साजिश और सहयोग में शामिल होने के आरोपी हैं.घटना के कारण जमीन कारोबार,रेलवे मैं ठेकेदारी और पुरानी रंजिश को लेकर यह घटना सामने आई है. गोली मारने वाले आरोपी अब तक फरार हैं जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस टीम द्वारा छापेमारी चल रही हैं.

