जमशेदपुर : बड़ी खबर जमशेदपुर से जहां पूर्व आईएएस पूजा सिंघल की तार अब जमशेदपुर से भी जुड़ने लगा है. कोल्हान के 3 डीएमओ को ईडी ने तलब किया है.
ईडी ने सभी डीएमओ को समन जारी करते हुए सशरीर उपस्थित होने को कहा है. जमशेदपुर के डीएमओ संजय कुमार शर्मा पश्चिमी सिंहभूम के डीएमओ निशांत अभिषेक और सरायकेला खरसावां के डीएमओ सनी कुमार को ईडी ने तलब किया है.
हालांकि सूत्र बताते हैं कि जमशेदपुर के डीएमओ कार्यालय पहुंच चुके हैं. उधर ईडी की कार्रवाई शुरू होते ही जमशेदपुर के कार्यालय में भी सन्नाटा पसरा है.
