पटना में महिलाओं की चेन स्नेचिंग करने वाले एक ऐसे गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है, जो वारदात के दौरान पुलिस को चकमा देने के लिए अनोखा तरीका अपनाता था। गिरोह के बाइक सवार बदमाश अपने साथ एक लड़की को भी बाइक पर बैठाकर चलते थे, ताकि देखने वालों को उन पर शक न हो।

मामला कंकड़बाग थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य बाइक से महिलाओं को निशाना बनाते और मौका मिलते ही उनकी सोने की चेन झपटकर फरार हो जाते थे। लड़की के साथ होने की वजह से आरोपी सामान्य राहगीरों की तरह नजर आते थे और इसी का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम देते थे।

कंकड़बाग थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चार सोने की चेन भी बरामद की हैं। अब पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य मामलों और सदस्यों की जानकारी जुटा रही है।

इस गिरोह के वारदात करने के तरीके ने पुलिस को भी हैरान किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने पटना में कितनी अन्य चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दिया है।


पटना से विवेक कुमार की रिपोर्ट