लोहरदगा : बड़ी खबर लोहरदगा से जहां पुलिस ने भंडरा थाना क्षेत्र से एक मानव तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार व्यक्ति पर दो महिलाओं को काम का झांसा देकर राजस्थान में बेचने का प्रयास किए जाने का आरोप लगा है.

मामले में थाना प्रभारी किरण पंडित ने कहा कि आरोपी तकिबूल अंसारी पूर्व में भी ऐसी घटना को अंजाम दे चुका था. महिलाओं को ठग फुसला कर काम दिलाने के नाम पर तस्करी करता था. इस बार भी दो महिलाओं को राजस्थान में काम दिलाने का प्रलोभन देकर तस्करी कर दिया था.इन दोनों महिलाओं के लिखित आवेदन पर तस्कर तकिबूल अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

थाना प्रभारी किरण पंडित ने महिलाओं और लड़कियों से आग्रह किया है कि ऐसे जलसाजी और लालच में कहीं भी काम के प्रलोभन में न आएं. चुंकि कोई भी आपको काम देता है कंपनी हो या प्राइवेट संस्थान उसे शपथनामा और लिखित देकर ही ले जा सकता है. वो भी परिवार की सहमति तथा बालिग़ होना अनिवार्य है.