पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 28 और 29 दिसंबर को बिहार में लॉ एंड ऑर्डर और विकास योजनाओं की समीक्षा के लिए बड़ी बैठक बुलाई है. मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दो दिनों की मैराथन बैठक शुरु हो गई है. बैठक में सभी जिलों के जिलाधिकारी और एसपी शामिल हो रहे हैं.
बैठक में 15 जिलों के डीएम-एसपी पटना पहुंच चुके हैं. इसमें पूर्णिया, औरंगाबाद, सुपौल,गयाजी,नालंदा,दरभंगा,मुजफ्फरपुर,भागलपुर,सीतामढ़ी,बेगूसराय,मुंगेर ,मोतिहारी,बेतिया जिलों के डीएम-एसपी शामिल हैं.
सीएम की बैठक में हाल के दिनों में बढ़े अपराध, बेतिया में सेनेको शो रुम से 16 करोड़ रुपये की लूट, बेगूसराय में गैंगरेप पीड़िता को छत से नीचे फेंकना,मोतिहारी में जमीन कब्जा करने का मामला ,मधुबनी में एएसआई द्वारा ग्रामीण की हत्या,भोजपुर में शादी में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग जैसे मामलों ने राज्य में सुशासन की छवि को डैमेज किया है. इन घटनाओं पर पुलिस अधिकारियों को जवाब देना होगा.
अब शीतकालीन सत्र से पहले मुख्यमंत्री ने शासन से लेकर जिले के प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की पहल की है. आज की बैठक में सभी पुलिस पदाधिकारी को टारगेट किया जाएगा. बिहार में सुशासन की छवि को हर हाल में ठीक करना होगा.
पटना से संजय कुमार की बैठक
