पटना:बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपना अंशदान दिया. गुरुवार को नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की और बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए अपने वेतन की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में देने के लिए चेक सौंपा.
इस दौरान विधान पार्षद ललन सर्राफ ने भी बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में अपना अंशदान दिया. उन्होंने भी चेक मुख्यमंत्री को सौंपा. मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी मौजूद रहे.
मुलाकात के दौरान बाढ़ की स्थिति और प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने को लेकर भी चर्चा हुई. बिहार में इस समय कई इलाकों में बाढ़ का असर है. ऐसे में राहत और बचाव कार्यों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में मिलने वाला आर्थिक सहयोग महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
नीतीश कुमार की ओर से अपने वेतन की राशि राहत कोष में देने के कदम को बाढ़ प्रभावितों के प्रति सहयोग के तौर पर देखा जा रहा है. वहीं, ललन सर्राफ ने भी अपना अंशदान देकर राहत कार्यों में योगदान दिया.
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात के दौरान मौजूद उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी इस अवसर पर सहभागिता की. बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों से मुख्यमंत्री राहत कोष में सहयोग की अपील लगातार की जा रही है. इस बीच नीतीश कुमार और ललन सर्राफ का आर्थिक योगदान सामने आया है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-
