कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र में कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर रायडीह मोड़ के पास शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां हाइवा और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में ऑटो में सवार दो व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार हाइवा नवलशाही से डोमचांच की ओर जा रही थी, वहीं ऑटो डोमचांच से नवलशाही की ओर जा रहा था। इसी दौरान जैसे हीं दोनों वाहन रायडीह मोड़ के पास पहुंची दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल, कोडरमा पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान दो व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के नूरी मस्जिद निवासी अकबर अली के रुप मे हुई है और दूसरे मृतक की पहचान डोमचांच के फुलवरिया के रामनगर निवासी 55 वर्षीय जीवन मेहता के रुप मे हुई है वहीं एक घायल टेंपू चालक तिलैया थाना क्षेत्र के भादोडीह निवासी सलीम के रूप में हुई है। दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। हाइवा वाहन का नंबर JH 10 CQ 2093 और ऑटो का नंबर JH 02 BX 8155 है।

इधर घटना से आक्रोशित लोगों ने कोडरमा-गिरिडीह मार्ग को जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को काफी परेशानी हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटाने के प्रयास में जुटी है।