रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रांची में बिहार के MLC सुनील चौधरी की बेटी की शादी में बधाई देने उनके आवास पहुंचे. हेमन्त सोरेन के साथ उनकी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं. इस दौरान MLC सुनील चौधरी और उनके परिवार ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया. MLC सुनील चौधरी की पत्नी ने विधायक कल्पना सोरेन को मिथिला का पाग पहनाया....तो वहीं MLC सुनील चौधरी ने सीएम हेमन्त सोरेन का मिथिला पाग पहनाकर पारंपरिक अंदाज में भव्य स्वागत किया. इस दौरान मुख्यमंत्री और MLC सुनील चौधरी बातचीत भी करते नजर आए. परिवार के सदस्यों ने भी मुख्यमंत्री से आशीर्वाद लिया.

खास मेहमान बने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन

खास मेहमान बने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन

खास मेहमान बने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन

रांची से संदीप यादव की रिपोर्ट-