पटना : समस्तीपुर के पूर्व सांसद प्रो. अजीत कुमार मेहता एवं बेगूसराय जिला राष्ट्रीय जनता दल व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बुटन शाह का निधन हो गया. दोनों नेताओं के निधन पर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित राजद परिवार के वरिष्ठ नेताओं ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इनके निधन से पार्टी और राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है. दोनों के निधन का समाचार सुनकर सम्मान में पार्टी का झंडा आधा झुका दिया गया.

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद , पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ,सांसद डॉ. मीसा भारती, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदानंद सिंह, उदय नारायण चौधरी,राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. कांति सिंह, जयप्रकाश नारायण यादव, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, सैयद फैसल अली, बीनू यादव,राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो. मनोज कुमार झा, सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव, सुधाकर सिंह , संजय यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सिंह, राष्ट्रीय सचिव कार्तिकेय सिंह, राजद के वरिष्ठ नेता अशोक कुमार सिंह, डॉ. तनवीर हसन, पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, शिवचंद्र राम, मो. इसराइल मंसूरी , प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू,विधान पार्षद कारी मो. सोहैब, नागेंद्र प्रसाद उर्फ रिंकू यादव, प्रदेश राजद के वरिष्ठ नेता शक्ति सिंह यादव, डॉ. उर्मिला ठाकुर,अख्तरुल इस्लाम शाहीन,एजाज अहमद, एज्या यादव, रोमा भारती, अरविंद कुमार सहनी एवं चंदेश्वर प्रसाद सिंह ने समस्तीपुर के पूर्व सांसद अजीत कुमार मेहता एवं बेगूसराय जिला व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बुटन शाह जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इनके निधन से राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है. इस दुख की घड़ी में राष्ट्रीय जनता दल का परिवार शोकाकुल परिजनों के साथ खड़ा है और ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को दुख सहने की सहन शक्ति प्रदान करे.

प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल जी के निर्देशानुसार दोनों के निधन का समाचार सुनकर पार्टी का झंडा दोनों के सम्मान में आधा झुका दिया गया और शोकाकुल परिवार के साथ हमदर्दी का इजहार किया.