नरकटियागंज : बड़ी खबर बिहार के पश्चिम चंपारण से है जहां वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डीआरआई और शिकारपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर हाथी के चार दांत बरामद किए हैं. इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है. मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
बताया जा रहा है कि डीआरआई और शिकारपुर पुलिस ने छापेमारी कर हाथी के 4 दांत बरामद किए हैं. इनका कुल वजन 19.39 किलोग्राम है. इस पूरे मामले में पटना , भोजपुर और पश्चिम चंपारण से जुड़े 4 आरोपियों को पकड़ा गया है. बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज के जयमंगलापुर गांव में एक पेट्रोल पंप के पास अचानक जांच एजेंसियों की हलचल बढ़ गई. डीआरआई और शिकारपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर हाथी के चार दांत जब्त किये. चारों दांतों का कुल वजन 19 किलो 390 ग्राम है. फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस अब इस तस्करी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है.
अजय पांडेय की रिपोर्ट-
