जमशेदपुरः महानवमी के पावन अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भालूबासा स्थित शीतला मंदिर प्रांगण में151कन्याओं का पूजन किया। इस धार्मिक आयोजन में उनकी पत्नी रुक्मिणी देवी,विधायक पूर्णिमा दास साहू और पुत्र ललित दास भी मौजूद रहे। पूरे परिवार ने विधि-विधान के साथ कन्याओं का पूजन किया और इसके बाद सभी कन्याओं को प्रसाद खिलाया।

मां दुर्गा के स्वरूप में कन्याओं की पूजा

महानवमी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। धार्मिक परंपरा के अनुसार कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया। पूजन के बाद कन्याओं को प्रसाद वितरित किया गया।

इस मौके पर विधायक पूर्णिमा दास साहू ने कहा कि महानवमी के दिन कन्या पूजन की विशेष परंपरा है। कन्याओं में मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनकी पूजा-अर्चना की जाती है।

रघुवर दास ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस अवसर पर जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड के लोगों को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा की आराधना शुरू होती है और नवरात्र के दौरान भक्त पूरी श्रद्धा के साथ मां की पूजा-अर्चना करते हैं।

उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की आराधना शक्ति के स्वरूप में की जाती है। महानवमी के अवसर पर कन्या पूजन हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

शीतला मंदिर प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की और सुख-समृद्धि की कामना की।

जमशेदपुर से विनोद केशरी की रिपोर्ट