रांची : बड़गाई अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मामले में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पर गुरुवार को भी चार्ज फ्रेम नहीं हो सका. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए PMLA के विशेष न्यायालय में पेश हुए. सुनवाई के दौरान PMLA के विशेष न्यायाधीश ने मुख्यमंत्री पर लगाए गए आरोपों को पढ़कर सुनाया. हेमन्त सोरेन ने आरोपों से इनकार करते हुए खुद को निर्दोष बताया.


चार्ज फ्रेम से पहले सीएम ने मांगा समय


चार्ज फ्रेम की कार्रवाई से पहले मुख्यमंत्री की ओर से कोर्ट से समय देने की मांग की गई. उनकी ओर से कहा गया किEDकी ओर से संबंधित दस्तावेज आज ही प्राप्त हुए हैं. इन दस्तावेजों के आधार पर कुछ साक्ष्य और अन्य दस्तावेज कोर्ट में पेश करने हैं.


कोर्ट ने कहा- चार्ज फ्रेम रोकने का आधार नहीं


समय की मांग पर कोर्ट ने कहा कि चार्ज फ्रेम की कार्रवाई रोकने के लिए उनके पास कोई कानूनी आधार नहीं है. इसके बाद कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मामले में 30 सितंबर 2026 यानी बुधवार को हर हाल में चार्ज फ्रेम की कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को 30 सितंबर को भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में जुड़ने का निर्देश दिया गया है. मामले की अगली सुनवाई 30 सितंबर 2026 सुबह 11:30 बजे होगी.

रांची से राहुल कुमार की रिपोर्ट--