
लोहरदगा में wrong number से शुरू हुआ प्यार सात फेरों तक पहुंचा..
Lohardaga:-wrong number से शुरू हुआ प्रेम सात फेरों तक पहुंच गया...और वेलेंटाइन सप्ताह में प्रेमी-प्रेमिका की जोड़ी शादी करते नये जीवन की शुरूआत की है.हलांकि इस प्रेम से लेकर शादी तक के सफर में कई तरह के उतार चढाव आये..जिसमें एक समय ऐसा लगा कि प्रेमी-प्रेमिका का सदा का लिए विरह हो जाएगा पर प्रेमिका की जिद और विश्वास ने दोनो को मंजिल तक पहुंचा दिया.पूरा मामला लोहरदगा शहरी क्षेत्र के कृषि बाजार इलाके का है.यहां के शिव मंदिर में प्रेमी प्रेमिका ने गणमान्य लोगों को उपस्थिति में हिन्दू रीति रिवाज से शादी के के बंधन में बंध गए.मिली जानकारी के अनुसार लोहरदगा जिले के बगड़ू थाना क्षेत्र के अरेया गांव के रहने वाले मुकेश साहू और गुमला जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र के चिरोड़ी चंपा टोली निवासी परदेसिया कुमारी के बीच रॉन्ग नंबर लगने से बातचीत शुरू हुई थी. बातचीत का सिलिसला काफी दिनों तक चलेगा और फिर ये दोनो छुप-छुपकर मिलने लगे...परिवार के विरोध के बावजूद ये दोनो एक साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे..इस बीच प्रेमी का मूड बदलने लगा..तो प्रेमिका हर हाल मे उसी से शादी के लिए अपनी जिद पर अड़ी रही .और उसने पुलिस से शिकायत की..इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर दोनो की मंदिर में शादी करा दी..
